67वां जन्मदिन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 01 Feb 2024 05:32:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 67वां जन्मदिन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जैकी श्रॉफ एक्टर अपना 67वां जन्मदिन मना रहे आज https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%ab-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%be-67%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%82/539939 Thu, 01 Feb 2024 05:32:13 +0000 https://livehalchal.com/?p=539939 बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ आज अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस और अन्य लोग उन्हें बधाई देने में लगे हुए हैं। जैकी श्रॉफ ने एक एक्शन हीरो के रूप में अपनी पहचान बनाई। वहीं, उनके काफी फैंस ने उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में भी खूब पसंद किया। आज उनका …]]>

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ आज अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस और अन्य लोग उन्हें बधाई देने में लगे हुए हैं। जैकी श्रॉफ ने एक एक्शन हीरो के रूप में अपनी पहचान बनाई। वहीं, उनके काफी फैंस ने उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में भी खूब पसंद किया।

आज उनका इतना स्टारडम है कि लोग उन्हें प्यार से जग्गू दादा और भिड़ू कहकर बुलाते हैं। चलिए जैकी श्रॉफ के बर्थडे के खास मौके पर हम आपको उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें दिखाते हैं। इन फोटोज में वह अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं।

जैकी श्रॉफ और उनकी मां

पहली तस्वीर में आप अभिनेता जैकी और उनकी मां को देख रहे हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर मां को याद करते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

पत्नी आयशा संग अनदेखी फोटो

इस फोटो में जग्गू दादा अपनी पत्नी आयशा के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा बताया जाता है कि एक्टर की आयशा की मुलाकात तब हुई, जब वह 13 साल की थीं। दोनों में तभी प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ काफी टाइम स्‍पेंड किया। हालांकि इनकी लव स्टोरी आसान नहीं थीं।

टाइगर श्रॉफ संग अभिनेता

इस तस्वीर में जैकी अपने बेटे एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

इस फोटो में भी वह अभिनेता टाइगर संग दिखाई दे रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि कैसे उन्होंने एक्टर को अपने सीने से लगा रखा है।

टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ

जैकी श्रॉफ के दो बच्चे हैं। टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ। अक्सर अभिनेता सोशल मीडिया पर दोनों के साथ फोटोज शेयर कर अपना प्यार जताते हुए दिखाई देते हैं। यह तस्वीर टाइगर और कृष्णा के बचपन की है, जिसमें अभिनेता उन्हें लिए स्माइल के साथ पोज दे रहे हैं।

]]>