AI+ Pulse – Live Halchal

6000mAh बैटरी वाला Ai+ Pulse 2 भारत में 5999 रुपये की कीमत में हुआ लॉन्च
Ai+ ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Pulse 2 लॉन्च किया है। यह फोन 12nm Unisoc प्रोसेसर, 50MP डुअल रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ आता है।

Ai+ ने भारत में Pulse 2 फोन लॉन्च कर दिया है। Ai+ का यह अफोर्डेबल फोन पिछले साल लॉन्च किए AI+ Pulse का सक्सेसर है। यह फोन 12nm वाले Unisoc प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है। एआई प्लस का यह फोन 6000mAh बैटरी और एंड्रॉयड 16 के साथ मार्केट में लाया गया है। यहां हम आपको इस फोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Ai+ Pulse 2 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन में 6.745-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के मुकाबले बेहतर स्मूद स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस देता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटन्स 450 निट्स दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में LPDDR4x RAM और eMMC स्टोरेज दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल डुअल एआई रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6,000mAh की Li-polymer बैटरी दी गई है। यह फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Ai+ का दावा है कि यह फोन अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम फोन है। यह IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Pulse 2 स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित NxtQuantum OS पर रन करता है। इस फोन को ग्रीन, ब्लू, पिंक, पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शन में लाया गया है।

Ai+ Pulse 2 की कीमत
Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB+64GB के साथ 5,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह कीमत पहली सेल के 24 घंटे तक रहेगी। दूसरा वेरिएंट 6GB+128GB के साथ 7,999 रुपये की कीमत में लाया गया है। इस फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर 11 मार्च को शुरू होगी।

सिर्फ 4,999 रुपये में 5000mAh बैटरी वाला शानदार फोन
क्या आप भी काफी समय से सिर्फ ₹5000 के बजट में एक शानदार बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल हाल ही में AI+ ने अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे जिनमें कंपनी ने एक सबसे सस्ता डिवाइस लॉन्च किया था जिसकी कीमत मात्र ₹4999 है। खास बात यह है कि इस फोन में न सिर्फ आपको 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, बल्कि यह फोन 50 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा भी ऑफर कर रहा है। आइए इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं…

AI+ Pulse की कीमत और ऑफर

AI+ Pulse की कीमत फ्लिपकार्ट पर इस वक्त सिर्फ 4999 रुपये है। हालांकि अभी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बड़ी Flipkart Freedom Sale चल रही है जिसमें इस फोन पर खास बैंक ऑफर भी मिल रहा है जिसके बाद आप इस डिवाइस को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं। कंपनी ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 750 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दे रही है। ऐसा ही ऑफर BOBCARD पर भी उपलब्ध है।

इतना ही नहीं आप इस फोन पर स्पेशल एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं, जहां आप और भी बचत कर सकते हैं। अगर आपके पास कोई पुराना फोन है, तो आप इस शानदार फोन को और भी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। सैमसंग के पुराने बजट फोन को एक्सचेंज करने पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। चलिए अब फोन के खास फीचर्स भी जान लेते हैं।

AI+ Pulse के फीचर्स

AI+ Pulse एक किफायती स्मार्टफोन जरूर है लेकिन यह एक फीचर लोडेड स्मार्टफोन भी है जिसमें आपको 6.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिलती है, इसके साथ ही फोन में 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट भी मिलता है, जो आपको डेली इस्तेमाल में काफी स्मूथ एक्सपीरियंस दे सकता है, इसके साथ ही फोन में पावरफुल Unisoc T615 प्रोसेसर भी दिया गया है, जो कंपनी के अपने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

SD कार्ड से फोन की स्टोरेज को आप 1TB तक बढ़ा सकते हैं। हालांकि डिवाइस में 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कैमरे के मामले में भी फोन काफी शानदार है। जहां आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट भी है।