5 साल तक चलाऊंगा मजबूत सरकार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 23 Dec 2019 11:37:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 5 साल तक चलाऊंगा मजबूत सरकार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 हेमंत ने कहा-हमारी जीत झारखंड के लिए नया अध्‍याय, 5 साल तक चलाऊंगा मजबूत सरकार https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0/298801 Mon, 23 Dec 2019 11:37:11 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=298801 Hemant Soren LIVE झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election Result 2019) में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जबर्दस्‍त जीत के बाद हेमंत सोरेन का मुख्‍यमंत्री बनना लगभग तय है। हेमंत ने कहा है कि है कि पांच साल तक वे पूरी मजबूती से सरकार चलाएंगे। भाजपा को मात देकर विपक्षी महागठबंधन की सरकार बनाने का दम भरने …]]>

Hemant Soren LIVE झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election Result 2019) में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जबर्दस्‍त जीत के बाद हेमंत सोरेन का मुख्‍यमंत्री बनना लगभग तय है। हेमंत ने कहा है कि है कि पांच साल तक वे पूरी मजबूती से सरकार चलाएंगे। भाजपा को मात देकर विपक्षी महागठबंधन की सरकार बनाने का दम भरने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि आज साथियों आज झारखंड प्रदेश का लगभग 40 दिनों की चुनावी यात्रा का अ‍ंतिम दिन है।

हेमंत ने कहा कि सभी 81 सीटों पर मतगणना के बाद कई चीजें स्‍पष्‍ट हो गई है। अभी तक जो रुझान आया है उसके जरिये झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है वह स्‍पष्‍ट है। राज्‍य के मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं। आज की ये जीत झारखंड के लोगों के लिए उत्‍साह का दिन है। मेरे लिए आज का दिन एक संकल्‍प लेने का है, इस राज्‍य की जनता का, यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का। आज का ये जनादेश शिबू सोरेन जी के समर्पण का परिणाम है।

हेमंत ने कहा कि जिस उद्देश्‍य के लिए झारखंड राज्‍य बना था, उसे पूरा करने का वक्‍त आ गया है। निश्चित रूप से इस राज्‍य में महागठबंधन के साथियों को बधाई। राहुल जी, सोनिया जी, प्रियंका जी, लालू जी सबको बधाई। सभी दलों के लोगों का आभार जिन्‍होंने मेरे ऊपर विश्‍वास जताया है। साथियों विगत 40 दिनों से आप सभी लोगों ने तमाम राजनीतिक घटनाक्रम को देखा इसके लिए मीडियाकर्मियों का आभार।

हेमंत ने कहा कि इस राज्‍य में किसी की उम्‍मीद नहीं टूटेगी। हमारी सरकार सबका बराबर ख्‍याल रखेगी। अभी हमारे गठबंधन के साथी नहीं हैं, सबके साथ मिल-बैठकर आगे की रणनीति तय करूंगा। रांची में अपने आवास पर हेमंत सोरेन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मंगलवार तक कई चीजें स्‍पष्‍ट होंगी। सरयू राय के सरकार में शामिल होने पर कहा कि अपने सहयोगियों से मिलकर वे सरकार के फार्मूले पर चर्चा करेंगे। इधर हेमंत के घर पर झामुमो और विपक्षी महागठबंधन के कई नेता पहुंचे हैं।  इस बीच हेमंत ने पिता शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया। फिलहाल पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ…

]]>