70 – Live Halchal

गुजरात समेत ये तीन राज्य कोरोना से अधिक है प्रभावित, इन राज्यों में संक्रमित लोगों की संख्या 2,70,476 है
देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात सबसे अधिक प्रभावित हैं और राष्ट्रीय राजधानी एवं तीन राज्यों में संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 2,70,476 है जो देशभर में अब तक इस वायरस से संक्रमित कुल आबादी का 65.90 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के  रिकॉर्ड 15,413 नए मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,10,461 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 13,254 लोगों की मौत हुई है तथा 2,27,756 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 1,69,451 सक्रिय मामले हैं।

कोरोना की महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण के 3874 मामले दर्ज किए गए और 91 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,28,205 और मृतकों की संख्या बढ़कर 5984 हो गई है। इस दौरान राज्य में 1380 रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,153 हो गई है।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है, जहां कुल संक्रमितों की संख्या अब 56,845 पर पहुंच गयी है और अब तक इस वायरस से 704 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 31,316 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना की महामारी ने कहर बरपा रखा है। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 3630 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 56,746 हो गया। इसी अवधि में 77 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 2112 हो गई। मृतक संख्या के हिसाब से दिल्ली महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। राजधानी में 31,294 मरीज रोगमुक्त हुए हैं , जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या मामले में चौथे स्थान पर है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में यह महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 26,6801 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 1638 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 18,694 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुई हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अब तक 16,594 मामले सामने आए हैं तथा इस वायरस से से 507 लोगों की मौत हुई है जबकि 9995 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां संक्रमितों की संख्या 14,536 हो गई है और अब तक 337 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11,274 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 13,531 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 540 लोगों की मौत हुई है और अब तक 7865 लोग स्वस्थ हुए हैं। मध्य प्रदेश में 11,724 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 501 लोगों की इससे मौत हुई है जबकि 8880 लोग स्वस्थ हुए हैं।

दक्षिण भारतीय राज्य कनार्टक में 8697 और आंध्र प्रदेश में 8452 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 132 और 101 है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5834 हो गई है और अब तक इससे 81 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा में 149, पंजाब में 98,  बिहार में 52 , उत्तराखंड में 27, केरल में 21, ओडिशा में 12 , झारखंड और छत्तीसगढ़ में 11-11 , असम में नौ , हिमाचल प्रदेश में आठ, पुड्डुचेरी में सात , चंडीगढ़ में छह,  त्रिपुरा, लद्दाख और मेघालय में इस महामारी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।