2019 के अंतिम सप्ताह का राशिफल – Live Halchal

2019 के अंतिम सप्ताह का राशिफल: ये सप्ताह आपके लिए कामयाबियों से भरा रहेगा
मेष राशि- राशि से भाग्यभाव में बना हुआ पंचग्रही योग जीवन में भारी फेरबदल के संकेत दे रहा है इसलिए साहस एवं धैर्य बनाए रखें। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो योग अति उत्तम है किंतु कई बार देखा गया है कि ऐसे योगों में कार्य होते होते रुक जाया करता है लेकिन सफलता अवश्य मिलती है। विदेश यात्रा के योग एवं धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों के लिए योग शुभ रहेगा फिर भी 23 दिसंबर कुछ अशुभ रह सकता है।

वृषभ राशि- ये सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी अपने उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। षडयंत्र का शिकार होने से बचें।सूझबूझ के साथ कार्य करते रहेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए योग अतिउत्तम है। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। मकान वाहन के क्रय का योग किंतु 26 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।

मिथुन राशि- सप्ताह का ग्रह गोचर बेहतरीन सफलता लेकर आया हुआ है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें तो अवश्य करें। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। फिर भी इस सप्ताह बड़े कर्ज के लेन-देन से बचें अन्यथा दिया गया धन वापस आने में समय लगेगा। किसी बड़े सामाजिक कार्य से सम्मान वृद्धि होगी फिर भी 28 तारीख और शुभ रहेगी।

कर्क राशि- आपके लिए भी कई मायनों में सप्ताह बेहतरीन अवसर लेकर आया हुआ है। शत्रु भाव में बने हुए ग्रह योगों के फलस्वरूप स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है किंतु रोजगार एवं कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के योग हैं। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का योग। चुनाव संबंधी कोई कार्य संपन्न करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक है फिर भी 26 तारीख अशुभ रहेगी।

सिंह राशि- राशि से केंद्र और त्रिकोण में शुभ ग्रहों की भरमार होने के प्रभाव स्वरूप सप्ताह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्य में आ रही बाधाओं का निपटारा होगा। समृद्धशाली व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपके पीछे भागते नजर आएंगे किंतु प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। बेहतर रहेगा कि अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करते रहें 24 तारीख अशुभ।

कन्या राशि- सप्ताह आपके लिए कामयाबियों से तो भरा रहेगा। पारिवारिक कलह से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है इसलिए स्वास्थ्य पर उसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा इसका विशेष ध्यान रखें। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी और जो भी कार्य संपन्न करना चाहेंगे निर्बाध गति से पूर्ण भी कर लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता एवं प्रेम विवाह के योग भी बन रहे हैं। लाभ उठा सकते हैं इन सबके बाद भी 27 तारीख अशुभ रहेगी।

तुला राशि- अपने पराक्रम के बलपर विषम परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करते हुए सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे किंतु प्रयास करें कि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से विवाद न पैदा होने पाए। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विदेश यात्रा के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाहे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक है फिर भी 28 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।

वृश्चिक राशि- ग्रहगोचर आपके लिए सफलता के नए मापदंड स्थापित करेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों एवं लिए गए निर्णय की सराहना होगी इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य व्यापार आरंभ करना भी हो तो हिचकिचायें नहीं उसे संपन्न करें। सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बन रहे हैं लाभ उठाएं। 22 तारीख अशुभ रहेगी।

धनु राशि- आपके लिए सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं है किंतु मानसिक अशांति रहेगी। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। किसी  महंगी वस्तु का क्रय विक्रय तो कर ही सकते हैं मकान वाहन से संबंधित जुड़ी हुई चिंता भी दूर होगी। दांपत्य जीवन में कुछ कटता आ सकती है इसलिए अपने स्वभाव में उग्रता ना आने दें। यात्रा देशाटन एवं मांगलिक कार्यों का योग बना हुआ है फिर भी 25 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।

मकर राशि- इस सप्ताह ग्रहगोचर सफलताओं के बावजूद भी आर्थिक तंगी ला सकते हैं। इसलिए व्यर्थ यात्रा एवं फिजूलखर्ची से बचें। स्वास्थ्य विशेष करके आँखों का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से सप्ताह बेहतर रहेगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय रहेगा सावधान रहें। 26 तारीख अशुभ रहेगी।

कुंभ राशि- आपके लिए सप्ताह सफलताओं के नए मापदंड स्थापित करेगा। यदि नौकरी में परिवर्तन चाह रहे हों तो पूरी ऊर्जा के साथ प्रयास करें सफलता की संभावना सर्वाधिक है। समाज में कद बढ़ेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। सरकार से संबंधित फाइलों का निपटारा होगा। विदेशी व्यक्ति अथवा विदेशी कंपनियों से सुखद समाचार मिल सकते हैं। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी किंतु 29 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।

मीन राशि- सप्ताह के ग्रहगोचर आपके लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। भाग्य उन्नति के योग बनेंगे मकान वाहन का क्रय भी कर सकते हैं। माता पिता के स्वास्थ्य एवं संबंध का विशेष ध्यान रखें परिवार में कटुता न आने दें। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा  रुका हुआ धन भी आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। सामान्यतः सभी तारीखें तारीख शुभ रहेगी।