AC – Live Halchal

भीषण गर्मी में AC ने कूलिंग करना कर दिया है कम?
गर्मियों का मौसम तब बेहद मुश्किल हो जाता है जब आपका AC अचानक ठीक से कूलिंग करना बंद कर देता है। कई लोग तुरंत ये सोचने लगते हैं कि उनका AC खराब हो गया है या अब अच्छे से काम करने के लिए बहुत पुराना हो चुका है। हालांकि, ये हमेशा सच नहीं होता है। कई मामलों में, ये समस्या छोटी-मोटी दिक्कतों की वजह से होती है जिन्हें आसानी से ठीक किया जा सकता है। कम कूलिंग होने के पीछे धूल का जमा होना, ब्लॉक एयरफ्लो, लो रेफ्रिजरेंट या दूसरे आम कारण हो सकते हैं। इन संभावित कारणों को जानने से आपको भारी-भरकम रिपेयरिंग खर्च या AC बदलने से पहले ये समझने में मदद मिल सकती है कि असल में खराबी क्या है।

AC के ठीक से कूलिंग न करने के संभावित कारण:

गंदे एयर फिल्टर्स

कम कूलिंग होने के सबसे आम कारणों में से एक गंदा एयर फिल्टर है। समय के साथ, फिल्टर पर धूल और गंदगी जमा हो जाती है जो एयरफ्लो को ब्लॉक कर देती है। इसकी वजह से AC के लिए कमरे की गर्म हवा को खींचना और उसे ठीक से ठंडा करना मुश्किल हो जाता है। फिल्टर्स की नियमित सफाई से एयरफ्लो बेहतर हो सकता है और AC को तेजी से ठंडा करने में मदद मिलती है। ज्यादातर फिल्टर्स को पानी से आसानी से धोया जा सकता है और सुखाने के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

लो रेफ्रिजरेंट लेवल

रेफ्रिजरेंट दरअसल AC के अंदर की कूलिंग गैस होती है। ये कमरे की गर्मी को सोखती है और ठंडी हवा बनाने में मदद करती है। अगर रेफ्रिजरेंट का लेवल कम हो जाता है, तो AC प्रभावी ढंग से कूलिंग करना बंद कर सकता है। ऐसा आमतौर पर सिस्टम में किसी लीक के कारण होता है। इसके कुछ कॉमन साइन में रेफ्रिजरेंट लाइन पर बर्फ जमना या यूनिट से हिसिंग साउंड आना शामिल है। ऐसे मामलों में, प्रोफेशनल रिपेयरिंग की जरूरत होती है।

थर्मोस्टेट प्रॉब्लम्स

थर्मोस्टेट आपके AC के टेम्परेचर सेटिंग्स को कंट्रोल करता है। अगर ये सही तरीके से काम करना बंद कर देता है, तो AC को गलत टेम्परेचर सिग्नल्स मिल सकते हैं। इससे कूलिंग असमान हो सकती है या यूनिट पूरी तरह से कूलिंग करना बंद भी कर सकती है।

कंप्रेसर की दिक्कतें

कंप्रेसर एक AC के सबसे जरूरी हिस्सों में से एक है। ये सिस्टम के जरिए रेफ्रिजरेंट को सर्कुलेट करता है। अगर कंप्रेसर में कोई खराबी आ जाती है, तो AC कमरे को ठीक से ठंडा करने के लिए स्ट्रगल कर सकता है। कंप्रेसर की समस्याएं आमतौर पर गंभीर होती हैं और इन्हें किसी ट्रेन्ड टेक्नीशियन से ही चेक कराया जाना चाहिए।

गलत AC साइज

कभी-कभी समस्या खुद AC में नहीं होती है। अगर AC की कैपेसिटी कमरे के साइज के हिसाब से बहुत छोटी है, तो हो सकता है कि वह उस एरिया को एफिशिएंटली ठंडा न कर पाए। बेहतर कूलिंग के लिए कमरे के साइज के आधार पर सही AC साइज सेलेक्ट बहुत जरूरी है।

आपको क्या करना चाहिए?

