AQI – Live Halchal

2 साल में सबसे गर्म रहा अक्टूबर, AQI भी सीजन में सबसे खराब
अक्टूबर महीने की शुरुआत सामान्य से अधिक तापमान के साथ हुई है। महीने की शुरुआत से ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

शनिवार को तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसने इसे पिछले दो वर्षों में अक्टूबर का सबसे गर्म दिन बना दिया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

रविवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे खराब AQI 187 दर्ज किया गया, जो मॉडरेट कैटेगरी के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, दिन के दौरान कम से कम 19 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर खराब AQI दर्ज किया गया। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सर्दियों के मौसम में हवा की धीमी गति जैसे हालात के कारण प्रदूषण वाले दिन बढ़ेंगे।

पिछले साल के मुकाबले इस बार अधिक तपन

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 1 और 2 अक्टूबर को दिन का तापमान 35.2 और 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके उलट, पिछले साल पूरे अक्टूबर महीने में सबसे अधिक तापमान 2 अक्टूबर को 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा था, पूरे महीने में सिर्फ एक दिन पारा 35 डिग्री के पार गया था।

ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो अक्टूबर 2024 में 2 तारीख को 37.2 डिग्री, 2023 में 10 तारीख को 35.7 डिग्री और 2022 में 3 तारीख को 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा था।

क्यों बढ़ रहा है तापमान?

अक्टूबर में पड़ रही इस तेज गर्मी की वजह बताते हुए मौसम वैज्ञानिक कृष्ण मिश्रा ने कहा कि पिछले 15 दिनों से आसमान पूरी तरह साफ है और कोई बारिश नहीं हुई है। तेज धूप और बारिश की कमी के कारण तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही शुष्क हवाएं भी गर्मी बढ़ाने का काम कर रही हैं। 5 से 7 सितंबर के दौरान तेज बारिश हुई थी, जबकि मानसून की विदाई के बाद 27 सितंबर को सिर्फ हल्की फुहारें पड़ी थीं।

6 अक्टूबर से राहत के आसार

मौसम विभाग का अनुमान है कि हवाओं का रुख बदलने से जल्द ही दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। 6 अक्टूबर से पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं की जगह पूर्वी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे 6 से 9 अक्टूबर के बीच तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि मंगलवार को यह गिरकर 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा।

मंगलवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है। इसके बाद बुधवार तक अधिकतम तापमान और लुढ़क कर 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है।

रात के तापमान में भी बढ़ोतरी

दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार को 23.2 डिग्री सेल्सियस था।

पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री और मंगलवार को 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

प्रदूषण से नहीं मिल रही राहत: दिल्ली के कई इलाकों में AQI 350 पार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। सुबर में स्मॉग की मोटी चादर ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।

स्मॉग का असर राजधानी के कई प्रमुख हिस्सों में देखा जा रहा है। एम्स (AIIMS) जैसे इलाकों में एक्यूआई 359 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। इसी तरह, आईटीओ (ITO) क्षेत्र में भी एक्यूआई 331 पाया गया, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मयूर विहार और पांडव नगर के पास अक्षरधाम मंदिर जैसे इलाकों में भी ड्रोन दृश्यों से स्मॉग की घनी परत दिखाई दे रही है। पांडव नगर के पास एक्यूआई 377 तक पहुंच गया है, जो प्रदूषण के गंभीर स्तर को दर्शाता है।

इंडिया गेट और कर्तव्य पथ जैसे इलाकों में भी एक्यूआई 281 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में है, लेकिन यह भी चिंता का विषय है। ऐसी स्थिति में सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और अन्य श्वसन संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं।

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) जैसे विभिन्न प्रदूषण नियंत्रण उपायों के बावजूद, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थितियां, जैसे धीमी हवा की गति, प्रदूषण के कणों को हवा में जमा होने में मदद करती हैं, जिससे स्मॉग की मोटी परत बनती है।

दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत नहीं, बेहद खराब श्रेणी में फिजा बरकरार; जानें कितना रहा AQI
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा है। मौसमी दशाओं के प्रतिकूल रहने के कारण हवा की गुणवत्ता लगातार ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। बुधवार की सुबह राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 321 दर्ज किया गया, जो चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है।

