6 अक्टूबर 2017 शुक्रवार राशिफल: जानिए क्या कहती है आपके सितारों की चाल – Live Halchal

6 अक्टूबर 2017 शुक्रवार राशिफल: जानिए क्या कहती है आपके सितारों की चाल
मेष (Aries): गणेशजी के अनुसार आज आपका दिन अनुकूल है। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य कर पाएंगे, परिणामस्वरूप आपमें ऊर्जा एवं उत्साह छलकेगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में समय बीतेगा। माता से लाभ होगा, ऐसा गणेशजी संकेत देते हैं। मित्र एवं स्नेहीजनों के मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।

वृषभ (Taurus): गणेशजी आपको सूचित करते हैं कि आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। आत्मजनों एवं परिजनों से विरोध हो सकता है। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण रहेंगे ऐसा गणेशजी देख रहे हैं। फिजूल खर्ची हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें। गहन परिश्रम के बाद भी आज फल प्राप्ति कम रहेगी।

मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए बहुत लाभप्रद है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। पत्नी एवं पुत्र की ओर से लाभ रहेगा। उत्तम भोजन सुख है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी एवं व्यापार में लाभ एवं आय में वृद्धि हो सकती है।

कर्क (Cancer): आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा-विचारणाएं होंगी एवं परिजनों से भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा। गृहसज्जा की दिशा में भी आप नए कार्य करेंगे। दफ्तर के कार्य संदर्भ में यात्रा के योग हैं। माता से संबंध सुदृढ़ रहेंगे। आरोग्य अच्छा है एवं सरकार से भी लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

सिंह (Leo): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दें तो अच्छा रहेगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित रहेंगे, जिस वजह से मानसिक अशांति होगी। संतान की तरफ से भी चिंतित रहेंगे एवं व्यवसाय में बाधा उपस्थित हो सकती है। विदेश स्थित स्वजनों से समाचार मिलेंगे।

कन्या (Virgo): आज किसी नए कार्य का श्रीगणेश न करें। सेहत का ध्यान रखें और खासकर बाहर का खाना-पीना टालें। आज आप अधिक क्रोधित हो सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखिएगा। परिजनों से उग्र बर्ताव के कारण मन दुखी न हो जाए, इसका खास ध्यान रखें। बहुत अधिक धन का व्यय होगा। पानी से बचें एवं सरकार विरोधी प्रवृत्तियों व झगड़े से दूर रहें।

तुला (Libra): आज का आपका दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएंगे। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा। भोजन सुख भी उत्तम है ऐसा गणेशजी कहते हैं।

वृश्चिक (Scorpio): आपके गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण रहेगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। महिला मित्रों से भेंट होगी एवं मातृपक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, ऐसा गणेशजी का मानना है।

धनु (Sagittarius): आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बीमारियां एवं समस्याएं पैदा होने की प्रवल संभावना है। संतान के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल हो सकता है। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी हो सकती है। अतः क्रोध की भावना पर संयम रखिएगा। साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी और काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। प्रिय पात्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।

मकर (Capricorn): आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा कुछ चिंताजनक रह सकते हैं। परिवार में झगड़े का वातावरण मन में खिन्नता पैदा कर सकता है। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी संबंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं। छाती में दर्द या कोई विकार होगा। चैन की नींद नहीं आएगी। सामाजिक रूप से मानहानि की संभावना है, इसलिए पानी एवं स्त्रियों से दूरी रखिएगा। मानसिक उद्वेग एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में व्यग्रतापूर्ण दिन बीत सकता है।

कुंभ (Aquarius): आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी एवं छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। भाग्यवृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय भी प्राप्त होगी।

मीन (Pisces): गणेशजी आपको खर्च पर संयम रखने की सूचना देते हुए कहते हैं कि आपको क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। आज योग कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वजनों के साथ खटपट होने की संभावना है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नकारात्मक विचारों के मन में न आने दीजिएगा।