24 मार्च 2021 राशिफल :- जनिये आज का आपका दिन कैसा रहेगा आपके लिए – Live Halchal

24 मार्च 2021 राशिफल :- जनिये आज का आपका दिन कैसा रहेगा आपके लिए, देखे राशिफल
रोज़ राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। बाहर का खाने से बचें, नही तो सेहत को नुकसान हो सकता है। आपकी नौकरी में आज आप के विरोधी आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज आप घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक समय व्यतीत करें, आपको उनको आपके स्नेह की आवश्यकता है। आपको अपने माता पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।

वृष राशिफल

आज का दिन आपके मंगल कार्यों के लिए होगा। आज आपका अपने प्रेमी से मिलन होगा, जिससे आपके मन में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहेगा, लेकिन व्यापार में आज कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है, जिससे आपके धन के कारण में कुछ अड़चन आ सकती हैं, लेकिन परेशान ना हो। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से यह समस्या सायंकाल तक समाप्त हो जाएगी।

मिथुन राशिफल

आज का दिन थोड़ा सतर्कता से चलने का होगा। आज अपनी नौकरी में आसपास के किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद में ना पड़ें, नहीं तो झगड़ा बढ़ सकता है। आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों पर आज चर्चा होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आपके व्यापार व व्यवसाय में आज आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ की उम्मीद दिख रही है, जिससे आपकी किस्मत चमक उठेगी और आपके रुके हुए कार्य भी आज आसानी से पूरे होंगे। भाई बहनों का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन संतान की पढ़ाई से लेकर कोई समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका व्यस्तता से भरा रहेगा। मेहनत के बाद ही उसका अधिक फल मिल पाएगा। व्यापार व व्यवसाय के लिए की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी से बहस बाजी में आज ना पड़ें। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कोई स्पेशल प्रोग्राम बना सकते हैं, जिसमें आप कामयाब रहेंगे। आज शाम के समय माता जी की सेहत का ध्यान रखें क्योंकि उसमें कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

कन्या राशिफल

आज आपको अपनी जमीन व जायदाद के प्रति सतर्क रहना है। यदि कोई बंटवारा होता है, तो उसमें अपनी आंख व कान दोनों खुले रखें, तभी सफलता मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। आज आप किसी काम के व्यक्ति पर पैसा खर्च कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। संतान के लिए आज कोई उपहार ला सकते हैं।

तुला  राशिफल

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन भागदौड़ के बीच आप अपने जीवन साथी के लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें कामयाब रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता के लिए कुछ और रणनीति बनाएंगे। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद होगी।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आप की नौकरी में कुछ खास परिवर्तन लेकर आएगा, लेकिन आपको उससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपके काम बनते रहेंगे। आज उसी काम को करने की कोशिश करें, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। आपके व्यापार के लिए आप नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपको उत्तम लाभ प्रदान करेंगी। ससुराल पक्ष से आज धन लाभ होने की उम्मीद है।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए राजनीतिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से आज आप लाभ उठाएंगे, लेकिन उस पर धन भी खर्च होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, लेकिन खानपान पर ध्यान देने से वह ठीक हो जाएगी। यदि मकान व दुकान से संबंधित कोई मामला चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। पिताजी को आज आंखों में कोई कष्ट हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

मकर राशिफल

आज के दिन कुछ छोटे-मोटे झगड़े लगे रहेंगे, लेकिन दोपहर तक आपकी सूझबूझ से वह समाप्त हो जाएंगे। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों में बुजुर्गों को किसी सदस्य की चिंता सता सकती है, लेकिन अपनी सूझबूझ व समझदारी से उनको समझाने में कामयाब रहेगे, खर्चे अधिक होंगे। अपनी माता जी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। ऑफिस के कामों को धीरे-धीरे ही करेंगे, तो फायदा होगा। यदि आप साझेदारी में कोई निवेश करने का सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। मेहनत से किए गए कामों के अच्छे नतीजे निकल कर सामने आएंगे। व्यापार के लिए भाई बहनों की सलाह कारगर साबित होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में यदि निवेश से संबंधित कोई तनाव है, तो वह आज समाप्त होगा। परिवार के सदस्य व दोस्तों के साथ आज घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी नौकरी में आज आपके सहयोगी आपकी मदद करेंगे, लेकिन किसी से भी जबरदस्ती कोई काम ना करवाएं। सायंकाल के समय आज कोई अतिथि आपके घर आगमन कर सकता है और संतान के विवाह संबंधित विषय पर चर्चा हो सकती है।