20 जून का राशिफल – Live Halchal

20 जून का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आप अपने कामों में कुछ फेरबदल करेंगे, जिस कारण आपको कोई भारी नुकसान होने की संभावना है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग  किसी के कहने में आकर कोई बड़ी डील फाइनल ना करें। आपको परिवार में सदस्यों में मनमुटाव के कारण रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आप अपने खान-पान में सात्विकता करें और अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। आपके सहयोगियों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आप किसी काम को लेकर अपने भाई बहनों से कोई मदद ले सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र यदि आपसे नाराज चल रहा था, तो वह आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप परिवार में कुछ समय छोटे बच्चों के साथ बिताएंगे। आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगी और किसी नए काम की ओर आपका मन अग्रसर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका धार्मिक कार्यो में पूरी रुचि रहेगी और आप यदि किसी बड़े निवेश की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें आपको नुकसान होने की संभावना है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन माताजी आपके कष्टों में बढ़ोतरी होने से आप परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में वह बढ़ सकती हैं और आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेदों को आप बातचीत के जरिए दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी और ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप न करने आ सकता है। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर होती दिख रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा और आप अपने लाभ के अवसरों पर ध्यान दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। आपकी अत्यधिक धन खर्च करने की आदत के कारण आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। संतान किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही  है, तो वह आज बढ़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शीघ्रता व भावुकता में कोई डिसीजन लेने से बचने के लिए रहेगा। आप तेजी से वाहन चलाने की आदत के कारण आप समस्या में आ सकते हैं, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने के कारण आपको समस्या होगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपसे कामों में कोई गलती हो, तो आप अपने बॉस से तुरंत माफी मांग लें, नहीं तो मामला बिगड़ता दिख रहा है। आपको अपने काम को लेकर सजगता दिखनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने किसी साथी से कोई धन संबंधित मदद मांग सकती है। व्यापार में आज कोई बड़ा डिसीजन लेने से बचें, जिसमें आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके पिताजी से आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ टिप्स ले सकते हैं, जो आपके खूब काम आएंगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने कामों को छोड़कर बाकी कामों में लगें रहेंगे, जिस कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग अपने कामों पर फोकस बनाएं। महिला मित्रों से सावधान रहें, नहीं तो उनसे कोई धोखा मिलने वाला है। आपके बिजनेस की योजनाओं को गति मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ बाकी कामों पर भी ध्यान लगाएं, तभी उन्हें सफलता हासिल होती दिख रही है। आपको कोई समस्या यदि लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह आज बढ़ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यापार में एक नया मोड़ लेकर आएगा। आप किसी काम को लेकर साझेदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी पुराने कर्ज को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको किसी बात को लेकर मन में निराशा रहेगी, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। काम में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह दूर होंगी। परिवार में लोग आपके कामों में पूरा साथ देंगे, लेकिन काम समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों का किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको वाहनों का प्रयोग आज बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में आपको अपने किसी पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए आप पार्टनरशिप के काम पर पूरी निगरानी रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप किसी वाद विवाद से दूर रहे, नहीं तो आपको उसमें समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। अगर आपसे कोई गड़बड़ी होने के कारण आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के संबंधों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी से  आपको प्रेम व सहयोग नहीं मिलेगा। आप अपने किसी मन की इच्छा को लेकर अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। किसी के कहने में आकर आप कोई बड़ा निवेश न करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आपके परिवार में पारिवारिक कलह  बढ़ सकती है, जो आपके लिए नई समस्या खड़ी करेगी। आपको कुछ काम के बिगड़ने से आज कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप किसी अजनबी से कोई लेनदेन ना करें, नहीं तो इससे भी आपको समस्या होगी। आपने यदि किसी से कोई गुप्त जानकारी शेयर की है, तो इसका फायदा उठा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपको किसी विपरीत परिस्थिति में क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह आपको परेशान करेगा।

20 जून का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन
मेष- आज के दिन अपने मन को सकारात्मकता की ओर बढ़ाना होगा वहीं धार्मिक कार्यों में मन लगाना लाभकारी रहेगा, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगें. बैंक के कार्यों के लिए दिन उपयुक्त है छोटे निवेश करना उचित रहेगा. ऑफिस के कार्यों में यदि मन न लगें तो भगवत् भजन में ही दिन व्यतीत करना चाहिए. व्यापारियों की बात करें तो आज अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा दान में देना पुण्यों की बढ़ोत्तरी कराएगा. हेल्थ में आज आँख व सिर में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है इसका एकमात्र उपाय तनाव से दूर रहना. संतान का स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है, उसके साथ समय व्यतीत करें

