Apple यूजर्स – Live Halchal

iOS 17.5: Apple यूजर्स की बल्ले-बल्ले! मिलने लगा लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट
Apple अपने कस्टमर्स के लिए हाल ही में iOS 17.5 लेकर आया था। फिलहाल इसे डेवलपर्स और आम जनता दोनों के लिए जारी कर दिया गया है। नए iOS अपडेट के साथ आपको बहुत से खास फीचर्स दिए जाएंगे। यहां हम आपको उन फीचर्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। इसमें सिक्योरिटी सुधार को अहम रखा गया है।

जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी Apple ने लेट-लूज इवेंट के दौरान अपने लेटेस्ट अपडेट यानी iOS 17.5 को पेश किया है। हाल ही में जानकारी सामने आई है कि कंपनी ने इस अपडेट को डेवलपर्स के साथ आम जनता के लिए भी जारी कर दिया है। यह अपडेट iPhone यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स और बदलाव लेकर आया है।

इस लिस्ट में यूरोपीय संघ में वेब डिस्ट्रिब्यूशन, डिजाइन में बदलाव, प्राइड वॉलपेपर, और रिपेयरिंग को लेकर नए अपडेट देखने को मिल सकते हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं। बता दें कि अगर iOS 17.5 को इंस्टॉल करने चाहते हैं तो आप अपने डिवाइस पर सेटिंग ऐप पर जा सकते हैं, फिर अपडेट इंस्टॉल करने के लिए जनरल, फिर सॉफ्टवेयर अपडटे का चुन सकते हैं।

यूरोपीय संघ के लिए क्य खास?

लेटेस्ट अपडेट के साथ आपको किसी डेवलपर की वेबसाइट से सीधे एप्लिकेशन इंस्टॉल करने की क्षमता मिलती है।

Apple ने पिछले महीने इस नए ‘वेब डिस्ट्रीब्यूशन’ फीचर का अनावरण किया, जिसमें बताया गया कि यह डेवलपर्स को अपने iOS ऐप को सीधे अपनी वेबसाइटों से डिस्ट्रीब्यूशन करने की अनुमति देता है।

इसका इस्तेमाल करने के लिए डेवलपर्स को अपडेट ऐप स्टोर बिजनस शर्तों का चयन करना होगा।

Apple News+ यूजर्स के लिए खास अपडेट

अगर आप भी Apple News+ ग्राहकों है तो हम आपको बताते चले कि iOS 17.5 के साथ अपडेट करने के बाद एक नया ‘क्वार्टाइल्स’  गेम मिलेगा। यह गेम प्लेयर्स को शब्द बनाने के लिए टाइल्स के ग्रिड से चयन करने के लिए प्रेरित करता है।

पिछले साल जोड़े गए दैनिक क्रॉसवर्ड और क्रॉसवर्ड मिनी-गेम के बाद, क्वार्टाइल्स एपल न्यूज+ में आने वाला तीसरा गेम है।

ऑफलाइन मोड

अगर आप Apple News+ सब्सक्राइबर है तो आप iPhone और iPad पर ऑफलाइन मोड का आनंद ले सकते हैं, जिससे वे टॉप स्टोरीज, Apple न्यूज टुडे ऑडियो ब्रीफिंग, पूर्ण पत्रिका और News+ को एक्सेस कर सकते हैं।

जब डिवाइस वापस ऑनलाइन होगा, तो डाउनलोड की गई कंटेंट ऑटोमेटिकली रिफ्रेश हो जाएगी और डिवाइस पर लोकेशन को मैक्सिमाइज करने के लिए डाउनलोड को कस्टमाइज किया जाएगा।

डिजाइन में होंगे बदलाव

इतना ही नहीं, iOS 17.5 में साथ डिजाइन में भी कुछ छोटे बदलाव किए जा रहे हैं। पहले पॉडकास्ट विजेट बात करते हैं, जिसको एक नए डॉयनामिक कलर में अपडेट किया गया है। यह आपके द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे पॉडकास्ट के आर्टवर्क के आधार पर बदलता है।

