5 गिरफ्तार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 25 Jul 2020 08:33:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 5 गिरफ्तार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पान मसाला व्यवसायी का अपहृत बेटा मुठभेड़ के बाद सकुशल बरामद, 5 गिरफ्तार https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b9/355124 Sat, 25 Jul 2020 08:33:36 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=355124 उत्तर प्रदेश के गोंडा में किडनैप हुए पान मसाला व्यवसायी के आठ वर्षीय बच्चे को शनिवार तड़के पुलिस और एसटीएफ टीम ने मुठभेड़ के बाद सकुशल बरामद किया। इस दौरान दो अपहर्ताओं के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ में महिला समेत कुल पांच बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। बता दें, बीते दिन पान मसाला व्यवसायी के बेटे का …]]>

उत्तर प्रदेश के गोंडा में किडनैप हुए पान मसाला व्यवसायी के आठ वर्षीय बच्चे को शनिवार तड़के पुलिस और एसटीएफ टीम ने मुठभेड़ के बाद सकुशल बरामद किया। इस दौरान दो अपहर्ताओं के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ में महिला समेत कुल पांच बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। बता दें, बीते दिन पान मसाला व्यवसायी के बेटे का अपहरण कर बदमाशों ने चार करोड़ की फिरौती मांगी थी। जिसके बाद एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त छानबीन के बाद बदमाशों को दबोच लिया। घटना में प्रयुक्त अल्टो कार, पिस्टल भी बरामद हुआ है। वहीं, एडीजी प्रशांत कुमार ने पुलिस टीम को एक लाख रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

महिला समेत पांच की गिरफ्तारी 

जिले के करनैलगंज में हुई मुठभेड़ में सूरज पांडे पुत्र राजेंद्र पांडे, पत्नी छवि पांडेय व छोटा भाई रवि पांडेय निवासी शाहपुर थाना परसपुर जनपद गोंडा उमेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी सकरोड़ा पूर्वी थाना करनैलगंज जनपद गोंडा, दीपू कश्यप पुत्र राम नरेश कश्यप निवासी सोनवारा थाना करनैलगंज जनपद गोंडा को गिरफ्तार किया गया है।

मास्क व सैनिटाइजर देने के बहाने किया था अगवा 

मामला कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र का है। कस्बे के गाड़ी बाजार मुहल्ला निवासी पान मसाला व्यवसायी राजेश गुप्त के पुत्र रामजी गुप्त ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर दो व्यक्ति उनके घर पर आए। उन लोगों ने खुद को स्वास्थ्य विभाग से होने की जानकारी देते हुए मास्क व सैनिटाइजर बांटने की बात कही। भाई हरी गुप्त से मोबाइल नंबर लेते हुए कहा कि मास्क व सैनिटाइजर देने के लिए किसी को गाड़ी तक भेज दीजिए। इस पर परिवारजन ने रामजी गुप्त के भाई हरि गुप्त के आठ वर्षीय पुत्र आरुष उर्फ नमो को भेज दिया। बताया गया कि कार सवार बदमाश बच्चे को वहीं से अगवा कर भाग निकले। कुछ देर बाद बच्चा वापस घर नहीं लौटा तो परिवारजनों ने खोजबीन शुरू की। तभी हरी गुप्त के मोबाइल पर फोन करके बदमाशों ने फिरौती की मांग की। साथ ही पुलिस को जानकारी न देने की धमकी भी दी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। कर्नलगंज कोतवाल राजनाथ सिंह मांगी गई फिरौती की रकम के बारे में कुछ भी बताने से गुरेज कर रहे हैं।

सीसी कैमरे में कैद हुई वारदात

व्यवसायी पुत्र आरुष उर्फ नमो के अपहरण की पूरी वारदात सीसी कैमरे में कैद हो गई है। दोपहर एक बजकर 36 मिनट के फुटेज पर हरे रंग की शर्ट पहने युवक बच्चे को कुछ दूरी पर खड़ी कार के पास ले जाते हुए दिखाई दिया। वह किनारे खड़ी अल्टो कार में बच्चे को बैठा लेता है। कुछ सेकेंड तक वह बाहर देखने के बाद वहां से कच्चे रास्ते से होकर निकल गया।

]]>