200 से ज्यादा जख्मी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 17 Oct 2017 11:36:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 200 से ज्यादा जख्मी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अभी-अभी अफगान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर हुआ हमला 32 लोग मरे, 200 से ज्यादा जख्मी https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%ab%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8/85907 Tue, 17 Oct 2017 11:34:56 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=85907 अफगानिस्तान के दक्षिण पूर्वी हिस्से में स्थित एक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर फिदाई हमले और गोलीबारी में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. गरदेज़ के लोक स्वास्थ्य निदेशक हिदायतुल्ला हामिदी ने कहा कि मरने वालों में महिलाएं, छात्र और पुलिस कर्मी हैं. गरदेज़ पकतिया …]]>

अफगानिस्तान के दक्षिण पूर्वी हिस्से में स्थित एक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर फिदाई हमले और गोलीबारी में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

गरदेज़ के लोक स्वास्थ्य निदेशक हिदायतुल्ला हामिदी ने कहा कि मरने वालों में महिलाएं, छात्र और पुलिस कर्मी हैं. गरदेज़ पकतिया प्रांत की राजधानी है.

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एक फिदाई बम हमलावर ने प्रशिक्षण केंद्र के नजदीक विस्फोट से भरी अपनी कार को उड़ाया दिया. इससे कई हमलावरों के लिए हमला करने का रास्ता साफ हो गया. बयान के मुताबिक, केंद्र के अंदर बंदूकों से लैस एवं आत्मघाती जैकेट पहने हमलावरों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. यह केंद्र पकतिया पुलिस मुख्यालय के करीब स्थित है.

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि परिसर के पास दो कारों में विस्फोट हुआ. इस परिसर में राष्ट्रीय पुलिस, सीमा पुलिस और अफगान नेशनल आर्मी का प्रांतीय मुख्यालय भी हैं.  पकतिया प्रांतीय परिषद के सदस्य अल्लाह मीर बहराम ने बताया कि बंदूकधारियों का एक समूह परिसर में घुस गया.

]]>