6000mAh बैटरी के साथ लाॅन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9T – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 09 Jan 2021 08:57:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 6000mAh बैटरी के साथ लाॅन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9T – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 6000mAh बैटरी के साथ लाॅन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन Redmi 9T, जानिए कीमत https://livehalchal.com/6000mah-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a5%85%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%b8/409918 Sat, 09 Jan 2021 08:57:30 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=409918 Xiaomi की सब-ब्रांड कंपनी Redmi ने ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 9T के साथ ही Redmi 9T को आधिकारिक तौर पर लाॅन्च कर दिया है। Redmi 9T को बाजार में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लाॅन्च किया गया है और यह पावरफुल बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में शानदार परफाॅर्मेंस क्षमता के लिए …]]>

Xiaomi की सब-ब्रांड कंपनी Redmi ने ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 9T के साथ ही Redmi 9T को आधिकारिक तौर पर लाॅन्च कर दिया है। Redmi 9T को बाजार में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लाॅन्च किया गया है और यह पावरफुल बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में शानदार परफाॅर्मेंस क्षमता के लिए Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।

Redmi 9T की कीमत

ग्लोबल मार्केट में लाॅन्च किए गए Redmi 9T की कीमत पर नजर डालें तो इसके 4GB + 64GB स्टोरेज माॅडल को EUR 159 यानि करीब 14,300 रुपये की कीमत के साथ लाॅन्च किया गया है। वहीं 4GB + 128GB स्टोरेज माॅडल की कीमत EUR 189 यानि लगभग 17,000 रुपये है। जबकि 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 199 यानि करीब 17,900 रुपये है। यह स्मार्टफोन आज यानि 9 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा। यूजर्स इसे कार्बन ग्रे, ट्विलाइट ब्लू, सनराइज ओरेंज और ओसियन ग्रीन कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। 

Redmi 9T के स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 9T को एंड्राइड 10 ओएस पर पेश किया गया है यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें तीन स्टोरेज वेरिएंट में लाॅन्च किया गया है। जिसे यूजर्स अपनी सुविधानुसार माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड कर सकते हैं। फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल है और यह वाॅटरड्राॅप स्टाइल नाॅच के साथ आता है। 

Redmi 9T में कंपनी की बजट रेंज स्मार्टफोन है और इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें यूजर्स को 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन मेें वीडियो काॅलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसमें पावर बैकअप के लिए 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

]]>