Adani Power – Live Halchal

Adani Power की रफ्तार के आगे पीछे छूटी नारायण मूर्ति की इंफोसिस, मार्केट कैप में ऐसे दी मात
IT सेक्टर की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी Infosys के शेयर में हाल ही में आई गिरावट के बीच, 27 मई को Adani Power ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में इसे पीछे छोड़ दिया है। 27 मई को, जब शेयर की कीमत दिन के सबसे ऊंचे स्तर (intraday high) 252.65 रुपये पर थी, तब Adani Group की मार्केट कैप 4.82 लाख करोड़ रुपये थी, जबकि Infosys की मार्केट कैप 4.75 लाख करोड़ रुपये रही। पिछले एक साल में, Adani Power के शेयर में जबरदस्त 125% की बढ़ोतरी हुई, जबकि Infosys के शेयर में 26% की गिरावट आई।

3 साल के लो पर IT शेयर

इस महीने की शुरुआत में, IT शेयरों की कीमतें तीन साल के सबसे निचले स्तर पर फिसल गई थीं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि OpenAI द्वारा एक नए AI वेंचर की घोषणा के बाद, प्रमुख IT कंपनियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से पैदा होने वाले खतरे को लेकर निवेशकों की घबराहट बढ़ गई थी। Nifty IT इंडेक्स 3.6% गिरकर मई 2023 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था।

भारतीय IT कंपनियों के लिए चुनौती

जानकारों का मानना है कि भारत की टॉप IT कंपनियां मार्च तिमाही में कमाई के मामले में और साथ ही नए वित्त वर्ष के लिए अपने अनुमानों के मामले में भी बाजार की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं। यह भी कहा जा रहा है कि AI के मोर्चे पर वैश्विक स्तर पर हो रहे भारी खर्च के कारण पारंपरिक IT सेवाओं की मांग कमजोर पड़ सकती है।

इस बीच OpenAI 4 अरब डॉलर से अधिक के निवेश के साथ एक नई कंपनी शुरू कर रही है। इस कंपनी का मकसद विभिन्न संगठनों में इंजीनियरों को तैनात करके यह पहचानना है कि AI कहां सबसे अधिक असर डाल सकता है। एंटरप्राइज ग्राहकों को टार्गेट करने वाली किसी बड़ी AI कंपनी की ओर से भारतीय IT कंपनियों के बिजनेस मॉडल के लिए यह अब तक की सबसे नई चुनौती है।

आ सकती है IT सर्विसेज की मांग में कमी

भारतीय IT कंपनियों की कमाई का एक बड़ा हिस्सा उत्तरी अमेरिका से आता है, और इसलिए उन्हें अमेरिका की आर्थिक अनिश्चितता और कॉर्पोरेट टेक्नोलॉजी पर होने वाले खर्च के रुझानों के प्रति संवेदनशील माना जाता है। यह उद्योग दबाव में है और इस दबाव की शुरुआत फरवरी में तब हुई थी, जब Anthropic का ‘Claude Code’ लॉन्च हुआ था।
इसके बाद यह डर भी पैदा हो गया था कि जनरेटिव AI में हो रही तेज प्रगति के कारण पारंपरिक IT और प्रोफेशनल सर्विसेज की मांग में कमी आ सकती है।

Adani Power का बड़ा दांव, JP Power में 19.01% हिस्सेदारी के बराबर शेयरों को गिरवी रखा
भारतीय ऊर्जा क्षेत्र (Energy Sector) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अदाणी पावर लिमिटेड (Adani Power Limited) अब जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (Jaiprakash Power Ventures Limited – JPVL) में एक महत्वपूर्ण शेयरधारक के रूप में उभरी है। आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड द्वारा स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, अदाणी पावर ने जेपी पावर में 19.01% की हिस्सेदारी के बराबर के शेयरों को गिरवी (Pledge) रखा है।

NCLT के आदेश के बाद बदली तस्वीर
इस पूरे घटनाक्रम के पीछे नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), इलाहाबाद बेंच का एक आदेश है। 17 मार्च, 2026 को दिए गए इस आदेश और 15 मई, 2026 को हुई जॉइंट लेंडर्स मीटिंग (JLM) के निर्णय के अनुसार, अदाणी पावर लिमिटेड अब जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (Jaiprakash Associates Limited) की जगह जेपी पावर (JP Power) में शेयरधारक बन गई है।

