600 किलो के दुनिया के सबसे मोटे शख्स ने कराई सर्जरी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 10 May 2017 11:08:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 600 किलो के दुनिया के सबसे मोटे शख्स ने कराई सर्जरी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 600 किलो के दुनिया के सबसे मोटे शख्स ने कराई सर्जरी https://livehalchal.com/600-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%9f/51927 Wed, 10 May 2017 11:08:50 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=51927 दुनिया के सबसे ज्यादा वजनी व्यक्ति का मोटापा कम करने के लिए उसकी गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी की गई है. उसका वजन लगभग 600 किलोग्राम तक था. मेक्सिको में उसके डॉक्टर जोस कास्टानेडा ने बताया कि इस सर्जरी का लक्ष्य उसका वजन अभी के मुकाबले आधा करना है और संभव है कि इस ऑपरेशन के बाद दूसरे …]]>

दुनिया के सबसे ज्यादा वजनी व्यक्ति का मोटापा कम करने के लिए उसकी गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी की गई है. उसका वजन लगभग 600 किलोग्राम तक था. मेक्सिको में उसके डॉक्टर जोस कास्टानेडा ने बताया कि इस सर्जरी का लक्ष्य उसका वजन अभी के मुकाबले आधा करना है और संभव है कि इस ऑपरेशन के बाद दूसरे ऑपरेशन भी किए जाएंगे. कास्टानेडा ने कहा, यह सर्जरी सफल रही. लेकिन हमें अभी इंतजार करना होगा और यह देखना होगा कि उसका शरीर इस बदलाव पर कैसी प्रतिक्रिया देता है. आशा करते हैं कि सब कुछ ठीक होगा.

600 किलो के दुनिया के सबसे मोटे शख्स ने कराई सर्जरी

इस सर्जरी के बाद मरीज ठीक है और उस पर गहन निगरानी रखी जा रही है. फ्रांको का वजन 595 किलोग्राम था और सर्जरी के योग्य होने के लिए डॉक्टरों ने उसे बड़ी मात्रा में वजन कम करने तथा डायबिटीज और रक्तचाप नियंत्रण में रखने की सलाह दी थी. फ्रांको की दूसरी सर्जरी नवंबर में होने की संभावना है.

उसका अमाशय इसके बाद आकार में आधा हो जाएगा और उसकी आंत की भी सर्जरी होगी. कास्टानेडा ने कहा है कि मरीज को मनोवैज्ञानिक और आहार मामले में प्रगति करनी होगी. अगर यह नहीं होता है तो अन्य सभी चीजें विफल हो जाएंगी.

सबसे मोटी महिला आई थी भारत

ऐसे ही एक मामले में, इजिप्ट के काइरो की रहने वाली 36 वर्षीय इमान अहमद पिछले दिनों इलाज के लिए भारत आई थी. उसने 25 साल से घर के बाहर कदम नहीं रखा था. उसका वजन 500 किलोग्राम था और इसी वजह से वो चल-फिर नहीं पाती थी. ऐसे में इमान मुंबई आकर weight-loss सर्जरी कराना चाहती थी. नके लिए इजिप्ट से मुम्बई पहुंचना आसान नहीं था. बाद में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुद पहल करते हुए यह सुनिश्च‍ित किया कि इमान अहमद को भारत आने के लिए मेडिकल वीजा मिल जाए. इसके बाद डॉक्टर ने उसकी सफल सर्जरी की.

 
]]>