50 महिलाओं की लिस्ट में नाम शामिल – Live Halchal

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा बनीं मोस्ट पॉवरफुल वूमेन, 50 महिलाओं की लिस्ट में नाम शामिल
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के नाम एक के बाद एक उपलब्धि जुड़ती जा रही है। पहले प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में सीरियल और फिल्म की और अब उनके नाम एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। प्रियंका चोपड़ा का नाम यूएसए टुडे की पॉवर आइकन लिस्ट में शामिल हो गया है। इस लिस्ट के मुताबिक प्रियंका अब मनोरंजन जगत की 50 सबसे पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शुमार है।इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के अलावा ओपरा विनफ्रे, बियांसे, एलन डी जेनेरस, निकोल किडमन का नाम भी शामिल है। 50 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में नाम शामिल होते ही प्रियंका ने इंटरव्यू के दौरान दिल की बात कही। प्रियंका चोपड़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा – ‘शक्ति एनर्जी है जो आपको वह करने की ताकत देती है जो आप करना चाहते हो।’

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने आगे कहा – ‘इस लिस्ट में मेरे साथ कई और महिलाएं है जिन्होंने चुनौतियों का सामना किया और आज अपने करियर के बेहतरीन मुकाम पर हैं।’ इससे पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम फोर्ब्स इंडिया 2018 की सबसे अमीर सेलिब्रिटी की लिस्ट में नाम शामिल हो चुका है। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ‘द स्काई इज पिंक’ के शूटिंग शिड्यूल को पूरा करके विदेश लौट चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ (The Sky Is Pink) महिलाओं पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म से प्रियंका करीब 3 साल बाद हिंदी सिनेमाजगत में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी आयशा चौधरी पर आधारित है जो pulmonary fibrosis से पीड़ित थीं और उनकी मौत 18 साल की उम्र में हो गई थी।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में निक जोनस से शादी की है। प्रियंका और निक ने दो रीतियों से शादी की थी। इन दोनों की शाही शादी राजस्थान के जोधपुर में हुई थी। इस शादी में कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन भी रखा था।