90 हजार रुपये का नुकसान – Live Halchal

लोन वादा से मुंबई के शख्स को 90 हजार रुपये का नुकसान
तमाम प्रतिबंधों के बावजूद भारत में इंस्टैंट लोन बंद नहीं हो रहे हैं। लोगों को महज कुछ ही घंटे में लोन देने का वादा किया जा रहा है और फिर उन्हें चूना लगाया जा रहा है। इंस्टैंट लोन को लेकर ठगी का ताजा मामला मुंबई से सामने आया है। नवी मुंबई के रहने वाले एक 56 वर्षीय शख्स को इंस्टैंट लोन के चक्कर में 90 हजार रुपये का चूना लगा है।

फेसबुक पोस्ट से मिली लोन की जानकारी

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित शख्स लॉजिस्टिक कंपनी मे काम करता है। शख्स को इंस्टैंट लोन के लिए फेसबुक पर एक पोस्ट देखा था जिसमें दावा किया गया था कि महज दो घंटे में लोन मिल जाएगा। पोस्ट देखने के बाद शख्स ने पोस्ट के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करके लोन के लिए अप्लाई किया। शख्स को अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए लोन लेना था।

अलग-अलग चार्ज के नाम पर 90 हजार का पेमेंट

अप्लाई करने के बाद कुछ ही मिनटों बाद उसके पास कॉल आया। शख्स से कहा गया कि लोन के लिए इंश्योरेंस, GST, NOC, RBI चार्जेज और दो एडवांस इंस्टॉलमेंट पहले देना होगा। इन सब चार्जेज के रूप में शख्स ने 90 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद शख्स से फिर पैसे मांगे गए तब उन्हें लगा कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है।

इस मामले को लेकर कलंबोली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस तरह के फ्रॉड अब भारत में आम हो गए हैं। इसलिए इनसे बचना जरूरी है।

ऑनलाइन लोन लेते समय किन बातों का रखें ख्याल?

पहली सतर्कता तो यही है कि ऑनलाइन लोन के चक्कर में ना ही पड़ें।

यदि लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर रहे हैं तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या एप से ही करें।

किसी भी थर्ड पार्टी (फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम या एप) के जरिए लोन अप्लाई ना करें।

किसी भी लिंक पर क्लिक करके अपने बैंक अकाउंट की जानकारी ना दें।

फोन या लैपटॉप के ब्राउजर पर लोन को लेकर आने वाले पॉपअप नोटिफिकेशन पर क्लिक ना करें।