BB14 के नये कैप्टन होंगे अली गोनी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 17 Dec 2020 11:52:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg BB14 के नये कैप्टन होंगे अली गोनी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 BB14 के नये कैप्टन होंगे अली गोनी, राखी सावंत को देंगे मात https://livehalchal.com/bb14-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a5%8b/403359 Thu, 17 Dec 2020 11:51:11 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=403359 ‘बिग बॉस 14’ में इन दिनों नए-नए तड़के लग रहे हैं। आए दिन शो में कुछ ना कुछ नया हो रहा है। वैसे आप जानते ही होंगे घर में हर दिन टास्क दिये जाते हैं और उन टास्क को पूरा कर कंटेस्टेट जीतने के कगार पर पहुचंते हैं। अब बीते दिनों ही घरवालों को नया …]]>

‘बिग बॉस 14’ में इन दिनों नए-नए तड़के लग रहे हैं। आए दिन शो में कुछ ना कुछ नया हो रहा है। वैसे आप जानते ही होंगे घर में हर दिन टास्क दिये जाते हैं और उन टास्क को पूरा कर कंटेस्टेट जीतने के कगार पर पहुचंते हैं। अब बीते दिनों ही घरवालों को नया टास्क मिला था और उस टास्क के पहले बैच में घर की फीमेल कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। वहीं दूसरे राउंड में घर के मेल कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं। ऐसे में इस टास्क से चुने गए सदस्य कैप्टेंसी जीतने के लिए मेहनत करने वाले हैं।

खबरों के मुताबिक एली गोनी, जैस्मिन भसीन और राखी सावंत कैप्टेंसी कंटेडर बनेंगे और कैप्टेंसी जीतने के लिए तीनों को एक ऐसा टास्क जीतना है, जिसकी कमान घरवालों के हाथों में ही होगी। सामने आने वाली खबर के अनुसार एली गोनी, जैस्मिन भसीन और राखी सावंत को एक पिंजरे में बंद किया जाएगा। इस दौरान जिस भी सदस्य का पिंजरा कई बार खुलेगा, वो सीधे तौर पर घर का नया कैप्टन बन जाएगा। खबरें हैं कि एली गोनी इस टास्क को जीतकर घर के नए कैप्टन बनने वाले हैं।

जी हाँ, और एली गोनी के पिंजरे को राहुल वैद्य और निक्की तम्बोली खोलेंगी। वैसे आपको याद हो तो बीबी डक टास्क में राखी सावंत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उस दौरान ऐसा लग रहा था जैसे राखी सावंत ही घर की नई कैप्टन बनेंगी, लेकिन आज का टास्क पूरा होते ही ताज अली गोनी के सिर सज जाएगा। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि ‘बिग बॉस 14’ के घर से बेघर होने के लिए कुल 5 लोग नॉमिनेट हुए हैं और इस लिस्ट में एजाज खान, कश्मीरा शाह, मनु पंजाबी, अर्शी खान और अभिनव शुक्ला का नाम है।

]]>