900 रुपये में खरीदिए हीरों का हार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 10 Aug 2017 12:22:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 900 रुपये में खरीदिए हीरों का हार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 खुशखबरी: केवल 900 रुपये में खरीदिए हीरों का हार https://livehalchal.com/900-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be/70205 Thu, 10 Aug 2017 12:22:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=70205 अब हीरों का हार खरीदना हर आदमी के बस में होगा। इसके लिए आपको मात्र 900 रुपये खर्च करने होंगे, जिसके बाद आप शुद्ध कैरेट का डायमंड का हार अपनी बीवी को गिफ्ट के तौर पर दे सकेंगे।यह हीरे 30 सेंट, 50 सेंट और 100 सेंट में उपलब्ध होंगे।  करना होगा 2.5 साल तक पेमेंट …]]>
अब हीरों का हार खरीदना हर आदमी के बस में होगा। इसके लिए आपको मात्र 900 रुपये खर्च करने होंगे, जिसके बाद आप शुद्ध कैरेट का डायमंड का हार अपनी बीवी को गिफ्ट के तौर पर दे सकेंगे।यह हीरे 30 सेंट, 50 सेंट और 100 सेंट में उपलब्ध होंगे। खुशखबरी: केवल 900 रुपये में खरीदिए हीरों का हार
करना होगा 2.5 साल तक पेमेंट
हाल में सेबी ने इंडियन कॉमोडिटी एक्सचेंज को मंजूरी दी है, जो हीरा खरीदने के लिए खुदरा उपभोक्ताओं के लिए एसआईपी शुरू करने जा रहा है। इस स्कीम के तहत 30 सेंट का हीरा खरीदने के लिए हर महीने 900 रुपये खर्च करने होंगे।

पैसा 2.5 साल तक जमा करना होगा। अभी तक भारतीय निवेशक केवल म्युचुअल फंड और गोल्ड को एसआईपी के जरिए खरीद सकते थे। हालांकि विश्व में पहली बार ऐसा होगा कि हीरा भी इस तरह से खरीदा जा सकेगा। 

डायमंड एसआईपी स्कीम के तहत, पहले ब्रोकर के जरिए डीमैट अकाउंट खुलवाना पड़ेगा और केवाईसी पूरी करनी होगी। इसके साथ ही ब्रोकर के पास कुछ पैसे भी जमा करने होंगे। इसके साथ ही ब्रोकर को बताना होगा कि वो महीने की कौन सी तारीख को उसके लिए डीमैट फॉर्म में हीरे खरीदे। यह वास्तविक तौर पर तब मिलेगा जब व्यक्ति कम से कम 30 सेंट पूरे कर लेगा।

]]>