BCCI – Live Halchal

बेलफास्ट में हिंसा के बाद BCCI हुआ सतर्क
अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड में दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के दोनों मुकाबले बेलफास्ट में आयोजित किए जाएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को, जबकि दूसरा और अंतिम मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा।

हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले बेलफास्ट में बिगड़े हालात ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में बेलफास्ट में हुई एक चाकूबाजी की घटना के बाद अप्रवासियों के विरुद्ध हिंसा भड़क उठी है। इंटरनेट मीडिया पर हमले का वीडियो प्रसारित होने के बाद नस्ली तनाव बढ़ गया और कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

बीसीसीआई स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और क्रिकेट आयरलैंड के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि बेलफास्ट की मौजूदा स्थिति पर करीबी निगरानी रखी जा रही है। यदि सीरीज शुरू होने से पहले हालात सामान्य नहीं होते हैं तो मुकाबलों को बेलफास्ट से किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।

सूत्र ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हालांकि बीसीसीआई पदाधिकारी ने कहा कि आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड पर ये निर्भर करेगा कि दोनों मैच कहां होंगे। अगर उनकी तरफ से कोई रिक्वेस्ट आती है तो उस पर हम विचार करेंगे।

आयरलैंड क्रिकेट 48 घंटों में लेगा फैसला

क्रिकेट आयरलैंड ने भी प्रभावित क्षेत्रों के हालात पर नजर रखने की बात कही है। बोर्ड ने बताया कि वह स्थानीय प्रशासन और प्रांतीय यूनियनों के साथ लगातार संपर्क में है। क्रिकेट आयरलैंड अगले 48 घंटों में 14 जून से शुरू होने वाले घरेलू टूर्नामेंट आयरिश सीनियर कप और नेशनल कप के मुकाबलों को लेकर फैसला करेगा। बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों, कोचों, मैच अधिकारियों और दर्शकों की सुरक्षा को सर्वोच्च महत्व दिया जा रहा है और स्थिति में होने वाले किसी भी बदलाव की जानकारी समय पर साझा की जाएगी।

BCCI आरटीआई के अंडर नहीं, भारतीय क्रिकेट बोर्ड एकदम फ्री
केंद्रीय सूचना आयोग ने सोमवार को अपने एक फैसले में बताया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईटीआई कानून-2005 के तहत सार्वजनिक संस्था नहीं है। आयोग ने अपने फैसले में ये भी कहा है कि भारतीय बोर्ड सरकार द्वारा न चलाया जाता है, न नियंत्रित किया जाता है और न ही उसे सरकार से कोई आर्थिक मदद मिलती है।

सूचना आयोग पीआर रमेश ने अपने आदेश में कहा कि बीसीसीआई एक निजी संस्था है जो तमिलनाडु रजिस्ट्रेशन कानून के अंडर पंजीकृत है और वह आईटीआई कानून के तहत सेक्शन 2(एच) में परिभाषित सार्वजनिक संस्था की श्रेणी में नहीं आता है।

2018 से चल रहा है मुद्दा

इस आदेश ने 2018 से चल रही न्यायिक लड़ाई पर विराम लगा दिया है। पूर्व सूचना आयोग एम श्रीधर आर्चायालू ने पहले बीसीसीआई को आईटीआई कानून में शामिल किया था और उसे निर्देश दिए थे कि वह लोक सूचना अधिकारी नियुक्त करे।

बीसीसीआई ने इस फैसले को मद्रास हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों को ध्यान में रखते हुए मामले को वापस सीआईसी के पास भेजा था और नए सिरे से मामले को देख आदेश जारी करने को कहा था।

मौजूदा सूजना अधिकारी रमेश ने कहा, “बीसीसीआई आरटीआई कानून-2005 के सेक्शन 2(एच) के तहत परिभाषित ‘सार्वजनिक संस्था’ की श्रेणी में नहीं आता है और इसलिए मौजूदा मामले में वह आयोग्य साबित होता है।”

आयोग ने खंगाला हर एक पहेलू

नए आदेश में सीआईसी ने साफ कर दिया है कि बीसीसीआई आरटीआई कानून-2005 के तहत सेक्शन 2 (एच) में संवैधानिक जरूरत को पूरा नहीं करता है। आदेश में कहा गया है कि भारतीय बोर्ड न ही देश के संविधान के द्वारा या उसके अंडर में बनाया गया है। न ही ये संसद या राज्य विधायिका में पास किए गए किसी कानून के तहत बना है।

आयोग ने किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले बीसीसीआई के काम करने के तरीके, वित्तीय ढांचे और सरकार के साथ उसके संबंधों को परखा है।

