32 लापता – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 08 Jan 2018 08:53:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 32 लापता – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 समुद्र में ईरान के एक तेल टैंकर और जहाज की टक्कर, 32 लापता https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%b2/105366 Mon, 08 Jan 2018 08:53:17 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=105366 चीन के तट से दूर ईरान के एक टैंकर में एक दूसरे पोत से टक्कर के बाद आग लग गई है, जिससे इसमें विस्फोट होने या इसके डूबने का खतरा है। अधिकारियों ने बताया कि पोत में आग लगने के 36 घंटे बाद भी किसी के बचे होने का कोई संकेत नहीं हैं। पोत पर अब भी …]]>

चीन के तट से दूर ईरान के एक टैंकर में एक दूसरे पोत से टक्कर के बाद आग लग गई है, जिससे इसमें विस्फोट होने या इसके डूबने का खतरा है। अधिकारियों ने बताया कि पोत में आग लगने के 36 घंटे बाद भी किसी के बचे होने का कोई संकेत नहीं हैं। पोत पर अब भी भीषण आग लगी हुई है जो 1 लाख 36,000 टन कच्चा तेल ले जा रहा था।समुद्र में ईरान के एक तेल टैंकर और जहाज की टक्कर, 32 लापता

पोत के आसपास और समुद्र में काले धुएं का गुबार छा गया है। चीनी परिवहन मंत्रालय ने बताया कि बचावकर्ता चालक दल के 30 ईरानी और दो बांग्लादेशी सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जहरीले धुएं के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ रहा है। मंत्रालय ने बताया कि 274 मीटर के टैंकर सांची में विस्फोट होने या डूबने का खतरा है। 

यह दुर्घटना शनिवार शाम शंघाई से 160 नॉटिकल मील दूर हुई। इस पोत का संचालन ईरान की ग्लोरी शिपिंग करती है और यह जब दक्षिण कोरिया की ओर जा रहा था तभी रास्ते में हांगकांग के पोत सीएफ क्रिस्टल से टकरा गया जिसमें 64,000 टन अनाज था। परिवहन मंत्रालय ने बताया कि बचाव कार्य और साफ-सफाई के प्रयासों में 10 सरकारी और कई मछली पकड़ने की नौकाएं मदद कर रही हैं। मौके पर दक्षिण कोरिया के तट रक्षक बल का पोत भी है। 

]]>