इसके साथ ही एपल बुक्स ऐप में कंपनी ने टॉप नेविगेशन बार में ‘रीडिंग गोल’ आइकन को री-डिजाइन किया है।

साथ ही सेटिंग्स ऐप में प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी ऑप्शन में वेब ब्राउजर के लिए पासकीज एक्सेस’ मेनू के लिए एक नया ग्लिफ भी पेश किया है।

प्राइड कलेक्शन वॉलपेपर

इस नए अपडेट के साथ Apple ने प्राइड कलेक्शन वॉलपेपर के एक नए सेट भी पेश किया है। इस बैकग्राउंड में LBGTQ+ समुदायों से प्रेरित अलग अलग रंग में प्राइड लिखा हुआ है।

नया रिपेयर स्टेट मोड

अपने आईफोन को रिपेयर कराते समय आपको Apple फाइंड माई को बंद करने की सलाह देता है। अब फाइंड माई में नया मेनू मिलता है, जो आपको अपने आईफोन को रिपेयर स्टेट में रखने की सुविधा देता है। इससे आप सिक्योरिटी डिले से बच जाते हैं।

Apple यूजर्स के लिए पेश हुए नया सॉफ्टवेयर अपडेट
एपल ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 17.2 अपडेट रिलीज कर दिया है। इसी के साथ आईपैड यूजर्स के लिए iPadOS 17.2 अपडेट लाया गया है।

नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ कंपनी ने कई नए फीचर को रोलआउट किया है। Apple iOS 17.2 अपडेट में कंपनी ने Journal app, एक्शन बटन के लिए ट्रांसलेट ऑप्शन, spatial video feature जैसी सुविधाएं पेश कर दी हैं-

जर्नल (Journal)

17.2 अपडेट में एपल ने जर्नल ऐप को पेश किया है। इस ऐप के साथ यूजर को अपनी डे-टू-डे लाइफ से जुड़े छोटे-बड़े और खास पलों के बारे में लिखने की सुविधा मिलेगी।

जर्नल ऐप में यूजर को लिखने के अलावा, फोटो ऐड करने और शेड्यूल नोटिफिकेशन की सुविधा भी मिल रही है।

जर्नल ऐप को यूजर Touch ID या Face ID से लॉक कर सकेगा।

एक्शन बटन (Action Button)

17.2 अपडेट के साथ iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max यूजर्स को एक्शन बटन के लिए ट्रांसलेट बटन की सुविधा मिल रही है। इस फीचर के साथ यूजर किसी भी पैराग्राफ को जल्दी से ट्रांसलेट कर सकेंगे।

कैमरा (Camera)

iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max यूजर्स Spatial video की मदद से वीडियो कैप्चर कर सकेंगे। इसके अलावा, नए अपडेट में टेलीफोटो कैमरा फॉकसिंग स्पीड (Telephoto camera focusing speed) को बेहतर किया गया है।

मैसेज (Messages)

Catch-up arrow के साथ यूजर को पहले अनरीड मैसेज तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इसके लिए टॉप राइट कॉर्नर पर ऐरो पर क्लिक करने भर की जरूरत होगी।

Add sticker ऑप्शन की मदद से यूजर बबल में स्टीकर जोड़ सकेंगे।

Memoji अपडेट के साथ अब यूजर को मेमोजी की बॉडी शेप एडजस्ट करने की सुविधा मिल रही है।

Contact Key Verification के साथ यूजर को ऑटोमैटिक अलर्ट की सुविधा मिल रही है।

वेदर (Weather)

नए विजेट के साथ यूजर को अब अगले घंटे के मौसम अनुमान की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, यूजर को डेली फॉरकास्ट, सूरज उगने और डूबने के समय और वर्तमान मौसम की जानकारी मिलेगी।