किसी टेक्नीशियन को बुलाने से पहले, कुछ बेसिक चीजें खुद चेक करके देखें। एयर फिल्टर्स को साफ करें और सुनिश्चित करें कि आउटडोर यूनिट धूल, पत्तियों या गंदगी से ब्लॉक न हो। नियमित सफाई से अक्सर कूलिंग परफॉर्मेंस में सुधार हो सकता है। अगर इसके बाद भी AC ठीक से ठंडा नहीं करता है, तो बेहतर होगा कि आप किसी प्रोफेशनल टेक्नीशियन से संपर्क करें। रेगुलर सर्विसिंग से बड़ी समस्याओं से बचने और भीषण गर्मी के दौरान AC को ठीक तरीके से चलाने में भी मदद मिल सकती है।

AC चलाते टाइम भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
गर्मी ने एक बार फिर परेशान करना शुरू कर दिया है और ऐसे में अब एयर कंडीशनर (AC) हर घर की जरूरत बन गया है, लेकिन यही राहत देने वाला उपकरण कई बार खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां, हाल ही में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसायटी में हुई घटना ने इस खतरे को एक बार फिर सामने ला दिया है।

जानकारी के मुताबिक एक फ्लैट की बालकनी में लगे AC के कंप्रेसर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी वजह से पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। हालांकि समय रहते घर से बाहर निकलने से बड़ी जनहानि टल गई।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि AC में आग लगने की ज्यादातर घटनाएं तकनीकी खराबी से कम बल्कि लापरवाही से ज्यादा जुड़ी होती हैं। ऐसे में अगर समय रहते इन पर ध्यान दिया जाए, तो ऐसे हादसों से बचा जा सकता है। अगर आप भी AC का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन 5 बड़ी गलतियों से बचें।

कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?

सर्विसिंग को नजरअंदाज करना

AC की सर्विसिंग टाइम पर न कराने से धूल और गंदगी इसमें जमा हो सकती है, जिससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

लोकल या खराब क्वालिटी की वायरिंग

अगर आपने हाल ही में नया AC लगवाया है या लगवाने वाले हैं तो लोकल या खराब क्वालिटी की वायरिंग न करवाएं। सस्ती वायरिंग या ढीले कनेक्शन आग लगने की सबसे बड़ी वजह बन जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के तार और इंस्टॉलेशन का ध्यान रखें।

लंबे समय तक लगातार यूज

कुछ लोग आज भी AC को बिना ब्रेक के घंटों इस्तेमाल करते हैं लेकिन ऐसा करना भी खतरनाक हो सकता है। इसके कारण कंप्रेसर पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे वह ओवरहीट होकर आग पकड़ सकता है।

ओवरलोडेड सॉकेट में AC

ओवरलोडेड सॉकेट में AC यूज करना भी खतरनाक हो सकता है। एक ही बोर्ड में कई हाई-पावर डिवाइस लगाने से सर्किट ओवरलोड हो जाता है, जो शॉर्ट सर्किट की बजह बन सकता है।

आउटडोर यूनिट के आसपास गंदगी

कुछ लोग AC लग जाने के बाद आउटडोर यूनिट को देखते भी नहीं, टाइम के साथ इसके आसपास गंदगी जमा हो जाती है। बालकनी या छत पर रखे AC के आउटडोर यूनिट के पास कचरा, प्लास्टिक या सूखी पत्तियां जमा होने से इसमें आग तेजी से फैल सकती है।

ज्यादा समय तक बारिश से 15 फीसदी तक घट सकती है AC की बिक्री
अप्रैल से जुलाई के बीच बेमौसम बारिश के चलते चालू वित्त वर्ष यानी 2025-26 में रूम एयर कंडीशनर की बिक्री में 10-15 फीसदी की गिरावट आने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी इक्रा का अनुमान है कि उद्योग की बिक्री इस दौरान 1.15 करोड़ यूनिट रह सकती है। 2024-25 में रिकॉर्ड 1.3 करोड़ यूनिट की बिक्री हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत में अप्रैल-जुलाई के में जब गर्मी चरम पर होती है, उस दौरान लंबे समय तक बेमौसम बारिश होती रही। इससे एसी की मांग घट गई। हालांकि, दूसरी छमाही यानी जुलाई-सितंबर के बीच आंशिक सुधार की उम्मीद है। खासकर दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों से जो 2026 में और गर्म होने के पूर्वानुमान से प्रेरित है।

