19 हेल्थ एटीएम – Live Halchal

सीएम योगी आज 19 हेल्थ एटीएम की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरक्षनगरी आएंगे। वह जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हाइटेक चिकित्सा सेवा का विस्तार करते हुए 19 हेल्थ एटीएम की सौगात देंगे। अपराह्न तीन बजे से योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम सीएम योगी रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से गोद लिए गए 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली भी वितरित करेंगे। रात में वह शहर के रैन बसेरा का भी निरीक्षण कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीधे गोरखपुर आएंगे। वह शुभारंभ समारोह के अवसर पर 19 नए हेल्थ एटीएम का उपहार देंगे। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि इन हेल्थ एटीएम से करीब पांच दर्जन जांच की सुविधाएं मिलेंगी। ये हेल्थ एटीएम सांसद रविकिशन शुक्ल के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराए गए हैं। इन हेल्थ एटीएम से 15 प्रकार की जांच बिना रक्त के और 40 प्रकार की जांच रक्त से की जाएगी। साथ ही इन हेल्थ एटीएम को टेली कंसल्टेशन की सुविधा से भी जोड़ा जाएगा।

यहां स्थापित किए जाएंगे हेल्थ एटीएम
हेल्थ एटीएम बीआरडी मेडिकल कॉलेज, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जिला चिकित्सालय, एम्स, 100 बेड जिला क्षयरोग सह सामान्य चिकित्सालय नंदानगर, जिला न्यायालय परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिपराइच व कैंपियरगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पिपरौली व खोराबार, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनवल, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर, शाहपुर, तारामंडल, सिविल लाइंस, शिवपुर, नथमलपुर, रामपुर, झरना टोला और मोहद्दीपुर में स्थापित किए जाएंगे।

पोषण पोटली के साथ टीबी रोगियों को मिलेगा कंबल
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के गोरखपुर ब्रांच के चेयरमैन शिवेंद्र विक्रम सिंह व सेक्रेटरी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से गोद लिए गए 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली के वितरण का शुभारंभ करेंगे। पांच टीबी रोगियों को अपने हाथों से पोषण पोटली सौंपेंगे। शेष को रेडक्रॉस सोसाइटी के लोग उपलब्ध कराएंगे। निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण पोटली में एक किलो मूंगफली, एक किलो भुना चना, एक किलो गुड़, एक किलो सत्तू, एक किलो तिल/गजक और एक किलो न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट होगा। इसके साथ सर्द मौसम को देखते हुए इन रोगियों को च्यवनप्राश और कंबल भी दिया जाएगा। टीबी रोगियों के अलावा 500 बालिकाओं को हाइजीन किट भी वितरित किया जाएगा। पांच बालिकाओं को सीएम योगी अपने हाथों हाइजीन किट वितरित कर सकते हैं।