7 लाख – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 18 Apr 2019 10:21:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 7 लाख – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 7 लाख की अंगूठी लड़के ने गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए ली किराए पर … https://livehalchal.com/7-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%82%e0%a4%a0%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2/222244 Thu, 18 Apr 2019 10:21:55 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=222244 आज के समय में यूँ तो प्रपोज करने के कई अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं लेकिन हम आपको आज जिस मामले के बारे में बता रहे हैं उसे जानने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे. आमतौर पर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए उन्हें रिंग देते हैं और ऐसा ही कुछ लंदन …]]>

आज के समय में यूँ तो प्रपोज करने के कई अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं लेकिन हम आपको आज जिस मामले के बारे में बता रहे हैं उसे जानने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे. आमतौर पर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए उन्हें रिंग देते हैं और ऐसा ही कुछ लंदन के रहने वाले 27 वर्षीय जॉन एलियट ने अपनी गर्लफ्रेंड एशले के लिए भी किया. दरअसल जॉन एलियट ने अपनी गर्लफ्रेंड को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करने की ठानी.

 

 

इसके लिए जॉन ने एश्ले को बेशकीमती हीरे की अंगुठी ली जिसकी कीमत करीब 7 लाख रूपए थी. फिर जॉन एलियट ने अपनी गर्लफ्रेंड एश्ले को अनूठी पहनाकर प्रपोज किया और एश्ले ने भी जॉन एलियट का प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया लेकिन एश्ले उस समय हैरान रह गई जब प्रपोज करने के बाद जॉन ने अंगुठी वापिस ले ली. जी हां… दरअसल गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए जॉन एलियट ये अंगूठी 5 हजार रूपए में ऑनलाइन किराए पर लेकर आया था. ऐसा इसलिए क्योंकि वो चाहता था एश्ले अपने लिए अंगुठी का चयन खुद करे लेकिन जॉन एलियट अपनी प्रेमिका को बिना अंगुठी के प्रपोज भी नहीं करना चाहता था.

ऐसे में जब एश्ले को ये पता चला कि उसे वो खूबसूरत अंगुठी उसे वापिस करनी होगी तो वो बहुत ज्यादा दुखी हो गई. हालांकि जॉन एलियट के इस प्लान के जरिए एश्ले को अब समझ आ गया कि उसे किस तरह की अंगुठी अपने लिए खरीदनी है. आपको बता दें जॉन एलियट और एश्ले पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और ऐसे में अब जाकर जॉन एलियट ने अपनी लेडी लव को शादी के लिए प्रपोज किया है.

]]>