Animal – Live Halchal

Triptii Dimri की ‘Animal’ के बाद परेशान हो गई थी उनकी बहन, एक्ट्रेस ने बताया उनका हाल
तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) ने लैला मजनू, बुलबुल और कला जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से आलोचकों से प्रशांसा हासिल की। हालांकि उन्हें देशभर में प्रसिद्धि एनिमल में अपनी छोटी सी भूमिका से मिली। फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ एक इंटीमेट सीन दिया था जिसके बाद से लोग उन्हें ‘भाभी 2’ के नाम से जानने लगे। हालांकि, अभिनेत्री को इसके लिए काफी ट्रोलिंग और आलोचना का सामना भी करना पड़ा।

बहन पढ़ती थी सारे कमेंट्स
हाल ही में एक इंटरव्यू में तृप्ति ने इस फिल्म के बाद उनकी फैमिली के रिएक्शन पर बात की। तृप्ति ने खुलासा किया कि उनकी बहन,जो उनके पूरे करियर में उनका सहारा रही उनकी इस फिल्म के बाद काफी टेंशन में आ गई थीं। दरअसल उन्होंने लोगों के भद्दे कमेंट्स पढ़ लिए जोकि उन्हें बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगे।

मेरी बहन में मेरी बहुत मदद की – तृप्ति
टू फिल्मी यूट्यूब चैनल से बात करते हुए,भूल भुलैया 3 अभिनेत्री ने कहा, “इतनी सारी आलोचनाओं के बाद, मैंने कुछ भी पढ़ना बंद कर दिया था। वह उनमें से एक थीं जो देर रात तक हर कमेंट पढ़ती थीं और वह तनाव में आ जाती थीं। उन्हें एहसास हुआ कि यह अंततः मुझे प्रभावित करेगा। इसलिए,उन्होंने कहा, ‘अगर आप अच्छा करते हैं तो भी लोग बातें करेंगे। बल्कि, वह करें जिसमें आप वास्तव में विश्वास करते हैं। यह आपका जीवन है और आपको इसे केवल एक बार जीने को मिलता है। आप गलतियां करेंगे, लेकिन उनसे सीखें।’

तृप्ति ने बताया कि उनकी बहन की इस सलह ने उनके लिए बहुत काम किया। तृप्ति ने बताया कि उनकी लाइफ में उनके कुछ बहुत अच्छे दोस्त और एक प्यारी सी बहन है जो उन्हें सही गलत का ज्ञान देती रहती है।

फिल्म धड़क 2 में आएंगी नजर
तृप्ति ने कहा, ‘पहले भी जब मैं ऑडिशन में फेल हो रहा था, तब भी वो मेरे साथ थी। मैं रोते हुए उसे फोन करती थी और वो कहती,’तुम्हें ये करते रहना होगा। शोर-शराबे पर ध्यान मत दो, रिश्तेदारों या आस-पास के लोगों की बात मत सुनो। बस यही करते रहो और देखो कि ये तुम्हारे लिए कारगर है या नहीं। अगर तुम खुश नहीं हो, तो बस तभी पीछे हटना है।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म धड़क 2 के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में वो सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी।

Animal के बाद एक बार फिर से बॉबी देओल का Box Office पर कब्जा
तेलुगु सिनेमाघरों में सिर्फ एक ही आवाज गूंज रही है- हरि हर वीर मल्लू (Hari Hara Veera Mallu)। पवन कल्याण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार हैं। तेलुगु इंडस्ट्री में उनकी स्टाडम का अंदाजा हरि हर वीर मल्लू के पहले शो के क्रेज से लगाया जा सकता है। दो साल बाद अभिनेता के कमबैक से फैंस क्रेजी हो गए और रात से ही सिनेमाघरों के बाहर जुट गए।

एक्शन एडवेंचर ड्रामा हरि हर वीर मल्लू लंबे इंतजार के बाद 24 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस फिल्म को सिनेमाघरों में उतारने से पहले कई बार पोस्टपोन करना पड़ा था। दर्शक बेताबी के साथ इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना चाह रहे थे। जैसे ही बीते दिन फिल्म रिलीज हुई, सिनेमाघरों के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग थिएटर में ही पवन कल्याण की वापसी का जश्न मनाने लगे।

पवन कल्याण की फिल्म का टोटल कलेक्शन
हरि हर वीर मल्लू के इतने तगड़े रिस्पॉन्स के बाद पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ गई है। पवन कल्याण की इस फिल्म ने पहले दिन ही धांसू कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने पहले दिन में ही कुल 44.20 करड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक, सिर्फ गुरुवार को फिल्म ने 31.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, वहीं प्री-शो में इसने 12.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सिर्फ ओपनिंग डे का टोटल कलेक्शन 44.20 करोड़ रुपये है।

अब देखना होगा कि पवन कल्याण की ये फिल्म शुक्रवार को कितना कमाती है। अगर इसका शुक्रवार और वीकेंड पर भी जलवा बरकरार रहा तो यह फिल्म इस साल की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में शुमार हो जाएगी। इस फिल्म ने हालिया रिलीज सैयारा को भी कड़ी टक्कर दी है जो एक हफ्ते के अंदर 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

फिल्म में बॉबी देओल की खलनायिकी
कृष जगरलामुडी और ज्योति कृष्णा निर्देशित हरि हर वीर मल्लू एक ऐतिहासिक एक्शन एडवेंचर है जिसकी कहानी वीर मल्लू की है जो मुगल शासन के खिलाफ जंग छेड़ने वाला पहला भारतीय था। उसने अत्याचारों के खिलाफ एक खतरनाक मिशन चलाया था।

फिल्म में वीर मल्लू का किरदार पवन कल्याण ने निभाया था, जबकि बॉबी देओल (Bobby Deol) औरंगजेब की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही, सत्यराज, दलिप ताहिल, अनुपम खेर और विक्रमजीत विर्क जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।