96 साल की मां को घर में बंद कर छुट्टियों पर निकल गया बेटा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 30 Oct 2017 10:38:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 96 साल की मां को घर में बंद कर छुट्टियों पर निकल गया बेटा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 96 साल की मां को घर में बंद कर छुट्टियों पर निकल गया बेटा, बेटी ने दरवाजा तोड़ा तो रह गई दंग https://livehalchal.com/96-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%9b/88334 Mon, 30 Oct 2017 10:38:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=88334 कोलकाता में एक बेटा अपनी 96 साल की बूढ़ी मां को घर में बंद करके घूमने निकल गया। यह घटना आनंदपुर में घटी और मां को अगले दिन दोपहर को बाहर निकाला गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जिस महिला को बंद किया गया उनका नाम सबिता नाथ है, वह अपने बड़े बेटे के …]]>
कोलकाता में एक बेटा अपनी 96 साल की बूढ़ी मां को घर में बंद करके घूमने निकल गया। यह घटना आनंदपुर में घटी और मां को अगले दिन दोपहर को बाहर निकाला गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जिस महिला को बंद किया गया उनका नाम सबिता नाथ है, 96 साल की मां को घर में बंद कर छुट्टियों पर निकल गया बेटा, बेटी ने दरवाजा तोड़ा तो रह गई दंगवह अपने बड़े बेटे के साथ रहती हैं जो कि एक बैंक में काम करता है। रविवार की सुबह उनका बेटा उनको घर के अंदर बंद करके चला गया।
मीडिया से बात करते हुए सबिता ने कहा कि जब वह सोकर उठीं तो उन्होनें पाया कि घर में कोई नहीं था, उनके पास अपने बेटे या फिर किसी और से भी संपर्क करने का कोई जरिया नहीं था, वह सबकुछ जानकर भी कुछ नहीं कर पा रही थीं।

अगले दिन दोपहर में सबिता की बेटी अपनी मां से मिलने पहुंची तो पाया कि दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। बेटी को कुछ शक हुआ तो उसने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और मां को अंदर बिस्तर पर पड़े पाया। इसे देख वह दंग रह गई थी।

सबिता ने बताया कि मेरे पास कुछ बिस्किट थे, मैंने उन्हें खाने का सोचा तो मुझे उल्टी आने लगी। बाथरूम तक उठकर जाने की भी मेरी हिम्मत नहीं थी, मैंने जो किया वहीं बैठे-बैठे किया। बेटे ने ऐसा क्यों किया यह फिलहाल पता नहीं लगा है।

 
]]>