8600 वोटों से आगे चल रहे – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 10 Nov 2020 11:01:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 8600 वोटों से आगे चल रहे – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार : हसनपुर सीट से तेज प्रताप यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 8600 वोटों से आगे चल रहे https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/392513 Tue, 10 Nov 2020 11:01:44 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=392513 लालू के समधी और तेज प्रताप यादव की पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय के पिता चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इधर समस्‍तीपुर के हसनपुर सीट से तेज प्रताप यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 8600 वोटों से आगे चल रहे हैं। लालू के छोटे बेटे तेजस्‍वी …]]>

लालू के समधी और तेज प्रताप यादव की पत्‍नी ऐश्‍वर्या राय के पिता चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इधर समस्‍तीपुर के हसनपुर सीट से तेज प्रताप यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 8600 वोटों से आगे चल रहे हैं।

लालू के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव राघोपुर सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। अबतक घोषित की गई 64 सीटों में 36 एनडीए, 27 महागठबंधन और एक सीट बसपा के खाते में गई है।

भाजपा-जदयू गठबंधन अभी 103 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि राजद-कांग्रेस-वाममोर्चा का महागठबंधन 97 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दैनिक जागरण संवाददाता के अनुसार 100 से अधिक सीटों पर मतगणना की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। यहां थोड़ी देर बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

बिहार में फिर से नीतीशे कुमार… बिहार चुनावों में एनडीए की बढ़त के साथ ही भाजपा में जश्‍न का माहौल है। दरभंगा के केवटी से राजद के कद्दावर नेता अब्‍दुल बारी सिद्दकी चुनाव हार गए हैं। उन्‍हें भाजपा के मुरारी झा ने हराया है।

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए बिहार चुनावों में जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। राजद सुप्रीमो लालू यादव रांची के रिम्‍स में लॉन में बैठकर धूप सेंक रहे हैं। जबकि उनके करीबी भोला यादव चुनाव नतीजों में पीछे चल रहे हैं। लालू के छोटे बेजे तेजस्‍वी यादव बिहार में राघोपुर सीट से आगे चल रहे हैं।

]]>