130 करोड़ से अधिक शेयर शामिल
रिपोर्ट के मुताबिक, आईडीबीआई ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड ने ‘सिक्योरिटी ट्रस्टी’ के रूप में अदाणी पावर के पक्ष में इन शेयरों का ‘री-प्लेज’ (Re-pledge) किया है। इस सौदे में कुल 1,30,26,98,031 शेयर शामिल हैं, जो जेपी पावर की कुल चुकता शेयर पूंजी का 19.01% हिस्सा है।

लेनदेन का विवरण इस प्रकार है:

री-प्लेज (Re-pledge): 1,20,05,09,465 इक्विटी शेयर।
नॉन-डिस्पोजल अंडरटेकिंग (NDU): 10,21,88,566 शेयर।
कुल हिस्सेदारी: 19.01% (वोटिंग राइट्स के साथ)।

आईडीबीआई ट्रस्टीशिप की भूमिका
आईडीबीआई ट्रस्टीशिप ने स्पष्ट किया है कि वे इन शेयरों के लाभकारी मालिक (Beneficial Owner) नहीं हैं। उन्होंने यह हिस्सेदारी केवल एक ‘सिक्योरिटी ट्रस्टी’ के रूप में अदाणी पावर लिमिटेड के कर्जदाताओं (Lenders) के हित में सुरक्षित की है। यह कदम सेबी (SEBI) के ‘शेयरों के अधिग्रहण और टेकओवर’ (SAST) नियमों के तहत उठाया गया है।

निवेशकों के लिए क्या हैं मायने?
जेपी पावर में अदाणी पावर की इस एंट्री को पावर सेक्टर में एक बड़े कंसोलिडेशन (Consolidation) के रूप में देखा जा रहा है। जयप्रकाश एसोसिएट्स की जगह अदाणी पावर का आना कंपनी के भविष्य और कर्ज प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

एक झटके में किसने खरीद लिए Adani Power के 20 करोड़ शेयर
अदाणी पावर के शेयरों ने एक बार फिर से बाउंस बैक किया है। 22 सितंबर को इसके स्टॉक स्प्लिट हुए हुए थे। उससे पहले शेयरों में 35 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। लेकिन स्प्लिट होने के बाद शेयर धड़ाम हो गए है। 2 दिनों में यह लगभग 21 फीसदी तक गिरा। लेकिन अब एक बार फिर इसने बाउंस बैक किया है। दरअसल, अदाणी पावर के शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक ने दांव लगाया है।

भारतीय स्टेट बैंक की ने अदाणी ग्रुप के Adani Power के 20,92,00,000 शेयर खरीदे। यह करीब 5.42 फीसदी की हिस्सेदारी के बराबर है। इससे पहले बैंक के पास अदाणी पावर के 5,23,00,000 लाख शेयर पहले से ही मौजूद थे।

गुरुवार को BSE पर ऑल टाइम हाई पर पहुंचे शेयर

अदानी पावर के शेयरों में गुरुवार को तेजी से उछाल आया। BSE पर इंट्राडे में 6.3% की बढ़त के साथ 154 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गए। यह सुधार पिछले दो सत्रों में लगभग 21% की गिरावट के बाद हुआ है, जो 1:5 शेयर विभाजन के बाद हुई तेज मुनाफावसूली और सिर्फ तीन दिनों में शेयरों में 35% की तेजी के कारण हुआ था। इस खबर को लिखते समय BSE पर अदाणी पावर के शेयर 2.87 फीसदी की तेजी के साथ 148.95 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे है। वहीं, NSE पर Adani Power के शेयर 3.01 फीसदी की तेजी के साथ 148.85 पर ट्रेड कर रहे हैं।

सेबी से क्लीन चिट मिलने के बाद आई थी तूफानी तेजी

पिछली तेजी ब्रोकरेज की उत्साहजनक रिपोर्ट, स्टॉक स्प्लिट की घोषणा और हिंडनबर्ग मामले में अदाणी ग्रुप को SEBI क्लीन चिट मिलने की खबरों के कारण आई थी, जिससे स्टॉक में अस्थायी रूप से 20% का ऊपरी सर्किट लग गया था। Adani Group को सेबी से क्लीन चिट मिलने के बाद ग्रुप के कई शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली थी।