B’DAY SPECIAL: इस एक्ट्रेस के लिए हिमेश ने पत्नी को दिया था धोखा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 23 Jul 2018 07:47:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg B’DAY SPECIAL: इस एक्ट्रेस के लिए हिमेश ने पत्नी को दिया था धोखा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 B’DAY SPECIAL: इस एक्ट्रेस के लिए हिमेश ने पत्नी को दिया था धोखा https://livehalchal.com/bday-special-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b6/152481 Mon, 23 Jul 2018 07:47:47 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=152481 बॉलीवुड में अपनी आवाज से सभी को मदहोश करने वाले हिमेश रेशमिया आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. आप सभी को बता दें कि हिमेश ने बॉलीवुड के कई ऐसे सांग्स गाये हैं जिन्हे लोग आज भी अपने दिलों में बसाकर बैठे हैं. हिमेश के गानों को सुनकर पूरी दुनिया झूम उठती है. हिमेश ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से की थी. इस फिल्म में उन्होंने अपनी दमदार आवाज से सभी के दिलों में जगह बना ली और उसके बाद उन्होंने कई गाने गाये. उनके गानों में जरा झूम झूम, तेरा सुरूर, झलक दिखला जा, हुक्का बार, चलाओ ना नैनो से बाण रे, तंदूरी नाइट्स, बेखुदी, आदि शामिल है.B'DAY SPECIAL: इस एक्ट्रेस के लिए हिमेश ने पत्नी को दिया था धोखा

हिमेश ने केवल गानों में ही नहीं बल्कि एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और आप सभी ने उन्हें आपका सुरूर, कर्ज, रेडियो, कजरारे, खिलाड़ी 786, द क्सपोस, तेरा सुरूर जैसी फ़िल्में की. जल्द ही आप उन्हें फिल्म ‘तेरा सुरूर’ में देखेंगे, जिसकी शूटिंग में वह इन दिनों व्यस्त हैं. आपको बता दें कि हिमेश ने टीवी के कई रियलिटी शो में जज की भूमिका भी निभाई है.

आप सभी ने उन्हें सा रे गा मा पा चैलेंज 2005 – सा रे गा मा पा चैलेंज 2009, म्यूजिक का महामुकाबला, द वॉइस इंडिया, सुर क्षेत्र, सा रे गा मा पा L’il चैंप्स, द वॉइस इंडिया किड्स, में देखा ही होगा. हिमेश एक सिंगर, एक एक्टर और एक टीवी जज होने के साथ ही प्लेबैक सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर, बैकग्राउंड कंपोजर, स्टोरी राइटर, प्रोडूसर, लिरिसिस्ट, भी हैं.

हिमेश ने अपने करियर को सवांरने के लिए काफी मेहनत की लेकिन फिर भी वह लोगों के दिलों में उतनी अच्छी जगह नहीं बना पाए. उन्होंने साल 1995 में कोमल से शादी की थी लेकिन साल 2017 में उन्होंने तलाक ले लिया और साल 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी कर ली. आपको बता दें कि सोनिया एक टीवी एक्ट्रेस हैं. फिलहाल हिमेश को हमारी ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं.

]]>