40 डिग्री – Live Halchal

मुरादाबाद का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
मुरादाबाद में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। दो दिन तक हल्की राहत के बाद उमस का कहर जारी है। जिले का तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। उधर, भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मुरादाबाद में पड़ रही भीषण गर्मी जनजीवन को प्रभावित करने लगी है। तापमान से कुछ राहत मिलने के बाद फिर उमस परेशान करने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम साफ रहने की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

सुबह से शुरू होकर रात तक चलने वाली गर्म हवाओं के थपेड़े सुकून छीन रहे हैं। राहत पाने के लिए लोग हर जतन कर रहे हैं। हर साल जून की गर्मी ज्यादा सताती है। लेकिन इस बार तो मई का महीना ही सितम ढा रहा है। दोपहर में कड़ाके की धूप होने की कालोनियों की गलियां भी सूनी हो जाती हैं।

बाजार में भी लोगों ने अब आवाजाही कम कर दी है। बृहस्पतिवार को प्रमुख बाजारों में रौनक कम थी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 55 फीसदी और शाम को 40 फीसदी दर्ज की गई।

हवा पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पूरब दिशा से चलने वाली हवा औ रात के तापमान की बढ़ोतरी की वजह से उमस हो रही है।

आने वाले दिनों में मौसम साफ है। स्थानीय स्तर पर बारिश के आसार नहीं है। इसलिए तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है |

गर्मियों की छुट्टियों में आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे
डीएम ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपस्थित होने वाले 03 वर्ष से 06 वर्ष आयु के बच्चों को तेज धूप व लू के प्रकोप से बचाने के लिए सभी केंद्रों पर 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि में सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेगें।

डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण बंद रहेगें। प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन हो रहा है।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भी छोटे होते हैं। वहां पर तेज धूप एवं लू से बचाव के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं है। इस कारण केंद्रों पर उपस्थित होने वाले 03 वर्ष से 06 वर्ष आयु के बच्चों को तेज धूप व लू के प्रकोप से बचाने के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाता है।

इस अवधि में सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेगें। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा लाभार्थियों को टेक होम राशन का वितरण करते हुए सामुदायिक गतिविधियों एवं अन्य शासकीय कार्य किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

आने वाले दिनों के मौसम का हाल – 40 डिग्री के पार जाएगा….
दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में गर्मी से राहत के दिन खत्म हो गए हैं और अब प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, इस माह के अंत तक तापमान में और ज्यादा इजाफा होने के आसार हैं। इसी के साथ मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी में इजाफा होना जारी रहेगा। तेज गर्मी के दौरान धूप लोगों की परेशानी में इजाफा करेगी, साथ जल्द ही दिल्ली-एऩसीआर का इलाका लू (Heat Wave) की चपेट में भी आ सकता है। वहीं, दिल्ली के अलावा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में आसमान तो साफ रहेगा, लेकिन गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

इससे पहले सोमवार को तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक मौसम साफ रहा और दोपहर में तेज धूप के कारण घर से बाहर निकलने में परेशानी हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार और इसके बाद तेज धूप के साथ तापमान में इजाफा होगा और पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाएगा। दिल्ली-एनसीआर में गर्म हवाओं के झोके महसूस किए जा सकते हैं।

यहां पर बता दें कि मौसम विभाग पहले ही अनुमान जता चुका है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी। दिल्ली-एनसीआर के तापमान में सामान्य से ज्यादा इजाफा होगा। मई और जून के महीने में तेज लू चलेगी। वहीं, इस बार जुलाई से पूर्व मानसून भी आने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश इत्यादि राज्य ‘कोर हीट वेव जोन’ में आते हैं। इन सभी में अप्रैल और मई के बीच तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना तकरीबन 37 फीसद है। हालांकि, बीच बीच में पश्चिमी विक्षोभ आने से इन राज्यों में लोगों को राहत मिलती रहती है। लेकिन, इस बार इसकी भी बहुत कम संभावना है। मालूम हो कि वर्ष 2018 में भी गर्मी ने लोगों को बेहद परेशान किया था।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक भूमध्य रेखा के आसपास प्रशांत क्षेत्र में अल-नीनो का प्रभाव रहता है। इसमें प्रशांत महासागर में समुद्री सतह का तापमान भी असामान्य रूप से बढ़ जाता है। इससे पूरे एशिया के मौसम पर प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह भारत में मानसूनी बारिश पर भी प्रभाव डालता है।

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने भी स्वीकार किया कि सर्दी के बाद इस बार गर्मी भी अच्छी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जिन मॉडलों को आधार बनाकर पूर्वानुमान तैयार किया जाता है, उनमें ज्यादा राहत की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। पलावत के मुताबिक जोर पकड़ती गर्मी का असर लोकसभा चुनाव पर भी पड़ना तय है। दिल्ली और हरियाणा में छठे चरण के तहत 12 मई को होने वाले मतदान के दौरान भी गर्मी अपने चरम पर होगी।

डॉ. के जे रमेश (महानिदेशक, मौसम विज्ञान विभाग) का कहना है कि मौसम की स्थिति में बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज लू भी चलेगी। इसके पीछे वजह जलवायु परिवर्तन प्रमुख कारण है।