256 GB स्टोरेज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 12 May 2024 11:54:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 256 GB स्टोरेज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 256 GB स्टोरेज, 50MP सेल्फी कैमरा और 5000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर बैंक ऑफर्स में मिल रही छूट https://livehalchal.com/256-gb-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9c-50mp-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-500/558268 Sun, 12 May 2024 11:54:51 +0000 https://livehalchal.com/?p=558268 Vivo V30 5G कुछ दिन पहले ही भारतीय मार्केट में लॉन्च हुआ था। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर कई बैंक ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। चुनिंदा बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर फोन की असली कीमत काफी कम हो जाती है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल चिपसेट लगाया है। …]]>

Vivo V30 5G कुछ दिन पहले ही भारतीय मार्केट में लॉन्च हुआ था। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर कई बैंक ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। चुनिंदा बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर फोन की असली कीमत काफी कम हो जाती है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल चिपसेट लगाया है। जबकि सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा मिलता है।

Vivo V30 5G सीरीज को 7 मार्च को लॉन्च किया गया था और 14 मार्च से सीरीज को दोनों ही फोन्स के लिए सेल शुरू हुई थी। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है।

फ्लिपकार्ट पर इस फोन को कई बैंक ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। इस एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर सभी ऑफर्स को मिला दें तो फोन की प्रभावी कीमत काफी कम हो जाती है। यहां इसकी कीमत और ऑफर्स के बारे में बताने वाले हैं।

Vivo V30 5G प्राइस और बैंक ऑफर्स

इस स्मार्टफोन को खरीदने पर अगर ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का यूज करते हैं तो उन्हें 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। फोन को खरीदने पर 3000 रुपये तक का डिस्काउंट चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर मिल रहा है।

डील में नो-कॉस्ट- ईएमआई का ऑप्शन भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, वीवो के लेटेस्ट स्मार्टफोन को 36,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ लिया जा सकता है। लेकिन, इसके लिए फ्लिपकार्ट की टर्म एंड कंडीशन पूरी करनी होगी।

फोन दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB+128GB और 12GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इनकी कीमत क्रमश: 33,999 रुपये और 35,999 रुपये है।

यह फोन तीन कलर ऑप्शन अंडमान ब्लू, क्लासिक ब्लैक और पीकॉक ग्रीन में आता है।

स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- फोन में 1B कलर्स, HDR10+ सपोर्ट करने वाली 6.78-इंच की डिस्प्ले दी जाती है, जो 120Hz, 2,800 nits ब्राइटनेस और 1260 x 2800 पिक्सल रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले को Schott Alpha प्रोटेक्शन मिला हुआ है।

प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4 एनएम पर काम करने वाला क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट लगाया गया है। ऑक्टा-कोर चिपसेट को Adreno 720 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा- फोन के बैक पैनल पर OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा लेंस, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। कैमरा में रिंग एलईडी फ्लैश, Panorama और HDR जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP का शूटर दिया गया है।

बैटरी और ओएस- फोन पावर के लिए 5,000 mAh बैटरी का इस्तेमाल करता है, जो 80वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, फोन 48 मिनट में ही जीरो से 100 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। फोन में फनटच 14 बेस्ड एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

]]>