42 लोग कोरोना पॉजिटिव – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 20 Nov 2020 07:59:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 42 लोग कोरोना पॉजिटिव – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दुखद : हिमाचल के थोरंग गांव में एक व्यक्ति को छोड़कर सभी 42 लोग कोरोना पॉजिटिव https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a5%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5/395190 Fri, 20 Nov 2020 07:59:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=395190 जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के थोरंग गांव में एक व्यक्ति को छोड़कर सभी 42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस शख्स की पत्नी समेत परिवार के छह लोग भी संक्रमित हैं। भूषण ठाकुर (52) ही गांव में अकेले ऐसे शख्स हैं, जिन्हें कोरोना छू भी नहीं पाया। भूषण ने बताया कि कोरोना से बचाव के …]]>

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के थोरंग गांव में एक व्यक्ति को छोड़कर सभी 42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस शख्स की पत्नी समेत परिवार के छह लोग भी संक्रमित हैं। भूषण ठाकुर (52) ही गांव में अकेले ऐसे शख्स हैं, जिन्हें कोरोना छू भी नहीं पाया। भूषण ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वह पूरे नियमों का पालन करते हैं।

सीएमओ लाहौल-स्पीति डॉ. पलजोर ने कहा कि शायद भूषण का इम्युनिटी सिस्टम बेहद मजबूत है। गांव के सभी लोगों के पॉजिटिव आने के बावजूद भूषण का निगेटिव आना हैरान करने वाला है। गांव के पांच लोग पहले पॉजिटिव आए थे, इसके बाद बाकी लोगों ने बैठक कर स्वेच्छा से चार दिन पहले टेस्ट करवाने का फैसला लिया था।

हालांकि इस गांव में करीब 100 लोग रहते हैं, लेकिन बर्फबारी के चलते इन दिनों कई लोग कुल्लू चले गए हैं। भूषण ने कहा कि जबसे परिवार के सदस्य पॉजिटिव आए हैं, तब से वह अलग कमरे में रह रहे हैं। खाना खुद बना रहे हैं। परिजनों के साथ उन्होंने भी 4 दिन पहले सैंपल दिया था। रिपोर्ट में परिवार के अन्य लोग पॉजिटिव निकले।

उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। सैंपल देने तक वह पूरे परिवार के साथ थे। इस रिपोर्ट से वह खुद भी हैरान हैं। भूषण ने कहा कि कोरोना को हल्के में न लें। वह शुरू से ही नियमित मास्क पहनने के साथ हाथ सैनिटाइज करना नहीं भूलते। डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हैं। 

थोरंग गांव में 42 में से 41 लोग पॉजिटिव हैं। अभी इन लोगों की क्वारंटीन अवधि पूरा नहीं हुई है। लिहाजा अभी भी सभी लोग पॉजिटिव हैं। इन मरीजो में कोई भी क्रिटिकल स्थिति में नहीं है। सभी की हालत सामान्य है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मरीजों के लगातार संपर्क में है।

]]>