541 लोगों की मौत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 01 Aug 2021 04:42:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 541 लोगों की मौत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के मिले 41 हजार से ज्यादा मामलें, 541 लोगों की मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a5%87-24-%e0%a4%98%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0-4/451641 Sun, 01 Aug 2021 04:42:36 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=451641 देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर बरकरार है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 41 हजार 831 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 541 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक इस जानलेवा बीमारी से 4 लाख 24 हजार 351 लोगों की मौत हो चुकी है. जानिए देश में कोरोना की …]]>

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर बरकरार है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 41 हजार 831 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 541 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक इस जानलेवा बीमारी से 4 लाख 24 हजार 351 लोगों की मौत हो चुकी है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 39 हजार 258 लोग ठीक हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकडों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 39 हजार 258 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 8 लाख 20 हजार 521 हो गई हैं. देश में अब तक कोरोना के 3 करोड़ 16 लाख 55 हजार 824 मामले सामने आ चुके हैं.

केरल में 5 दिनों के अंदर एक लाख केस दर्ज

केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 20 हजार 624 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे पिछले पांच दिनों में कुल नए मामले एक लाख से ज्यादा हो गए हैं. यह लगातार पांचवां दिन है, जब राज्य में 20,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. यहां 16,865 लोग ठीक हुए, जबकि सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,64,500 दर्ज की गई है. राज्य में कोरोना से 80 लोगों की मौत हुई, जिससे कुल मृत्यु संख्या 16 हजार 781 हो गई है.

देश में टीकाकरण की स्थिति-

केन्द्रीय स्वस्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में लोगों को अभी तक कोरोना टीके की 46 करोड़ 72 लाख 59 हजार 775 खुराकें दी जा चुकी हैं. कल टीके की कुल 53 लाख 72 हजार 302 खुराक दी गईं, जिसमें 38 लाख 22 हजार 241 लोगों ने पहली खुराक ली, जबकि 15 लाख 50 हजार 61 लोगों को दूसरी खुराक दी गई. टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू होने से लेकर अभी तक देश के 37 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 18 से 44 साल आयु वर्ग के 15 करोड़ 52 लाख 16 हजार 851 लोगों को टीके की पहली खुराक और 85 लाख 77 हजार 75 लोगों को दूसरी खुराक दी गई हैं.

 

]]>