2019 का लोकसभा चुनाव AAP-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे – Live Halchal

बीजेपी नेता ने कहा, 2019 का लोकसभा चुनाव AAP-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे
दक्षिण भारत के अहम राज्यों में शुमार कर्नाटक में अब जनता दल (सेक्यूलर) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनना तय हो गया है। कुमारस्वामी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार दोपहर में आयोजित किया जाएगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। इसको लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सीएम को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अलग राजनीति का दम भरने वाली AAP ने कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार को सद्भावना संदेश देकर सिद्ध कर दिया है कि वह राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। दिल्ली की राजनीति में AAP और कांग्रेस की नूराकुश्ती अब बेनकाब हो चुकी है।

स्पष्ट है कि 2019 के लोकसभा चुनाव और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे। उनका उद्देश्य किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता से दूर रखना है चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े। कांग्रेस से हाथ मिलाकर आप ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह भी मूल्यविहीन राजनीतिक भीड़ का हिस्सा है।

जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण के दौरान विपक्षी एकता का नमूना जरूर दिखेगा। इस बाबत शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूद रहने वालों की सूची भी तैयार हो गई है। बताया जा रहा है कि जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सांसद सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बसपा अध्यक्ष मायावती, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित किया है।

समाचार एजेंसी के एएनआइ के मुताबिक, आम आदमी मुखिया व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को खुद कुमारस्वामी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने आमंत्रण भेजा है।

यहां पर बता दें कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा था कि ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू और के चंद्रशेखर राव ने मुझे बधाई दी है। मायावती जी ने भी मुझे आशीर्वाद दिया है। मैंने सभी क्षेत्रीय नेताओं को शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

इतना ही नहीं, कुमारस्वामी ने यह भी कहा था कि मैंने सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी को भी व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है।