सरकार के नियंत्रण के सवाल पर सीआईसी ने कहा कि, भारतीय बोर्ड में सरकार का किसी तरह का कोई गहरा या व्यापक नियंत्रण नहीं है। आदेश में कहा गया है कि बीसीसीआई वित्तीय तौर पर आजाद है और अपना रेवेन्यू मीडिया राइट्स, स्पांसरशिप, ब्रॉडकास्टिंग डील्स, टिकट सेल्स से कमाती है।

BCCI के शेड्यूल से खुश नहीं कोच गंभीर और गिल
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2026 के खत्म होने के तुरंत बाद अफगानिस्तान टेस्ट के शेड्यूल रखने के फैसले से बीसीसीआई से खफा बताए जा रहे हैं।

आईपीएल का फाइनल 31 मई को होगा, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट 6 जून से शुरू होना है। अभी तक यह भी तय नहीं है कि कौन-कौन सी टीमें आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचेंगी। ऐसे में अजीत अगरकर की चयन समिति अफगानिस्तान टेस्ट के लिए कुछ रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।

गंभीर और गिल BCCI के शेड्यूल से नहीं खुश

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर और गिल पहले भी इतने व्यस्त शेड्यूल का विरोध कर चुके हैं और अब फिर उसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। वहीं चयनकर्ता प्लान-बी पर काम कर रहे हैं। गुरनूर बरार, मानव सुथार, आकिब नबी, देवदत्त पडिक्कल और कुछ अन्य खिलाड़ी इस एकमात्र टेस्ट के लिए सेलेक्टर्स की नजर में हैं, क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

सीनियर प्लेयर्स को दिया जा सकता है आराम

जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, क्योंकि वे आईपीएल खेल रहे हैं और आगे भी लगातार बिजी शेड्यूल है।

एक सूत्र ने कहा, “आईपीएल फाइनल और अफगानिस्तान टेस्ट के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। इसलिए चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहेंगे, क्योंकि इसके बाद तीन वनडे और फिर इंग्लैंड दौरे पर व्हाइट-बॉल सीरीज है।

उन्होंने आगे कहा,

अफगानिस्तान टेस्ट में WTC के अंक नहीं मिलेंगे, इसलिए खिलाड़ियों का वर्कलोड संभालना जरूरी है। कुछ खिलाड़ी करीब दो महीने लगातार क्रिकेट खेलेंगे। अभी वनडे और WTC ज्यादा अहम हैं। टीम चाहेगी कि उसके बड़े खिलाड़ी फिट, तरोताजा और श्रीलंका व न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट और बाकी वनडे मैचों के लिए तैयार रहें। ऐसे में इस टेस्ट के लिए बुमराह को जोखिम में डालने का क्या फायदा?

-सूत्र

रिपोर्ट में आगे कहा गया, “टेस्ट और वनडे सीरीज के बीच भी ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में गिल, बुमराह, केएल राहुल और जडेजा जैसे खिलाड़ी एक महीने के अंदर T20 से टेस्ट और फिर वनडे फॉर्मेट में जाएंगे। कप्तान और कोच पहले भी ऐसे शेड्यूल पर खुलकर बोल चुके हैं और अंतिम फैसला उनका हो सकता है।”

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक दांव पर नहीं

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अंक दांव पर नहीं हैं। इसलिए चयनकर्ता इस मैच में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।

सूत्र ने कहा कि इस चयन समिति की एक बात साफ है कि वे जल्दबाजी में फैसला नहीं लेते। गुरनूर और मानव ने प्रभावित किया है। हर्ष, आकिब और देवदत्त ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब फैसला टीम मैनेजमेंट और मेडिकल टीम की चर्चा के बाद होगा, क्योंकि खिलाड़ियों का सही इस्तेमाल सबसे जरूरी है। जहां WTC अंक नहीं मिल रहे, वहां स्टार खिलाड़ियों को पांच दिन धूप में खिलाने का कोई मतलब नहीं है।

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए BCCI ने बनाया खास प्लान
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध घरेलू मैदान पर क्रमश: 2024 और 2025 में पांच टेस्ट मैच हारने के बाद बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में एक नई योजना तैयार की है। जिसके अंतर्गत वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ी जून-जुलाई में होने वाले अंतर सीओई टूर्नामेंट में चार-दिवसीय लाल गेंद का मैच खेलेंगे।