वृष- आज के दिन आपको चीजों को संचित करने की प्रवृत्ति बना कर रखनी होगी जैसे- विचार ज्ञान यानि कुछ अच्छी किताबें पढ़ें और उनसे ज्ञान व अच्छे विचारों को एकत्रित करें. वहींं आलस्य करने से बचना होगा. टीम वर्क के साथ कार्य में सरलता एवं सहजता का अनुभव होगा. पार्टनरशिप में कार्य कर रहें लोगों को पार्टनर के साथ किन्हीं बातों को लेकर अन-बन हो सकती है. सेहत में आज गुणवत्तयुक्त भोजन को महत्व दें इसके हरी सब्जियां फल, ड्राई-फ्रूट जैसी चीजों का सेवन करना उत्तम रहेगा. घर मे कोई टूट-फूट, रिपेयरिंग करवाना चाहते हैं तो वर्तमान समय में रुक जाना ही बेहतर होगा.

मिथुन- आज के दिन बिना बात के मन थोड़ा उदास रहेगा लेकिन अपने आप को खुश रखें यही आपकी पहली प्रयॉरटी होनी चाहिए. कैरियर में जो लोग रिसर्च कार्य में लगें हैं उनको अपने कार्य के प्रति अलर्ट रहना होगा, छोटी सी लगती पुनः मेहनत कराने वाली होगी. बिजनेस की बात करें तो जो लोग थोक का व्यापार करते हैं उन्हे उधार में सौदा देने से बचना चाहिए, आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. पीठ का ध्यान रखना होगा यदि कई घंटों तक झुककर कार्य करते हैं तो अधिक सचेत रहें. पैतृक स्थान से जुड़ाव रखना होगा, वहां की यात्रा भी हो सकती है.

कर्क- आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. जिससे ऑफिस में आपका कार्य करने में मन लगेगा और उसमें  सफलता भी प्राप्त होगी. वहीं कार्यों को कल के लिए न टालें. शोधपरक कार्य को महत्व देना चाहिए. ट्रांसपोर्ट का व्यापार करने वालों के लिए दिन तनावपूर्ण हो सकता है. सेहत की बात करें तो आप कहीं बाहर खाना–खाने जा रहें हैं तो समय की मांग को देखते हुए बाहर का भोजन खाने से बचें.  क्योंकि अंतरिक्ष में प्रतिरोधक क्षमता कमजोर चल रही है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान दें उनकी अचानक तबियत बिगड़ सकती है, पारिवारिक विवाद सुलझेंगे, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे.

सिंह- आज के दिन अपने कार्य में प्लानिंग करनी होगी. याद रखें, हमेशा बल से काम नही होगा, दिमाग भी लगाना पड़ेगा. किससे कैसे बात करनी है ये सब मिश्रित तरह से कैलकुलेट करके चलना है. ऑफिस में कुछ कठोर निर्णय भी लेने पड़ सकते है .वहीं दूसरी ओर सबअर्ङिनेट नियम से काम नहीं कर रहें हैं तो थोड़ी डांट लगा सकते हैं, यानि अनुशासन मेंटेन करके रखना होगा. जो व्यापारी खाने-पीने से संबंधित या जर्नल स्टोर का व्यापार करते हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है. स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है खासकर हृदय रोगी अलर्ट रहें. क्रेडिट कार्ड से बेवजह की शॉपिंग करने से बचना चाहिए.

कन्या- आज के दिन आपको कुछ ऐसी सूचना मिल सकती है जिसकी आपको संभावना न हो जिसमें सकारात्मक व नकारात्मक दोनों बातें हो सकती हैं. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो जिनका प्रोमोशन ड्यू था उनको प्रोमोशन के साथ-साथ स्नानंतरण भी मिल सकता है. वर्तमान समय में की गयी पार्टनरशिप अच्छे परिणाम नहीं लेकर आएगी. हेल्थ में कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग परेशानी का कारण बन सकते हैं, खान-पान पर ध्यान दें. अगर आप अपना मकान या दुकान किसी को किराये पर देने की सोच रहें है तो पूरे लिखा पढ़ी के ही साथ दें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं.

