25 अक्टूबर 2020 – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 24 Oct 2020 12:45:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 25 अक्टूबर 2020 – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 25 अक्टूबर 2020 परमात्मा की असीम कृपा से आज आप अपने काम में पूरी तत्परता दिखायेंगे https://livehalchal.com/25-%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-2020-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ae/386316 Sat, 24 Oct 2020 23:43:05 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=386316 मेष आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम में जो एक रुकावट सी आ रही थी, वह आज दूर हो जाएगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज कुछ नया प्लान करने में बीतेगा। आपका जीवन साथी आपसे कोई ऐसी बात करेगा, जो आपके भविष्य को लेकर होगी और आप काफी ध्यानमग्न होकर उनकी बात …]]>

मेष

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम में जो एक रुकावट सी आ रही थी, वह आज दूर हो जाएगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज कुछ नया प्लान करने में बीतेगा। आपका जीवन साथी आपसे कोई ऐसी बात करेगा, जो आपके भविष्य को लेकर होगी और आप काफी ध्यानमग्न होकर उनकी बात सुनेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय की क्रिएटिविटी से काफी खुश होंगे और आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। पैसों का आगमन होगा, हल्के खर्चे भी रहेंगे।

वृष

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। काम के सिलसिले में अभी जो एक मायूसी छाई हुई थी, वह दूर हो जाएगी और आपको अपना काम अच्छा लगेगा, इसलिए आप और ज्यादा ध्यान देकर काम करेंगे और अच्छी परफॉर्मेंस दिखाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव के बीच गुजरेगा। आपको अपने जीवन साथी के बर्ताव में अजीब सा परिवर्तन देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के इस रोमांटिक दिनको खूब अच्छे से बताएंगे और उनके लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट भी लाएंगे। वाद विवाद में सफलता मिलेगी।

मिथुन

आज आपको अपने धन को इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा और जो पहले इन्वेस्टमेंट की है। आज उससे आपको बेनिफिट मिल सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपको अपनी ओर खींच लेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी से आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी का मन धार्मिक कामों में ज्यादा लगेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज बेहद खुश नजर आएंगे। किसी काम में बाधा आ सकती है, जिसके समाप्त होने के लिए शाम तक इंतजार करें।

कर्क

आज के दिन आप अपने जीवनसाथी से कुछ नाराज नजर आएंगे। उनकी कोई बात आपको अच्छी नहीं लगेगी और आपकी नाराजगी आपके ससुराल वालों पर भी हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग सावधान रहें। आज किसी भी बात को बढ़ने ना दे, नहीं तो रिश्ते में अलगाव की नौबत आ सकती है। दोस्तों के साथ समय गुजरेगा। वह आपके किसी काम में बड़ी मदद कर सकते हैं। भाग्य की प्रबलता से कामों में सफलता मिलेगी और आप का हौसला मजबूत होगा।

सिंह

मानसिक रूप से तनाव की स्थिति दोपहर बाद दूर हो जाएगी और आपको सब कुछ स्पष्ट दिखाई देने लगेगा। कोई बड़ा निर्णय ले लेंगे, जो भविष्य में बड़ा काम आएगा, लेकिन आज किसी से भी झगड़ा ना करें क्योंकि इसमें आपको हानि उठानी पड़ सकती है और चोट लगने की संभावना बनेगी। पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करेंगे। परिवार का माहौल थोड़ा अशांति पूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बड़े खुश नजर आएंगे और आपका प्रिय बड़ी अच्छी अच्छी बातें करेगा, जो आपका दिल जीत लेंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।

कन्या

दिल में खुशी होगी और मन में प्यार की भावना, इससे आपका निजी और प्रोफेशनल जीवन दोनों ही बड़े अच्छे तरीके से आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर आज आप निश्चिंत रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। एक दूसरे के प्रति आकर्षण होगा और रिश्ते में गंभीरता होगी, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी नीरसता से बाहर निकलेंगे और आपका प्रिय अपने दिल की बात आपसे कहेगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बस आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, जो बिगड़ सकती है, खर्चों में भी अधिकता रहेगी। धन का इस्तेमाल सोच समझ कर करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज कुछ नई चुनौतियां सामने आएंगी। आपके परिवार वाले कुछ विरोध जता सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तनाव के बीच गुजरेगा। एक दूसरे को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं।

वृश्चिक

आज का दिन उतार-चढ़ाव और भागदौड़ के बीच गुजरेगा। दिन भर में अपने दोस्तों के साथ काफी बातचीत होंगी, लेकिन शाम होते-होते परिवार को समय देंगे। काम को लेकर आपको आज इधर-उधर ज्यादा भागना पड़ेगा। आप काफी व्यस्त रहेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में बढ़ती हुई रूमानियत से बहुत खुश नजर आएंगे, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज सुख पूर्वक व्यतीत होगा। आपके परिवार में सभी मिलकर खुशियां मनाएंगे और त्यौहार को अच्छे से सेलिब्रेट करेंगे।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज अपने अकेलेपन को दूर करेंगे और अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को घर आने का न्योता दे सकते हैं। आज के दिन किसी प्रॉपर्टी के सौदे में भी हाथ डाल सकते हैं। काम को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी। आप आज निजी जीवन को ज्यादा महत्व देंगे। इनकम में बढ़ोतरी दिखाई देगी, जो आपको खुशी देगी। आज आप रोज की भागदौड़ से दूर खुद को समय देंगे और अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

मकर

कुछ दिनों से जो एक निराशा का माहौल चल रहा था। वह आज समाप्त होगा और आप खुलकर हंस पाएंगे। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने काम को लेकर भी काफी सजग रहेंगे। आज भाग्य के सहारे आपके अच्छे काम बनेंगे और कुछ समय से आप परिवार को कहीं साथ घुमाना ले जाना चाहते थे। आज वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा और आपका निजी जीवन भी आज आपसे समय की दरकार करेेगा। जीवन साथी को साथ लेकर आज की शाम कहीं बाहर बिताने की योजना बन सकती है।

कुंभ

आज का दिन आपको अपनी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। इनकम के मामले में भी आज आप लकी रहेंगे और कहीं से पैसा आपके पास आ सकता है। घर परिवार में आज खुशी का माहौल रहेगा। लोग बढ़-चढ़कर एक दूसरे की बढ़ाई करते नजर आएंगे। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा सा ध्यान देना होगा क्योंकि कुछ समस्याएं आपकी परीक्षा लेंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज काफी खुश नजर आएंगे और अपने प्रिय के साथ फ्यूचर प्लानिंग करेंगे।

मीन

आज आप अपने काम में पूरी तत्परता दिखायेंगे। मन में किसी बात को लेकर बहुत जोश होगा और खुद को सिद्ध करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बड़ा रोमांटिक होगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के रूठे बर्ताव से थोड़े निराश हो सकते हैं। आज दोस्तों का सानिध्य मिलेगा और परिवार के लोग आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिससे दिन बढ़िया जाएगा।

]]>