44MP सेल्फी कैमरे के साथ Vivo V20 भारत में हुआ लॉन्च – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 13 Oct 2020 09:14:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 44MP सेल्फी कैमरे के साथ Vivo V20 भारत में हुआ लॉन्च – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 44MP सेल्फी कैमरे के साथ Vivo V20 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत https://livehalchal.com/44mp-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-vivo-v20-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4/382064 Tue, 13 Oct 2020 09:14:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=382064 लंबे इंतजार के बाद Vivo ने अपना शानदार सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Vivo V20 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। खास फीचर्स के तौर पर इसमें फ्रंट कैमरे के अलावा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 720G ​प्रोसेसर पर काम करता है और यह कंपनी का बेहद ही स्लिम फोन …]]>

लंबे इंतजार के बाद Vivo ने अपना शानदार सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Vivo V20 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। खास फीचर्स के तौर पर इसमें फ्रंट कैमरे के अलावा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 720G ​प्रोसेसर पर काम करता है और यह कंपनी का बेहद ही स्लिम फोन है। साथ ही कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे एंड्राइड 11 ओएस पर पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत से लेकर फीचर्स सब-कुछ डिटेल से…

Vivo V20: कीमत और उपलब्धता

Vivo V20 को भारतीय बाजार में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 24,990 रुपये है। वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,990 रुपये है। यूजर्स इसे मिडनाइट ज़ेज़, सनसेट मेलोडी और मिडनाइट सोनाटा कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। फोन की सेल 20 अक्टूबर से शुरू होगी और इसके लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।

Vivo V20: स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V20 में ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ एंड्राइड 11 ओएस का उपयोग किया गया है। इसमें 6.44 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल है। फोन के डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच का उपयोग किया गया है। यह Snapdragon 720G प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में दी गई स्टोरेज को यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक का डाटा एक्सपेंड किया जा सकता है।

Vivo V20: कैमरा

Vivo V20 में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए ऑटोफोकस के साथ 44MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में ट्रिपल ​रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन का प्राइमरी सेंसर 64MP का है। जबकि इसमें 8MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का मोनो सेंसर दिया गया है।

Vivo V20: बैटरी और कनेक्टिविटी

Vivo V20 में पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इसमें 4G LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिए गए हैं। वहीं फोन में सिक्योरिटी के लिए आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

 

]]>