834 की गई जान – Live Halchal

देश में बीते 24 घंटों में सामने आए 61 हजार नए कोरोना मरीज, 834 की गई जान
दुनिया में सबसे तेजी से संक्रमण भारत में फैल रहा है. देश में कुल संक्रमितों की संख्या 23 लाख के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 23 लाख 29 हजार 638 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 46,091 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 लाख 39 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 60,963 नए मामले सामने आए और 834 मौतें हुईं. ये आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है. अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 52,956 और 54,923 नए मामले आए हैं.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. लेकिन देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में पहले नंबर पर बनी हुई है. अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (5,304,394), ब्राजील (3,112,393) में हैं.

मृत्यु दर गिरकर 1.97 फीसदी हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 23 लाख मामले सामने आ चुके हैं. इन मामलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 लाख 44 हजार है. आंकड़ों के मुताबिक, मृत्यु दर गिरकर 1.97 फीसदी पर आ गई है.

देश में कोरोना वायरस के लिए जांच की क्षमता को बढ़ाते हुए एक दिन में सात लाख से अधिक नमूनों की जांच की गयी है और अब तक 2.57 से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है. मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में जांच की संख्या तेजी से बढ़ रही है और भारत में पिछले कई दिन से रोजाना छह लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है.

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है.