2 दिन 7 सात सभाएं करेंगे – Live Halchal

बिहार विधान सभा चुनाव 2020 :- CM योगी की बिहार में आज चार चुनावी सभा,2 दिन 7 सात सभाएं करेंगे
प्रखर हिंदुत्ववादी छवि की वजह से भाजपा में स्टार प्रचारक का दर्जा पा चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिहार में आज चार चुनावी सभा है। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ की मंगलवार को चार तथा बुधवार को तीन चुनावी सभा है।

उनका बिहार में 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले छह दिन में 18 चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम तय है।

बिहार विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से सटे बिहार के जिलों में सीएम योगी आदित्यनाथ की गहरी पैठ का भी बड़ा असर होने की उम्मीद है। हिंदुत्ववादी छवि की वजह से अपने भाषणों से बेहद प्रभावित करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ इससे पहले केरल, कर्नाटक, त्रिपुरा, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान व आंध्र प्रदेश के चुनावों में भी भाजपा के प्रत्याशियों का प्रचार कर चुके हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिन में एक बजे से चुनावी सभा का आगाज करेंगे। इससे पहले वह लखनऊ में टीम-11 के साथ कोविड-19 तथा अनलॉक 5.0 की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां करेंगे। आज दिन में वह एक बजे से कैमूर से अपने प्रचार कार्यक्रम का आगाज करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा कैमूर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे से होगी। इसके बाद वह 12 बजे कैमूर जिले से अरवल के लिए रवाना होंगे। जहां पर एक बजे से उनकी जनसभा होगी। इसके बाद वह रोहतास में दो बजे सभा करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की चौथी सभा रोहतास के काराकाट विधानसभा में तीन बजे से होगी। इसके बाद उनका लखनऊ वापसी का कार्यक्रम है। वह शाम को चार बजे पटना एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना होंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार यानी 21 अक्टूबर को बिहार में तीन चुनावी सभा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली बड़ी जनसभा सुबह 11 बजे जमुई विधानसभा में होगी। यहां से इंटरनेशनल शूटर गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह भाजपा की प्रत्याशी हैं। श्रेयसी सिंह बिहार के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल सिंह की बेटी हैं। यहां पर सभा करेंगे के बाद मुख्यमंत्री भोजपुर रवाना होंगे।

भोजपुर के तरारी विधानसभा में उनकी सभा दोहपर एक बजे से होगी। यहां से वह पटना आएंगे और दोपहर में 2:30 बजे से पटना के पालीगंज विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4:40 बजे उनका लखनऊ वापसी का कार्यक्रम है।

माना जा रहा है कि भगवा ब्रांड स्टार प्रचारक सीएम योगी आदित्यनाथ इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर तस्वीर बदल सकते हैं। बिहार में तो उनकी जबरदस्त मांग है। देवरिया से लेकर कुशीनगर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिले बिहार की सीमा से सटे हैं। सिवान, छपरा, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण जैसे जिले गोरखपुर से कई तरह से जुड़े हैं। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर 28 अक्टूबर से तीन चरण में मतदान होंगे।