इक्रा ने कहा, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर में कमी जनवरी, 2026 में नए स्टार लेबल दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन से संबंधित मूल्य वृद्धि की भरपाई से कहीं अधिक होगी। इससे अगली तिमाही में सीजन से पहले की खरीदी को बढ़ावा मिलेगा। 22 सितंबर से एसी पर जीएसटी 28 से घटकर 18 फीसदी आने से भी इसकी मांग बढ़ने का अनुमान है। एसी उद्योग की दीर्घकालिक मजबूती मजबूत विकास कारकों बढ़ते तापमान, घरों में कम पहुंच, शहरीकरण और ऊर्जा कुशल मॉडलों की ओर लगातार बदलाव से बढ़ती प्रतिस्थापन मांग पर आधारित है।

अगले दो वर्षों में क्षमता वर्तमान 2.6 करोड़ यूनिट से 40-50 फीसदी से अधिक बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए अगले दो-तीन वर्षों में 4,500-5,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च की योजना बनाई गई है। इसके विनिर्माण हेतु भारत सरकार की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से भारतीय रूम एसी उद्योग में स्वदेशीकरण को वर्तमान 50-60 फीसदी से बढ़ाकर 2027-28 तक 70-75 फीसदी तक किया जाएगा।

अगस्त में AC का इस्तेमाल इस तरह करें
इन दिनों देश के कई इलाकों में बारिश हो रही है जिसके बाद से मौसम में काफी ज्यादा नमी बढ़ गई है। ऐसे में घरों और ऑफिस में आरामदायक माहौल बनाने के लिए एयर कंडीशनर का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन लगातार AC चलाने से बिजली का बिल काफी ज्यादा बढ़ सकता है। हालांकि आप कुछ आसान टिप्स फॉलो करके न सिर्फ अपने घर को ठंडा रख सकते हैं बल्कि बिजली की बचत भी कर सकते हैं। आइए जानें कुछ स्मार्ट टिप्स के बारे में…

AC का तापमान करें सेट
ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी यानी BEE की गाइडलाइन में भी यह कहा गया है कि 24°C सबसे सही टेम्परेचर है। यही टेम्परेचर कंफर्ट और बिजली बचत दोनों का बैलेंस बना सकता है। ध्यान रखें, कि अगर आप 1°C टेम्परेचर बढ़ाते हैं तो करीब 6% तक बिजली बच सकती है।

ड्राई मोड का इस्तेमाल
ऐसे में मौसम में सबसे बेहतर है कि आप AC को कूल मोड पर इस्तेमाल करने की जगह ड्राई मोड पर चलाएं। इससे नमी कम होगी और आपको बेहतर कूलिंग मिलेगी।

इंसुलेशन भी ठीक रखें
AC का इस्तेमाल करते वक्त दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें और खिड़कियों पर पर्दे या ब्लाइंड्स का यूज करें ताकि धूप से रूम जल्द गर्म न हो। अच्छी इंसुलेशन होने से रूम न सिर्फ जल्दी ठंडा होगा बल्कि लम्बे वक्त तक ठंडक भी बनी रहेगी।

AC की रेगुलर सर्विस कराएं
सीजन में कम से कम दो बार सर्विस करवाएं। गंदे फिल्टर और कॉइल्स की वजह से AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, जिसके कारण बिजली ज्यादा लग सकती है। इसलिए पहले तो गर्मी शुरू होने से पहले सर्विस करवाएं इसके बाद बीच में भी एक सर्विस जरूर करवाएं। इसके अलावा फिल्टर को समय-समय पर क्लीन जरूर करें।

AC के साथ फैन का इस्तेमाल करें
बहुत से लोग AC का इस्तेमाल करते वक्त फैन बंद कर देते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि सीलिंग फैन ठंडी हवा को बेहतर तरीके से रूम में फैला देता है। इससे आप AC का टेम्परेचर थोड़ा बढ़ाकर भी आराम से रह सकते हैं और बिजली बचा सकते हैं।

