2 मई को दीदी को सत्ता से हटा दीजिए तो 3 मई से हर गरीब को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य का पूरा खर्चा भाजपा की सरकार देगी : गृह मंत्री अमित शाह – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 25 Mar 2021 08:22:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 2 मई को दीदी को सत्ता से हटा दीजिए तो 3 मई से हर गरीब को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य का पूरा खर्चा भाजपा की सरकार देगी : गृह मंत्री अमित शाह – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 2 मई को दीदी को सत्ता से हटा दीजिए तो 3 मई से हर गरीब को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य का पूरा खर्चा भाजपा की सरकार देगी : गृह मंत्री अमित शाह https://livehalchal.com/2-%e0%a4%ae%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%a6/431290 Thu, 25 Mar 2021 08:22:05 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=431290 बंगाल : अमित शाह ने यह भी कहा कि 5 साल में हर घर में कम से कम एक रोजगार भाजपा की सरकार देगी। हमने सार्वजनिक क्षेत्र की महिलाओं के लिए 33% नौकरियां आरक्षित करने का फैसला किया है। हम हर ब्लॉक में एक एकलव्य मॉडल स्कूल भी बनाएंगे। राज्य में सभी महिलाओं के लिए …]]>

बंगाल : अमित शाह ने यह भी कहा कि 5 साल में हर घर में कम से कम एक रोजगार भाजपा की सरकार देगी। हमने सार्वजनिक क्षेत्र की महिलाओं के लिए 33% नौकरियां आरक्षित करने का फैसला किया है। हम हर ब्लॉक में एक एकलव्य मॉडल स्कूल भी बनाएंगे। राज्य में सभी महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन मुफ्त होगा। पीएम मोदी चाहते हैं कि चुनाव आपकी बेहतरी और विकास के लिए हो। ममता दीदी अपने भतीजे को अगला सीएम बनाने के लिए चुनाव चाहती हैं। तय कर लीजिए आप अपने लिए क्या चाहते हैं?

पश्चिम बंगाल विधानसभा के मद्देनजर पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप मुझे बताइये की क्या बंगाल में हो रही घुसपैठ सही है? वो घुसपैठिये आपके रोजगार ले रहे हैं, उनकी वजह से आपको ढंग से चावल नहीं मिल रहा है। दीदी की सरकार बदल दीजिए, इन घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर निकालने का काम भाजपा की सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में ममता दीदी के गुंडे आपको परेशान नहीं करेंगे।  बेखौफ होकर मतदान कीजिए। दीदी के गुंडों से डरने से जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने हर मतदान केंद्र में पैरामिलिट्री फोर्स लगाई हैं।

इससे पहले शाह ने कहा कि  दीदी को डर है कि अगर स्वास्थ्य का 5 लाख रुपये आपके घर पहुंच गया तो मोदी जी लोकप्रिय हो जाएंगे। मैं आपसे कहने आया हूं कि 2 मई को दीदी को हटा दीजिए तो 3 मई से हर गरीब को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य का पूरा खर्चा भाजपा की सरकार देगी। आप लोगों को गंभीर बीमारी आने पर कोलकाता जाना पड़ता है। हमने तय किया है कि जंगलमहल में हम नया एम्स बनाकर, आदिवासी और कुर्मी भाइयों को स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं देंगे। पार्टी ने तय किया है कि जैसे ही भाजपा की सरकार बनती है, हर किसान के खाते में एक साथ 18,000 रुपये भेजने का काम किया जाएगा।

अमित शाह ने आगे कहा कि पुरुलिया ज़िले में आपको पीने का पानी घर में नल से मिलता है क्या? ममता दीदी आप लोगों को फ्लोराइड युक्त पानी पिलाती हैं। एक बार दीदी को यहां से निकाल दो, 10,000 करोड़ रुपये के खर्चे से शुद्ध पानी की व्यवस्था भाजपा की सरकार करेगी।  यहां पहले वामपंथियों ने उद्योग स्थापित नहीं होने दिए, उसके बाद दीदी ने यहां से उद्योगों को भगाने का काम किया। टीएमसी हो या वामपंथी, ये रोजगार नहीं दे सकते। रोजगार चाहिए, तो यहां एनडीए की सरकार बनाइए। हमने 250 बीपीओ के जरिये यहां के आदिवासी और कुर्मी भाइयों को नौकरी देने का वादा किया है।

 

]]>