257 की हुई मौत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 08 Oct 2020 09:02:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 257 की हुई मौत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पिछलें 24 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस के 195 जवानत मिले कोरोना संक्रमित, 257 की हुई मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9b%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%82-24-%e0%a4%98%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d/380569 Thu, 08 Oct 2020 09:02:42 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=380569 बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस के 195 जवान कोरोना संक्रमित पाये गये हैं जिसके बाद राज्‍य में कुल संक्रमित जवानों की संख्‍या 24,581 तक पहुंच चुकी है। राज्‍य में अब तक 21,862 जवान कोरोना संक्रमण के बाद स्‍वस्‍थ हो चुके और 2,462 जवान सक्रिय हैं जिनका कोविड अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। अब …]]>

बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस के 195 जवान कोरोना संक्रमित पाये गये हैं जिसके बाद राज्‍य में कुल संक्रमित जवानों की संख्‍या 24,581 तक पहुंच चुकी है। राज्‍य में अब तक 21,862 जवान कोरोना संक्रमण के बाद स्‍वस्‍थ हो चुके और 2,462 जवान सक्रिय हैं जिनका कोविड अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक राज्‍य में कोरोना संक्रमण के कारण 257 जवानों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आयी थी लेकिन बीते 24 घंटोंं में 14,578 नए मामलों की पहचान होने के बाद प्रशासन की चिंता ज्‍यों की त्‍यों बनी हुई है। बुधवार को यहां कोरोना संक्रमण के कारण 355 लोगों की मौत दर्ज की गयी और 16,715 संक्रमितों को स्‍वस्‍थ पाये जाने पर अस्‍पताल से घर भेज दिया गया। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्‍य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 14,80,489 तक पहुंच चुका है और अब तक इस महामारी के कारण 39,072 लोगों की मौत हो चुकी है। 11,96,441 संक्रमितों को इलाज के बाद अस्‍पताल से घर भेज दिया गया है और  2,44,527 मरीजों का विभिन्‍न कोविड अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 12,258 नए मामले सामने आये थे और 370 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी थी। 17,141 संक्रमितों को स्‍वस्‍थ पाये जाने पर अस्‍पताल से घर भेज दिया गया था। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार मंगलवार तक राज्‍य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14,65,911 तक पहुंच गया था और कुल 38,717 संक्रमितों की मौत हो चुकी थी। 11,79,726 संक्रमितों को स्‍वस्‍थ पाये जाने पर अस्‍पताल से घर भेजा जा चुका था जबकि 2,47,023 मरीज सक्रिय बताये गये थे।

मुंबई में मंगलवार को कोरोना के 1625 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 47 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी। 1966 मरीजों को स्‍वस्‍थ पाये जाने पर अस्‍पताल से घर भेजा गया। नगर निगम ग्रेटर मुंबई के अनुसार राजधानी में मंगलवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्‍या 2,17,090 तक पहुंच गयी थी और 9,199 संक्रमितों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी थी। 1,81,485 मरीज स्‍वस्‍थ पाये जाने पर अस्‍पताल से घर भेजे जा चुके थे जबकि 23,976 मरीज सक्रिय बताये गये थे।

वहीं मुंबई के धारावी इलाके में मंगलवार को 22 नए संक्रमितों की पहचान हुई, जिसके बाद इस इलाके में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3,280 तक पहुंच गयी। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार यहां 192 मरीज सक्रिय बताये गये हैं और 2,795 को इलाज के बाद अस्‍पताल से घर भेजा जा चुका है।

]]>