इस टूर्नामेंट का उद्देश्य 25 साल से कम उम्र के 64 शीर्ष युवा क्रिकेटरों की पहचान करना और अगले दशक के लिए भारत की लाल गेंद की प्रतिभा को मजबूत बनाना है। सीओए से जुड़े सभी कोच और राष्ट्रीय चयनकर्ता (सीनियर, पाथवेज -भारत ए, भारत अंडर-23) और आयु-वर्ग (अंडर-19, अंडर-16) को स्पष्ट रूप से बता दिया गया है।

अंडर-25 के खिलाड़ी होंगे हिस्सा

बेंगलुरु में होने वाले अधिकांश हाई परफार्मेंस शिविर के दौरान अगले एक वर्ष तक उनका मुख्य फोकस लाल गेंद की प्रतिभा पूल को सही दिशा में लाने पर होगा, ताकि निकट और दूर के भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि भारत इमर्जिंग टीम में केवल अंडर-25 खिलाड़ी शामिल होंगे और वे ‘शैडो टूर’ के लिए भारत ए टीम का भी हिस्सा बनेंगे। यह रोडमैप सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर को पूरी जानकारी देते हुए तैयार किया जाएगा।

सूत्र ने कहा कि आईपीएल खत्म होने के बाद भारत अंडर-19 और इमर्जिंग (अंडर-25) दोनों टीम चार-दिवसीय मैच के लिए श्रीलंका का दौरा करेंगी। टीम का चयन इंटरा-सीओई टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। योजना यह है कि 64 क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा जिन्हें बाद में 16-16 खिलाड़ियों की चार टीमों में बांटा जाएगा। प्रत्येक टीम को सीओई में चार-दिवसीय लाल गेंद के दो मैच खेलने का मौका मिलेगा और उन्हें मैच का उचित अभ्यास देने के लिए अलग-अलग तरह की पिचें उपलब्ध कराई जाएंगी।

आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल

इनमें से 25 क्रिकेटरों को जूनियर चयन समिति चुनेगी जबकि 25 अन्य क्रिकेटरों का चयन सीनियर समिति द्वारा किया जाएगा। इन 50 क्रिकेटरों के अलावा 14 अन्य खिलाड़ी वो होंगे जो आइपीएल का हिस्सा हैं। इनमें म्हात्रे, सूर्यवंशी और समीर रिजवी जैसे कुछ नाम शामिल हैं। यदि ये सभी खिलाड़ी फिट और उपलब्ध रहते हैं तो इनके शामिल होने से 64 खिलाड़ियों की यह सूची पूरी हो जाएगी।

BCCI ने करुण नायर को किया नजरअंदाज
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने छह दिसंबर के दिन चार भारतीय क्रिकेटरों को तो जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन पांचवें क्रिकेटर करुण नायर को भूल गया। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बीसीसीआई की फजीहत हो रही है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई, जो भारत में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था है। बीसीसीआई के लिए इस देश का हर क्रिकेटर एक समान है। ऐसा कहा जाता है, लेकिन शनिवार को भारतीय बोर्ड ने जो किया है उससे बवाल मच गया है। दरअसल, आज यानी छह दिसंबर को भारत के पांच क्रिकेटरों का जन्मदिन है, लेकिन बीसीसीआई ने सिर्फ चार को ही बधाई दी है।

जिस शख्स को भारतीय बोर्ड ने नदरअंदाज किया है वो हैं करुण नायर। भारत के लिए टेस्ट में तिहरा शतक जमाने वाले सिर्फ दूसरे क्रिकेटर। नायर इंग्लैंड दौरे के बाद टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में नायर लगातार छाए हुए हैं।

इन लोगों को दी बधाई
आज भारत के पांच क्रिकेटरों का जन्मदिन है। इनमें नायर के अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा के नाम शामिल हैं। इनके अलावा चोट से परेशान चल रहे श्रेयस अय्यर और सेलेक्शन कमेटी के सदस्य आरपी सिंह का भी आज जन्मदिन है।

इन चारों को तो बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट लिख बधाई दी है, लेकिन नायर को बोर्ड ने नजरअंदाज कर दिया है। नायर ने साल 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में अपने पहले टेस्ट शतक को तिहरे में बदला था। हालांकि, इसके कुछ मैच बाद वह टीम से बाहर कर दिए गए थे।

8 साल बाद मिला था मौका
इसी साल टीम इंडिया नए कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर गई थी। इस टीम में नायर को जगह मिली थी और आठ साल बाद वह टीम में वापसी करने में सफल रहे थे। इसका कारण उनका घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन था। हालांकि, नायर ने इंग्लैंड दौरे पर चार मैचों में सिर्फ एक ही अर्धशतक जमाया था और इसके बाद फिर उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।