2 बजे के बाद सलमान की जमानत पर फैसला ! – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 07 Apr 2018 06:28:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg 2 बजे के बाद सलमान की जमानत पर फैसला ! – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 2 बजे के बाद सलमान की जमानत पर फैसला ! https://livehalchal.com/131608-2/131608 Sat, 07 Apr 2018 06:28:30 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=131608 सलमान खान की जमानत पर दो बजे बाद फैसला होगा. कल जोधपुर सेशन कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. उम्मीद जताई जा रही थी कि शनिवार सुबह 10.30 बजे सलमान खान की जमानत पर फैसला उनके पक्ष में आएगा, मगर देर रात हुए एक बड़े फेरबदल से स्थिति काफी …]]>

सलमान खान की जमानत पर दो बजे बाद फैसला होगा. कल जोधपुर सेशन कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. उम्मीद जताई जा रही थी कि शनिवार सुबह 10.30 बजे सलमान खान की जमानत पर फैसला उनके पक्ष में आएगा, मगर देर रात हुए एक बड़े फेरबदल से स्थिति काफी अस्पष्ट हो गई थी .2 बजे के बाद सलमान की जमानत पर फैसला !

देर रात सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाले जज रविन्द्र कुमार जोशी समेत 87 अन्य जजों का ट्रांसफर कर दिया गया है. ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि शनिवार यानी आज भी सलमान की जमानत पर फैसला नहीं हो पाएगा. अगर ऐसा होता तो सलमान को दो और रातें जेल में बितानी पड़ सकती थी. जहां तक जेल में सलमान की दूसरी रात की बात है, तो दूसरी रात सलमान पहली के मुकाबले कुछ सहज रहे. उन्होंने शाम को करीब दो घंटे तक वर्जिश की. रात में जेल के स्टाफ से उन्होंने खूब बातचीत की.

बताया जा रहा है कि सलमान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्हें कई फिल्मी किस्से सुनाए और हंसी-ठिठोली भी की. उन्होंने मजाक-मजाक में ये भी कहा कि सैफ और दूसरे सितारे मुझे फंसाकर चले गए. बता दें कि अक्टूबर 1998 में दो काले हिरणों का शिकार करने के मामले में जोधपुर की एक अदालत ने गुरुवार को सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई थी. अदालत ने सलमान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था. इसके बाद सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल में ले जाया गया. सलमान दो रात जेल में बिता चुके हैं. मिल रही जानकारी के अनुसार सलमान का परिवार भी जोधपुर पहुंच चुका है. उनकी बहनें अलविरा और अर्पिता पहले से ही जोधपुर में मौजूद हैं. इस फैसले पर मुंबई बॉलीवुड के साथ साथ समूचे देश की नज़र थी. 

]]>