एनर्जी-सेविंग वाला AC लें
अगर आप नया AC खरीदने जा रहे हैं तो 5-स्टार रेटिंग वाला या इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला AC ही खरीदें। ये AC रूम के हिसाब से अपनी स्पीड एडजस्ट करते रहते हैं और लंबे टाइम तक इस्तेमाल करने पर भी कम बिजली खर्च करते हैं।

AC से टपक रहा है पानी? जानें फिक्स करने का सबसे आसान तरीका
क्या आपके AC से भी पानी टपक रहा है? यह समस्या ड्रेनेज पाइप के ब्लॉक होने एयर फिल्टर के चोक होने या गैस प्रेशर कम होने के कारण हो सकती है। ड्रेनेज पाइप को साफ करें एयर फिल्टर को नियमित रूप से क्लीन करें और गैस प्रेशर की जांच करवाएं।

पिछले कई दिनों से कुछ इलाकों में लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से मौसम में नमी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस नमी से छुटकारा पाने के लिए बहुत से लोग अब AC को ड्राई मोड पर इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन AC को इस मोड पर चलने से कई बार AC से पानी भी टपकाने लगता है। क्या आप भी ऐसी किसी समस्या से परेशान हैं? अगर हां, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अक्सर लोग इसे बड़ी दिक्कत समझ लेते हैं, लेकिन इसके पीछे कुछ आसान वजहें होती हैं, जिन्हें ठीक करना भी मुश्किल नहीं है। चलिए पहले जानते हैं आखिर AC से क्यों टपकता है पानी?

AC से क्यों टपकता है पानी?
AC से पानी टपकने की सबसे बड़ी वजह तो ड्रेनेज पाइप पाइप क ब्लॉक होना है। गंदगी या धूल जमने से पानी बाहर निकलने का रास्ता ब्लॉक हो जाता है। जिसके बाद AC हवा के साथ पानी भी फेंकने लगता है या एक साइड से पानी टपकने लगता है। इतना ही नहीं कभी कभी एयर फिल्टर चोक हो जाने की वजह से भी AC से पानी टपकने लगता है, यानी जब फिल्टर में धूल जमा हो जाती है, तो हवा का फ्लो रुक जाता है और पानी जमा होकर टपकने लगता है।

इसके अलावा, कम गैस प्रेशर भी AC से पानी टपकने की वजह हो सकता है। दरअसल गैस कम होने से कूलिंग कॉइल जम जाती है और बर्फ पिघलने पर पानी टपकता है। कभी कभी तो ऐसा भी देखा गया है कि गलत इंस्टॉलेशन के कारण भी AC से पानी टपकने लगता है, कभी-कभी एसी का एंगल सही न होने से पानी टपकने लगता है।

कैसे करें ठीक?
इस समस्या को फिक्स करने के लिए सबसे पहले तो ड्रेनेज पाइप की सफाई करें और चेक करें कि क्या पानी आसानी से बाहर निकल रहा है।

इसके बाद एयर फिल्टर को महीने में कम से कम एक बार जरूर क्लीन करें।

अगर आपको ऐसा लग रहा है AC में गैस कम है, तो टेक्नीशियन से एक बार इसकी सर्विस जरूर कराएं।

इसके अलावा इंस्टॉलेशन में समस्या है तो एसी को सही एंगल पर सेट करवाएं।

ये छोटा-सा जुगाड़ भी करें ट्राई
एसी को सही एंगल पर सेट करने के लिए आप एक छोटा-सा जुगाड़ भी कर सकते हैं। आपको जिस तरफ लग रहा है कि AC ज्यादा झुका हुआ है तो उस साइड एक पेपर को फोल्ड करके जिन हुक्स पर AC लगा है वहां इस पेपर को एडजस्ट करें और AC का एंगल सही करें। इससे भी आपकी ये पानी टपकने वाली समस्या दूर हो सकती है। वहीं, अगर इन सभी तरीकों के बाद भी पानी टपक रहा है, तो तुरंत किसी अच्छे टेक्नीशियन को बुलाएं।