593 लोगों की मौत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 31 Jul 2021 04:52:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 593 लोगों की मौत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मिले 41 हजार से ज्यादा नए केस, 593 लोगों की मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9b%e0%a4%b2%e0%a5%87-24-%e0%a4%98%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-4/451422 Sat, 31 Jul 2021 04:52:48 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=451422 देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर बरकरार है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 41 हजार 649 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 593 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक इस जानलेवा बीमारी से 4 लाख 23 हजार 810 लोगों की मौत हो चुकी है. जानिए देश में कोरोना की …]]>

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर बरकरार है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 41 हजार 649 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 593 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक इस जानलेवा बीमारी से 4 लाख 23 हजार 810 लोगों की मौत हो चुकी है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 37 हजार 291 लोग ठीक हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकडों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 37 हजार 291 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 7 लाख 81 हजार 263 हो गई हैं. वहीं अब देश में एक्टिव केस घटकर 4 लाख 8 हजार 920 हो गए हैं. यानि अब देश में इतने लोगों का इलाज चल रहा है. देश में अब तक कोरोना के 3 करोड़ 16 लाख 13 हदार 993 मामले सामने आ चुके हैं.

देश में 46 करोड़ के पार हुआ टीकाकरण का आंकड़ा

देश में अब तक टीके की 46 करोड़ 15 लाख 18 हजार 479 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. शाम सात बजे की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को टीके की 44,38,901 खुराक दी गई. मंत्रालय ने कहा कि 18-44 आयु वर्ग के लोगों में कल 20,96,446 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 3,41,500 लोगों ने दूसरी खुराक ली. टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से लेकर अब तक, सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में 18-44 आयु वर्ग के कुल 15,17,27,430 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है और 80,31,011 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है.

अब तक 2.27 लाख से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को लगी वैक्सीन

सरकार ने बताया है कि देश में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष वैक्सीनेशन सत्र में अब तक 2.27 लाख से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है. तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 78 हजार 838 गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन की डोज़ लगाई गई है.

महाराष्ट्र में 6,600 नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र में कोरोना के 6,600 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,96,756 हो गई है, जबकि 231 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,32,566 पर पहुंच गई. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 77,494 पहुंच गयी है. राज्य में अब तक 60,83,319 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं.

झारखंड में कोरोना से कोई मौत नहीं

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना से किसी के मरने की सूचना नहीं है, वहीं 56 नये मामले सामने आए हैं. बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 5,126 लोगों की मौत हुई है, जबकि अभी तक कुल 3,47,105 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य में अभी तक 3,41,720 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। फिलहाल 259 लोगों का का इलाज चल रहा है.

]]>