54 राज्यसभा सांसदों – Live Halchal

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 54 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नौ केंद्रीय मंत्रियों समेत 54 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल मंगलवार व बुधवार को समाप्त हो रहा है। इनमें से सात केंद्रीय मंत्रियों समेत 49 सदस्यों का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया। वहीं शेष पांच सदस्यों का कार्यकाल आज समाप्त हो जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बुधवार (तीन अप्रैल) को राज्यसभा में अपनी 33 साल लंबी संसदीय पारी खत्म करेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, नौ केंद्रीय मंत्रियों समेत 54 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल मंगलवार व बुधवार को समाप्त हो रहा है। इनमें से सात केंद्रीय मंत्रियों समेत 49 सदस्यों का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया। वहीं शेष पांच सदस्यों का कार्यकाल आज समाप्त हो जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बुधवार (तीन अप्रैल) को राज्यसभा में अपनी 33 साल लंबी संसदीय पारी खत्म करेंगे। वह अक्टूबर 1991 में पहली बार उच्च सदन के सदस्य बने थे। वह 1991-1996 तक नरसिंह राव सरकार में वित्त मंत्री और 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे।

सात केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया शामिल

सात केंद्रीय मंत्रियों शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया।

भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव का कार्यकाल बुधवार को समाप्त

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव का कार्यकाल बुधवार को समाप्त होगा। वैष्णव को छोड़कर ये सभी केंद्रीय मंत्री लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वैष्णव और मुरुगन को एक और राज्यसभा कार्यकाल दिया गया है।

जया बच्चन व मनोज कुमार झा फिर से नामित

उच्च सदन से सेवानिवृत्त होने वालों में समाजवादी पार्टी की जया बच्चन, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी शामिल हैं। इनमें से जया बच्चन व मनोज कुमार झा को उनकी पार्टी ने फिर से नामित किया है। हालांकि अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल प्रदेश से चुनाव हार चुके हैं।