तुला- आज के दिन सत्कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें, इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी क्योंकि यह कर्मक्षेत्र के लिए अतिमहत्वपूर्ण है. आज ऑफिस में सतर्क रहते हुए अपने कार्य को करते रहें. सहकर्मियों पर भी अधिक भरोसा करने से बचना होगा किन्हीं कारणों के चलते आपको चोट पहुंचा सकते हैं. बिजनेस से जुड़े लोगों को आय से अधिक व्यय होने की आशंका है इसलिए बेवजह के खर्चों की लिस्ट को कम करना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से थाईराइड के रोगियों को अलर्ट रहना होगा खासकर जिनको मोटापा से संबंधित परेशानियां रहती हैं. घर खरीदना व बेचना चाहते हैं तो उस दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है.

वृश्चिक- आज के दिन आपको आय प्राप्ति से सम्बन्धित  समस्याएं रह सकती है, वहीं दूसरी ओर अनावश्यक एवं आकस्मिक खर्चें भी आपको परेशान करने वाले होंगे. ऑफिस में कार्य को नियमबद्ध तरीके से करें साथ ही अगर आप ऑफिस प्रायः लेट पहुंचते  है तो टाईम पर जाएं नहीं तो नियमों के उल्लंघन करने से बॉस नाराज हो सकते हैं. व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है ग्राहकों कि आवाजाही लगी रहेगी वर्तमान समय को देखते हुए ग्राहकों कि डिमांड को पूरा करें. बीमारी के चलते यदि डॉक्टर ने कोई परहेज बता रखा है तो उसका गंभीरता से पालन करें. पुराने कर्ज आपके तनाव का कारण बन सकते हैं.

धनु- आज के दिन कार्य बहुत अधिक रहेंगे जिसके चलते मानसिक तनाव भी हो सकता है. वहीं बेवजह का शंका दिमाग में न पालें. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो आज आपके अधिनस्थ या सहकर्मी से आपका तालमेल नहीं बन पाएगा जिस वजह से आपको क्रोध भी आ सकता है. व्यापारियों को बड़े निवेश करने से पहले सोच विचार कर लेना चाहिए कहीं ऐसा न हो वर्तमान का लाभ भविष्य में उल्टा पड़ जाए.  सेहत में जिन लोगों का हाल-ही में ऑपरेशन हुआ हैं खासकर पेट से संबंधित वह अधिक सचेत रहें, इंफेक्शन होने की आशंका है. धारदार चीजों से बचकर रहें, अन्यथा हाथ में चोट लग सकती है.

मकर- आज के दिन अन्य कार्यों के साथ भजन कीर्तन भी करना चाहिए. हो सके तो आज किसी गरीब को अनाज दान करना चाहिए. नौकरी की बात करें तो कार्य को लेकर भागा दौड़ी करनी पड़ेगी. सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य कर रहें लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा. फुटकर व्यापारियों के लिए दिन शुभ है. बड़े मुनाफे हाथ लग सकते हैं. स्वास्थ्य की ओर देखें तो आज कब्ज से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. माता के साथ आज समय व्यतीत करना होगा. यदि लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो सचेत रहें दुर्घटना होने की आशंका है.

कुम्भ- आज के दिन मानसिक तनाव कुछ बढ़ता हुआ नजर आएगा. इसलिए आपको अधिक धैर्य बनाएं रखने की आवश्यकता है.  ऑफिशियल कार्यों में यदि सफलता नहीं मिल रहीं है तो कार्य  करने के तरीके में बदलाव लाना चाहिए. व्यापारियों के लिए उनका नेटवर्क ही उनकी ताकत है इसको बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे. प्रचार-प्रसार का सहारा भी ले सकते हैं. सेहत में अचानक सिरदर्द जैसी समस्या को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. छोटे भाई -बहनों की संगत पर ध्यान दें, वहीं दूसरी ओर उनकी ओर से कुछ नकारात्मक सूचना मिल सकती हैं. अपनों के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर विवाद हो सकता है.

मीन- आज के दिन सकारात्मक रहना होगा वहीं दूसरी ओर आपका आत्मबल भी मजबूत रहेगा. ऑफिस में कोई भी कड़ी चुनौती मिले उसको बहुत उत्साह के साथ लेना चाहिए, आत्मबल के साथ उसको पूर्ण करें आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. कारोबार यदि घाटे में चल रहा है तो उसे बंद करने का कोई बड़ा फैसला न लें, भविष्य में स्थितियाँ ठीक होती दिख रही हैं. विद्यार्थी वर्ग अपने याद करने वाले विषयों पर ध्यान दें. उत्तम स्वास्थ्य के लिए किसी गरीब महिला को चावल का दान करें. पिता व पिता तुल्य के साथ वैचारिक मतभेदों से दूर रहना चाहिए.  वहीं घरेलू कलह से भी दूरी बनाए रखें.