20 अप्रैल 2021 राशिफल :- जानिए आज का अपना दिन कैसा होगा आपके लिए – Live Halchal

20 अप्रैल 2021 राशिफल :- जानिए आज का अपना दिन कैसा होगा आपके लिए
20 अप्रैल 2021 का राशिफल:-

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातकों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में शत्रु प्रबल रहेंगे, उनकी वजह से कुछ व्यवधान आ सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। यदि आप कहीं पर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए दिन उत्तम नहीं है। व्यापार में विस्तार के लिए आज परिवार के साथ विचार विमर्श अवश्य करें, सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आप की विशेषता आज आपको यश देगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आप अपनी संतान के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।

वृष राशि:- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। अच्छा जनसमर्थन प्राप्त होगा, जिससे मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और उनके बाहर के खाने-पीने से परहेज रखना होगा। आज आप दिन का सभी काम जल्दी खत्म करके सायंकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। पिताजी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तैयार होगी। अपने व्यवसाय में आप धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे।

मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, तो उनको रोजगार मिलने की संभावना आज कम बन रही है। बिजनेस की समस्याओं को खत्म करने के लिए आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी और उनके मार्गदर्शन से आप अपने बिजनेस को चरम तक पहुंचाएंगे। स्थाई संपत्ति से आज लाभ मिलता दिख रहा है। भाई बहनों के साथ जरूरी चीजों पर चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में सभी लोग आज आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। यदि आप लंबे समय से किसी वस्तु की प्राप्ति की कामना कर रहे थे, तो उसकी प्राप्ति से आज मन खुश होगा।

कर्क राशि:- आज का दिन आपके व्यापार में उन्नति भरा रहेगा। आज आपके व्यापार में नई-नई डील फाइनल हो सकती हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के विवाह में आ रही अड़चनें आज किसी व्यक्ति की मदद से समाप्त होगी, जिसमें परिवार के सभी सदस्य खुशी मनाते नजर आएंगे। सामाजिक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी और वह हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ दिखेगा।

सिंह राशि:-  आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप हर कदम पर सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। ऑफिस में समय से पहले काम पूरा करके आप अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे, जिसकी वजह से विरोधियों का षड्यंत्र असफल रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के साथ व्यतीत करेंगे और जीवनसाथी के साथ जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। रिश्तेदारों के साथ यदि कोई कटुता चली आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। आज आप सांसारिक सुख भोग के साधनों पर भी खर्चा कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड सकता है।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विदेश से व्यापार कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। भाई-बहन के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने से परिवार के सभी सदस्य आज व्यस्त नजर आएंगे एवं छोटे बच्चे मौज मस्ती करते दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने प्रतिद्वंदी के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। वृद्धजनों की सेवा में पुण्य कार्यों पर धन व्यय होगा, लेकिन मन में खर्च की भावना रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, लेकिन अपनी पढ़ाई में एकाग्रता के साथ जुटे रहेगे।

तुला राशि:- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। संवेदनशील मुद्दों पर परिवार के साथ विचार विमर्श करेंगे और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आज सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करने के बाद आय कम और व्यय अधिक होगा, लेकिन आज आपको धन के अपव्यय से बचना होगा और अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। व्यस्तता के चलते आप अपने गृहस्थ जीवन पर ध्यान न देने के कारण जीवन साथी आज आपसे नाराजगी जता सकते हैं, लेकिन आपको उनकी बात समझ नहीं होगी।

वृश्चिक राशि:- आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों और सहयोगियों का साथ मिलेगा और भविष्य की बातों पर चर्चा भी करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी जगह से प्रस्ताव मिल सकता है। कार्य पूर्ति के लिए  आप अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो सकते हैं, तो आपको सरकारी नीतियों का भरपूर लाभ मिलेगा। कोई महत्व पूर्ण व्यवस्था आपके पक्ष में आज फाइनल हो सकती है। आज आप का ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें आपके जीवनसाथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

धनु राशि:- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आपको अपने बिजनेस के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो सोच विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में आपको इससे हानि हो सकती है। आज आपको अपने भाई की मदद की आवश्यकता होगी। पिताजी से आज कोई वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आप उनकी बात मानकर आगे बढ़ेंगी, तो भविष्य में आपको लाभ होगा। संतान को अच्छे कार्य करते देख मन में हर्ष होगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ नए-नए उपकरणों की खरीदारी भी कर सकते हैं। सायंकाल का समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मकर राशि:- रोजगार से जुड़े जातकों को पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी की मदद से जमीन से संबंधित मामला निपट सकता है। व्यस्तता के बीच आज आप अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपके संबंध धीरे-धीरे अच्छे होने लगेंगे, लेकिन लेनदेन से बचें। धार्मिक स्थानों की यात्रा के प्रसंग प्रबल हो सकती हैं। यदि साझेदारी में कोई कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसमें अवरोध उत्पन्न हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने जीवनसाथी को अपने परिवार वालों से मिलवा सकते हैं।

कुंभ राशि:- आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। नौकरी से जुड़े जातकों पर आज का काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन उन्हें मेहनत से कार्य करके अपने कार्य में महारत हासिल करनी होगी। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। आज आप अपने कार्य की योजना पहले से ही बना लेंगे, लेकिन फिर भी कुछ अकस्मात फेरबदल करना पड़ेगा। आज आपका अपने भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। यदि कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो किसी परिचित की मदद मिलने से संभावना बन सकती है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा।

मीन राशि:- आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए नई संभावनाओं की प्राप्ति होगी। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसमें आज सुधार होगा। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आपकी सामाजिक ख्याति का विस्तार होगा। पारिवारिक वातावरण में आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन महत्वपूर्ण विषयों में सभी एकजुट हो जाएंगे। व्यवसाय में अधिक धन लगाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता को किसी देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। मित्रों की मदद से आज पूरे दिन आय के नए स्रोत आपके सामने आएंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी।