27 जनवरी को शुक्र मकर राशि के घर – Live Halchal

27 जनवरी को शुक्र मकर राशि के घर, जानिए 12 राशियों पर असर
पंचांग के अनुसार 27 जनवरी 2021, बुधवार को शुक्र राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि के अधिपति शनि होते हैं, जो शुक्र के नैसर्गिक मित्र माने जाते हैं। शुक्र को नैसर्गिक भोग-विलास व दांपत्य का कारक माना जाता है। फ़िल्म इंडस्ट्री, फ़ैशन, गीत-संगीत, ललित-कलाओं में शुक्र का प्रतिनिधित्व होता है। शुक्र का गोचरवश राशि परिवर्तन कर मित्रक्षेत्री होना इन सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों के लिए अनुकूल फलदायक रहेगा।

आइए, जानते हैं कि शुक्र का मकर राशि में प्रवेश समस्त 12 राशियों पर अपना क्या प्रभाव देगा?

1. मेष- मेष राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार शारीरिक कष्ट होगा। मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। व्यर्थ धनहानि होगी। कार्यक्षेत्र में विघ्न आएंगे। शत्रु प्रभावी होंगे। स्त्री जाति से कष्ट होगा। राज्य की ओर से परेशानियां आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा।

2. वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार प्रत्येक कार्य में लाभ होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बंधु-बांधवों से लाभ व सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा।
3. मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धनलाभ होगा। संकटों से मुक्ति मिलेगी। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। संबंधियों से लाभ होगा। वैभव-विलासिता की वस्तुएं प्राप्त होंगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह का योग बनेगा। जीवनसाथी से लाभ होगा।

4. कर्क- कर्क राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार प्रतिष्ठा धूमिल होगी। अथक परिश्रम का अपेक्षित फ़ल प्राप्त नहीं होगा। जीवनसाथी से विवाद होगा। स्त्री जाति के कारण अपमानित होने की आशंका है। धनहानि होगी। मूत्र संबंधी विकारों के कारण कष्ट होगा। व्यर्थ प्रवास व यात्राएं होंगी।
5. सिंह- सिंह राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार शत्रुता में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावी होंगे। साझेदारी से हानि होगी। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। मन खिन्न रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होगा। दांपत्य सुख की हानि होगी।

6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार पुत्र से लाभ होगा। धन की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। पुत्र जन्म के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफ़ल होंगे। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। नवीन वाहन क्रय करने के अवसर प्राप्त होंगे। नवीन आभूषणों की प्राप्ति होगी।
7. तुला- तुला राशि वाले जातकों की शुक्र के गोचर अनुसार मनोअभिलाषाएं पूर्ण होंगी। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। संबंधियों से स्नेह प्राप्त होगा। माता से लाभ होगा। मन प्रसन्न व आनंदित रहेगा।

8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। धनलाभ होगा। अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्योदय होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वैभव-विलासिता की वस्तुएं प्राप्त होंगी। भूमि-भवन का सुख प्राप्त होगा। नवीन भवन क्रय करने के अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

9. धनु- धनु राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धनलाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान प्राप्ति का योग बनेगा। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षाओं में सफ़लता प्राप्त होगी। विद्याध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शत्रु पराभव होगा। स्त्री सुख प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी।
10. मकर- मकर राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धनलाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। अविवाहितों का विवाह होगा। घर में संतान का जन्म होगा। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग का विद्याध्ययन में मन लगेगा। स्त्री जाति से लाभ होगा। नवीन-वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। उत्तम दांपत्य सुख प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। पर्यटन के अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा का योग बनेगा।

11. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार मित्रों से लाभ होगा। आर्थिक उन्नति होगी। भोग-विलास के संसाधनों की प्राप्ति होगी। उत्तम शैया सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी से लाभ होगा। अचल संपत्ति की प्राप्ति होगी। कर्मक्षेत्र में उन्नति होगी।
12. मीन- मीन राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धनलाभ होगा। कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफ़ल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नवीन वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। वैभव-विलासिता की वस्तुएं प्राप्त होंगी। अविवाहितों का विवाह योग बनेगा। पदोन्नति के योग बनेंगे।

शुक्र के अशुभ प्रभाव को कम करने के उपाय-
1. शुक्रवार को शुक्र का दान करें- (दान सामग्री : श्वेत वस्त्र, सौन्दर्य सामग्री, इत्र, चांदी, शकर, दूध-दही, चावल, घी, स्फ़टिक, सफ़ेद पुष्प)
2. शुक्रवार के दिन ब्राह्मणों को श्वेत मिष्ठान्न या खीर खिलाएं।
3. शुक्रवार को मंदिर में तुलसी का पौधा लगाएं।
4. प्रत्येक शुक्रवार चींटियों को आटा व पिसी शकर मिश्रित कर डालें।
5. सफ़ेद गाय को नित्य चारा व रोटी दें।