राजधानी में नए साल पर भी लोगों को जहरीली फिजा से राहत नहीं मिली। ऐसे में मौसमी दशा खराब होने के चलते हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रही। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, शुक्रवार सुबह राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 321 दर्ज किया गया है। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे की मोटी परत से हुई। इसके चलते कई इलाकों में दृश्यता भी बेहद कम रही। साथ ही, लोगों को आंख में जलन व सांस के मरीजों को परेशानी महसूस हुई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 292, आनंद विहार में एक्यूआई 348, अशोक विहार में 316, आया नगर में 235, बवाना में 227, बुराड़ी में 257, चांदनी चौक इलाके में 340 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, डीटीयू में 286, द्वारका सेक्टर 8 इलाके में 303, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 219, आईटीओ में 292, जहांगीरपुरी में 318, लोधी रोड 284, मुंडका 324, नजफगढ़ में 254, नरेला में 292, पंजाबी बाग में 308, आरकेपुरम 319, रोहिणी 315, सोनिया विहार 306, विवेक विहार 330 में 436 दर्ज किया गया है।

इसलिए बिगड़ रही हवा

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बनी हुई गंभीर वायु गुणवत्ता का मुख्य कारण मौसम का मिजाज है। तापमान में कमी के कारण प्रदूषण के स्तर में भारी वृद्धि हुई है और पश्चिमी विक्षोभ के चलते वायु गुणवत्ता जो नीचे फंसी हुई ठंडी हवा को ऊपर उठने नहीं देती है। इसी ठंडी हवा में गाड़ियों का धुआं और निर्माण की धूल जैसे प्रदूषक जमा हो जाते हैं। प्रदूषकों को ऊपर जाने का रास्ता नहीं मिलता, इसलिए वे जमीन के बहुत करीब फंसे रहते हैं। साथ ही, जब बारिश नहीं होती और हवा भी धीरे चलती है, तो यह फंसा हुआ प्रदूषण बाहर नहीं निकल पाता, जिससे स्थिति कई गुना खराब हो जाती है।

क्या दर्शाता है वायु गुणवत्ता सूचकांक

यदि हवा साफ है तो उसे इंडेक्स में 0 से 50 के बीच दर्शाया जाता है। वायु गुणवत्ता के संतोषजनक होने की स्थिति तब होती है जब सूचकांक 51 से 100 के बीच होती है। 101-200 का मतलब वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी का है, जबकि 201 से 300 की बीच की स्थिति वायु गुणवत्ता की खराब और 301 से 400 के बीच का अर्थ वायु गुणवत्ता की बेहद खराब श्रेणी को दर्शाता है। 401 से 500 की श्रेणी में वायु की गुणवत्ता गंभीर बन जाती है। ऐसी स्थिति में इंसान की सेहत को नुकसान पहुंचता है। पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए यह जानलेवा है।

दिल्ली में फिर जहरीली हवा, आज भी AQI 300 के पार
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर रूप से बहुत खराब बनी हुई है। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय जहरीले स्मॉग की एक मोटी परत छा गई, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है।

दिल्ली के इन इलाकों ही आबोहवा है खराब
अक्षरधाम, आनंद विहार और आईटीओ जैसे इलाकों में एक्यूआई 354 दर्ज किया गया, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है। इन क्षेत्रों में स्मॉग की सघनता अधिक होने के कारण सांस लेना दूभर हो रहा है। वहीं, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ जैसे इलाकों में एक्यूआई 294 दर्ज किया गया।

हवा की दिशा बदलने से मिली मामूली राहत
बीते रविवार को दिल्ली में हवा की दिशा में आए बदलाव के कारण प्रदूषण की रफ्तार में मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन यह राहत अस्थायी साबित हो रही है। रविवार सुबह दिल्ली की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे के साथ हुई, जबकि आसमान में स्मॉग की एक पतली चादर छाई रही, जिससे दृश्यता भी काफी कम रही। इस दौरान लोगों को मास्क का सहारा लेना पड़ा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एक्यूआई की स्थिति और एनसीआर का हाल
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 308 दर्ज किया गया, जो “बेहद खराब” श्रेणी में आता है। शनिवार की तुलना में इसमें 22 अंकों की गिरावट देखी गई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में नोएडा सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा, जहां एक्यूआई 317 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में यह 315, ग्रेटर नोएडा में 290 और गुरुग्राम में 273 रहा। वहीं, फरीदाबाद की हवा तुलनात्मक रूप से साफ रही, जहां सूचकांक 199 दर्ज किया गया, जो “संतोषजनक” श्रेणी में आता है।

