3G ग्लोबल सिस्टम्स के CEO ब्रजनंदन सिंह के खिलाफ रेप मामला दर्ज… – Live Halchal

3G ग्लोबल सिस्टम्स के CEO ब्रजनंदन सिंह के खिलाफ रेप मामला दर्ज…
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की कंपनी 3G ग्लोबल सिस्टम्स के CEO ब्रजनंदन सिंह के खिलाफ अपनी ही कंपनी की महिला कर्मचारियों के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला विजयनगर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।

आरोप है कि ब्रज नंदन अपनी कंपनी की 3 लड़कियों को गोवा ट्रिप पर ले गया। वहां उसने लड़कियों को शराब पिलाने की कोशिश की फिर रात में दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़कियों ने होटल से सुरक्षा मांगी और बालकनी से कूदकर अपनी आबरू बचाई।

पीडिता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया है कि पिछले दिनों 19 से 24 सितंबर के लिए कंपनी ट्रिप के नाम पर हम चार लड़कियां जिनमें एक जो बृज सिंह का सारा काम देखती है, वह और बृज सिंह का भाई गजाधर सिंह के साथ गोवा गई थीं। वहां एक लडक़ी की तबीयत बिगड़ गई तो उसे नींद की गोली दे दी गई।

जिससे वह सो गई। इसके बाद बृज सिंह ने हमें शराब पीने के लिए दबाव बनाया। हमने इंकार कर दिया और अंदर से गेट बंद कर लिया। इसके बाद रात को तीन बजे बृज सिंह ने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया और अपने पास बुलाने लगा। हमने होटल के मैनेजर को फोन किया और सुरक्षा मांगी।

इसके बाद अगले दिन वह सामान्य व्यवहार करता रहा, किन्तु रात में फिर शराब पीकर उसने हमारे साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की। वह एक अन्य युवती के माध्यम से हमें पास बुला रहा था। युवतियों ने पुलिस को बताया है कि हमने यह सूचना उसकी पत्नी को दी, तो उन्होंने कहा कि तुम वहां सुरक्षित नहीं हो, वहां से जल्दी निकल जाओ।

इसके बाद हम तीनों 21 की रात को बालकनी से कूदकर हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से इंदौर आ गए। युवतियों ने इंदौर आकर अपने साथी कर्मचारियों को सारी बात बताई तो वे सभी आज विजय नगर थाने में शिकायत करने पहुंचे। वहीं, आरोपित बृज सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

युवतियों ने पुलिस को बताया कि आरोपित बृज सिंह जो लड़की पसंद आती है, वह उन्हें ट्रिप के नाम पर कहीं बहार ले जाता है। जबर्दस्ती नशा कराता है और दुष्कर्म का प्रयास करता है। पहले भी पचमढ़ी ट्रिप पर वह ऐसा कर चुका है। वहां जितनी लड़कियां काम करती हैं उसमें से खूबसूरत लड़कियों को ट्रिप पर ले जाता है। उसके साथ सहमति नहीं देने वाली लड़की को कंपनी से निकालने की धमकी दी जाती है और प्रताड़ित किया जाता है।

युवतियों ने बृज का साथ देने के लिए एक लड़की पर भी इल्जाम लगाए हैं, जो उनके साथ गोवा गई थी। जब उक्त युवती से पुछा गया कि तो उसका कहना था लड़कियां झूठा इल्जाम लगा रही हैं। गोवा में ऐसा कुछ नहीं हुआ। मैं स्वयं वहां थी। पुलिस हिरासत में लेकर बृज सिंह से पूछताछ कर रही है।