3 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 24 Jun 2020 06:02:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 3 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 विधानपरिषद के चुनाव में राबड़ी देवी ने उतारा अपने भाई को, 3 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर https://livehalchal.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0/344681 Wed, 24 Jun 2020 06:02:34 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=344681 आरजेडी (RJD) में मचे बवाल के बीच आखिरकार विधानपरिषद के चुनाव के लिए पार्टी में 3 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई है. बुधवार की दोपहर 12:00 बजे सभी तीनों उम्मीदवार अपना नामांकन भरेंगे. इनमें पहला नाम है सुनील कुमार सिंह (Sunil Singh) का. वही सुनील सिंह जिन्हें राबड़ी देवी (Rabri Devi) राखी बांधा …]]>
आरजेडी (RJD) में मचे बवाल के बीच आखिरकार विधानपरिषद के चुनाव के लिए पार्टी में 3 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई है. बुधवार की दोपहर 12:00 बजे सभी तीनों उम्मीदवार अपना नामांकन भरेंगे. इनमें पहला नाम है सुनील कुमार सिंह (Sunil Singh) का. वही सुनील सिंह जिन्हें राबड़ी देवी (Rabri Devi) राखी बांधा करती हैं और राखी की ये तस्वीरें खूब वायरल भी होती हैं. सुनील सिंह को राबड़ी देवी का मुंह बोला भाई भी माना जाता है, ऐसे में रिश्ते में सुनील सिंह तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के मामा हुए. लंबे समय से सुनील कुमार सिंह लालू परिवार के बेहद करीबी रहे हैं. लालू परिवार पर जब भी कोई बड़ा संकट आया है, सुनील कुमार सिंह हमेशा परिवार के साथ खड़े रहे हैं.
शायद यही कारण है कि सुनील सिंह पर पूरा लालू परिवार मेहरबान है. इसके बाद दूसरे उम्मीदवार हैं प्रोफेसर रामबली चंद्रवंशी. बीएन कॉलेज के जियोलॉजी के प्रोफेसर रामबली आरजेडी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. लंबे समय से रामबली चंद्रवंशी लालू यादव के साथ हैं, लेकिन अति पिछड़ा चेहरे के तौर पर आरजेडी और लालू यादव ने उनपर भरोसा जताया है. तीसरे उम्मीदवार हैं उनके बारे में बहुत कुछ जानकारी तो नहीं, लेकिन बताया जाता है कि उनका मुंबई में बड़ा कारोबार है. नाम है मोहम्मद फारुख. बिहार के शिवहर के मूल निवासी हैं. पिछले कुछ समय से मोहम्मद फारुख लालू परिवार से बहुत करीब हो गए हैं. खबर यह भी है कि मोहम्मद फारुख के पास अकूत संपत्ति है.

धनकुबेर पर फिर से भरोसा
राजनीतिक हलकों में इस बात पर चर्चा जोड़ों से है कि मोहम्मद फारुख आरजेडी के पैराशूट उम्मीदवार हैं. मालूम हो कि मंगलवार को ही जेडीयू ने विधानपरिषद के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, वहीं भाजपा और कांग्रेस से उम्मीदवारों के नाम आने बाकी हैं.

]]>