इन चीजों से फैल रहा प्रदूषण
दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, विभिन्न स्रोतों से होने वाले प्रदूषण में वाहनों का योगदान 16.59% रहा। इसके अलावा, सड़क की धूल से 1.20%, निर्माण गतिविधियों से 2.31%, आवासीय प्रदूषण से 4.05% और पेरिफेरल उद्योगों से 8.108% की भागीदारी दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को हवा पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 850 मीटर और वेंटिलेशन इंडेक्स 6000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड दर्ज किया गया। दोपहर तीन बजे, हवा में पीएम10 की मात्रा 240 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम2.5 की मात्रा 133.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई।

सीपीसीबी के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार तक हवा की गुणवत्ता “बेहद खराब” श्रेणी में ही बनी रहने की संभावना है। इससे सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, और लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्याओं का भी अनुभव हो सकता है। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता “गंभीर” और “बेहद खराब” श्रेणी में दर्ज की गई है।

भाजपा का आप पर हमला
इस बीच, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज जैसे नेता विधानसभा चुनावों में मिली हार के बावजूद नकारात्मक बयानबाजी कर रहे हैं। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता जल और वायु प्रदूषण की मौजूदा स्थिति को 15 वर्षों की कांग्रेस और केजरीवाल सरकार की लापरवाही का परिणाम मानती है।

सचदेवा ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने यमुना सफाई के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया, जबकि वायु प्रदूषण और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर कोई प्रभावी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान भाजपा की रेखा गुप्ता द्वारा यमुना तट पर की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से बौखलाई आम आदमी पार्टी वासुदेव घाट को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में हुए 12 वार्डों के उपचुनाव में सौरभ भारद्वाज के विधानसभा क्षेत्र का ग्रेटर कैलाश वार्ड भी शामिल था और उसमें आप को मिली हार यह दर्शाती है कि जनता उनके व्यवहार से नाराज है। सचदेवा ने कहा कि सौरभ भारद्वाज को 4000 वोटों की इस हार से सबक लेकर अनावश्यक मुद्दों पर बयानबाजी बंद कर लोकहित में काम करना चाहिए।

स्मॉग कैपिटल बनी हुई है दिल्ली, आज AQI पहुंचा 376
सर्द हवाओं के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। बुधवार की सुबह दिल्ली घने स्मॉग की चादर में लिपटी रही, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक 376 पर पहुंच गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शहर की हवा की गुणवत्ता लगातार चिंताजनक बनी हुई है।

इंडिया गेट और कर्तव्य पथ जैसे प्रमुख इलाकों में स्मॉग की मोटी परत छाई रही, जहां एक्यूआई 356 दर्ज किया गया। यह स्थिति केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे शहर में फैली हुई है। अलीपुर में 366, आया नगर में 360, बुराड़ी में 396, धौला कुआं में 303, अक्षरधाम में 405 और द्वारका में 377 जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा।

दुनिया के विभिन्न देशों और क्षेत्रों के पीएम2.5 के मानक
दुनिया के विभिन्न देशों और क्षेत्रों के पीएम2.5 वायु गुणवत्ता मानक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए निर्धारित हैं, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) का संदर्भ मानक सबसे सख्त है, जिसमें वार्षिक औसत 5 और 24-घंटे औसत 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है।

ऑस्ट्रेलिया में वार्षिक मानक 8 और 24-घंटे का 25 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है, जबकि कनाडा का वार्षिक 8.8 और 24-घंटे का माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर निर्धारित है। संयुक्त राज्य अमेरिका में ये मानक क्रमशः 9 और 35 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हैं और यूरोपीय संघ के लिए 10 वार्षिक और 25 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर 24-घंटे का है।

जापान में वार्षिक 15 और 24-घंटे 35 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर, बांग्लादेश में 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर वार्षिक और 65 24-घंटे का मानक है। यूनाइटेड किंगडम का वार्षिक 20 और 24-घंटे 25 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है, जबकि चीन में ये क्रमशः 35 और 75 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हैं। भारत में सबसे अधिक लचीला मानक है, जहां वार्षिक 40 और 24-घंटे 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर निर्धारित किया गया है। ये सभी मानक राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों पर आधारित हैं, और वास्तविक प्रदूषण स्तर अक्सर इनसे ऊपर रहते हैं।