26 अगस्त दिन शनिवार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 26 Aug 2017 05:01:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 26 अगस्त दिन शनिवार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 26 अगस्त दिन शनिवार, जानिए आज किन-किन राशि पर होगी शनिदेव की कृपा https://livehalchal.com/26-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%86%e0%a4%9c/73686 Sat, 26 Aug 2017 05:01:03 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=73686 ।।आज का राशिफल।। ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)  मेष:- आज आप किसी प्रियजन के सहयोग से पारिवारिक मतभेद का समाधान करने में सफल रहेंगे।जीवनस्तर में सुधार होने की सम्भावना है। व्यर्थ विवाद से दूर रहें । विद्यार्थियों को दोपहर के बाद सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय भ्य सामान्य रहेगा। बुजुर्गों का स्वास्थ्य …]]>

।।आज का राशिफल।।

ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
 मेष:- आज आप किसी प्रियजन के सहयोग से पारिवारिक मतभेद का समाधान करने में सफल रहेंगे।जीवनस्तर में सुधार होने की सम्भावना है। व्यर्थ विवाद से दूर रहें । विद्यार्थियों को दोपहर के बाद सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय भ्य सामान्य रहेगा। बुजुर्गों का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है।महिलाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा। राशि पर होगी शनिदेव की कृपा

सुझाव:- आज आप सुंदर काण्ड की पुस्तकें दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- नीला।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज कुछ लोग आपके प्रति ईर्ष्यालु हो सकते हैं।व्यापार में प्रगति मिलेगी। कोई बड़ा लाभ होने की उम्मीद है। शैक्षिक कार्यो सामान्य सफलता मिलेगी। रुक रुक कर धनागमन होगा। महिलाओं को कदम कदम पर पारिवारिक समझौता करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आर्थिक लाभ मिलेने के आसार है। बुजुर्गों का मन धार्मिक कार्यों में निरत रहेंगे।

सुझाव:- आज आप चीनी और दूध का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- गुलाबी।

जानिए: पाण्डवों के साथ ऐसे थे द्रौपदी के संबंध, ऐसे मनाई थी सुहागरात

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
 मिथुन:- आज आप अपने पुराने मित्रों से मुलाकात करने की योजना बना सकते हैं।कार्यक्षेत्र में रचनात्मक कार्यों पर अमल करेंगे।पारिवारिक तालमेल से प्रसन्नता का माहौल घर मे रहेगा।आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।अतिथियों का आगमन हो सकता है।विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।बुजुर्गों को बासी भोजन से बचना चाहिए।

सुझाव:- आज आप काला छाता दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हल्का हरा।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
 कर्क:-आज शिक्षा के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।विद्यार्थियों के लिए समय प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का है।महिलाओं को चाहिए वे अपने अमूल्य वस्तुओं का संरक्षण ध्यानपूर्वक करें।पारिवारिक योजनाएं आर्यहीक लाभ देंगी ।यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है।

सुझाव:- आज आप हनुमान चालीसा का यथा शक्ति पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होने की सम्भावना है जिससे आपको सुखद अनुभूति हो सकती है।आय के नए स्रोत बनेंगे।आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।व्यावसायिक दृष्टि से आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा।शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।विद्यार्थियों का मन अस्थिर रह सकता है।बुजुर्ग व्यक्तियों को अत्यधिक चिंता से बचना चाहिए।महिलाओं को आज वाद-विवाद से दूर रहना लाभप्रद होगा।

सुझाव:- आज आप सरसों के तेल में अपनी छाया देखकर दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – लाल।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।अतिथि आपसे मिलने आ सकते हैं।आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा।आज आपकी यात्रा सुखद होगी।पारिवारिक सामंजस्यता से मन प्रसन्न रहेगा।घर में धार्मिक कृत्यों के होने की संभावना बन रही है।पड़ोसियों से विवाद हो सकता है।विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।महिलाओ को आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना चाहिए।बुजुर्गों के लिए दिन शुभ रहेगा।

सुझाव:-आज आप अपने ईष्ट का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
⚖तुला:- आज आप कोई नया कार्य करने की योजना बना सकते हैं।पारिवारिक स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी।भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।व्यक्ति विशेष के माध्यम से धनार्जन की संभावना बन रही है।बुजुर्गों के लिए धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।विद्यार्थियों का समय अनुकूल है।महिलाओं को परिवार में समझौता करना हितकर होगा।

सुझाव:- आज आप श्री फल या काली रुमाल का दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आप बुद्धिमत्ता से व्यवसायिक मामलों में फैसला लेंगे।किसी मामले पर अत्यधिक प्रतिक्रिया व्यक्त करने से बचें।आर्थिक स्थितियों में चढ़ाव -उतार बना रहेगा। पारिवारिक फसलें आपके हॉट में होंगे। विरोधी गतिविधियों से सावधान रहें । विद्यार्थियों को आज संघर्ष करना पड़ सकता है। बुजुर्गों के लिए आज दिन थोड़ा तनाव भरा हो सकता है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान स्वंय से देंना होगा।

सुझाव:- आज आप ब्राह्मण को भोजन कराएं व दक्षिण भेंट करें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आप दूसरों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देंगे।नए अवसर सामने आने वाले हैं।आज नौकरी अथवा व्यवसाय में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अधिकारियों से अवमानना का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक स्थिति सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है। महिलाओं को आज धन लाभ होगा। बुजुर्गों को सन्तान पक्ष से यश मिलेगा।

सुझाव:- आज आप केसरयुक्त दूध श्री लक्ष्मी जी को अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – भूरा।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपके व्यावसायिक स्थितियों मे सुधार आएगा।आर्थिक स्थितियां धीरे-धीरे कर के अपनी सामान्यता को प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों का स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है । महिलाओं को अतिरिक्त कार्य से मन व्यग्र रहेगा। बुजुर्गों को यात्रा से लाभ मिलेगा। गृहोपयोगी वस्तुये घर मे आ सकती है।

सुझाव:- आज आप काला तिल यथाशक्ति दान करें ।

शुभ रंग- चॉकलेटी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे।आपकी इच्छानुसार जमीन जायदाद के मामलो का समाधान हो सकतस है। पारिवारिक वातावरण खुस नुमा रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। बुजुर्गों की धार्मिक यात्रा हो सकती है। महिलाओं का आज मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को सुदूर यात्रा करनी पड़ सकती है।व्यवसाय में सह कर्मियों से लाभ हो सकता है।

सुझाव:- आज आप कच्चा नारियल किसी देवालय में दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग- धानी

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
मीन:- आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पारिवारिक मामलों में समझौता होगा। व्यक्ति विशेष से यश व धन का लाभ हो सकता है। व्यवसाय में परिवर्तन के योग बनते दिख रहे है। विद्यार्थियों का मन आज प्रसन्न रहेगा। बुजुर्गों का स्वास्थ्य सुधरेगा। महिलाओं को सुखद यात्रा करने का मौका मिलेगा।घर मे मांगलिक कार्य होने के योग बनते दिख रहे हैं।

सुझाव:- आज आप 21 दुर्वान्कुर व काल तिल श्री गणेश भगवान को अर्पण करें उत्तम होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

]]>