600 से नीचे – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 14 Jul 2020 08:20:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 600 से नीचे – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 शेयर बाजार में दिखाई दी जबरदस्त गिरावट, सेंसेक्स 716 अंक टूटा, निफ्टी 10,600 से नीचे https://livehalchal.com/%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%ac/350997 Tue, 14 Jul 2020 08:20:45 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=350997 शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला। दिनभर इसमें उतार चढ़ाव देखने को मिला। दिन के 1:30 बजे सेंसेक्स 715.55 अंक टूटकर 35,978.14 और निफ्टी 218.95 अंक गिरकर 10,583.75 पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान और 46 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। हफ्ते …]]>

शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला। दिनभर इसमें उतार चढ़ाव देखने को मिला। दिन के 1:30 बजे सेंसेक्स 715.55 अंक टूटकर 35,978.14 और निफ्टी 218.95 अंक गिरकर 10,583.75 पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान और 46 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 176.41 अंक नीचे और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 51.85 अंक गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:30 पर सेंसेक्स 344.10 अंक गिरकर 36,349.59 और निफ्टी 85.80 अंक कमजोर होकर 10,716.90 अंक पर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान और जबकि 39 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को कारोबार के अंत में बीएसई 99.36 अंक ऊपर 36,693.69 पर और निफ्टी 34.65 पॉइंट ऊपर 10,802.70 अंक पर बंद हुआ था।

सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.04 फीसद की बढ़त के साथ 10.50 अंक ऊपर 26,085.80 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक 2.13 फीसद गिरावट के साथ 226.60 अंक नीचे 10,390.80 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.94 फीसद गिरावट के साथ 29.82 अंक नीचे 3,155.22 पर बंद हुआ था।

दिग्गज शेयरों में आज विप्रो, श्री सीमेंट, एचसीएल टेक, सिप्ला, सन फार्मा, के शेयर की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, इंफ्राटे, वेदांता लिमिटेड, एसबीआई, के शेयर की शुरुआत गिरावट पर हुई। सेक्टोरियल इंडेक्स में आज फार्मा और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले।

]]>