18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मिलेगा टीका – Live Halchal

UP में 1 मई से कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण की होगी शुरुवात, 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को फ्री लगेगी वैक्सीन; करें रजिस्ट्रेशन
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर न सिर्फ अधिक खतरनाक है, बल्कि युवा ही इसकी चपेट में अधिक आ रहे हैं। इस गंभीर हालात में कोरोना टीकाकरण ही उम्मीद की किरण बनी है। इसी क्रम में कोरोना वायरस के संक्रमण से जंग को और प्रभावी तरीके से लड़ने के लिए एक मई से टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत होने जा रही है। टीकाकरण के तीसरे चरण में 18 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने युवाओं के लिए शुरू हो रहे इस टीकाकरण अभियान को भी मुफ्त कर दिया है। सीएम योगी ने पिछले दिनों सभी मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में विचार-विमर्श के बाद यह बड़ा फैसला लिया था। अब बुधवार यानी 28 अप्रैल से कोविन पोर्टल या फिर आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से 18 साल से ऊपर वाले अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

एक मई से शुरू होने वाले टीकाकरण में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी शामिल किया गया है। तीसरे चरण में 18 से 44 साल की आयु के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु एप पर शुरू होगा। टीकाकरण के लिए दस्तावेज प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी। पंजीकरण कराते ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कन्फर्मेशन आएगा, जिसे चेक करना होगा। अप्वाइंटमेंट मिलने के बाद वैक्सीन लगवाने के दौरान अपनी स्लिप और फोटो आइडी साथ लेकर जाना होगा।

बुधवार शाम चार बजे से होगा रजिस्ट्रेशन : तीसरे चरण के कोरोना टीकाकरण के लिए बुधवार शाम चार बजे के बाद कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण के लिए अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद एक ओटीपी आएगी, जिसे वेरीफाई करने के बाद लोग इन होगा। इसके बाद अपना पहचान पत्र, पूरा नाम और आयु का ब्यौरा देकर अपने नजदीकी टीकाकरण पर पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद मोबाइल पर कन्फर्मेशन नंबर आएगा। उस कन्फर्मेशन नंबर और पहचान पत्र के साथ निर्धारित तारीख और समय पर टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाना होगा।

सरकार ने दिया एक करोड़ टीकों का आर्डर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक मई से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण की सभी व्यवस्थाएं कर लेने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा हैकि 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण कराया जाना है, इसका खर्च सरकार उठाएगी। इसके लिए दोनों स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनियों को पचास-पचास लाख, कुल एक करोड़ डोज का आर्डर दे दिया गया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच हमारे चिकित्सा वैज्ञानिक दवाओं के नए विकल्पों की खोज में भी लगे हैं। हाल ही में जायडस कैडिला कंपनी की एक नई दवा को भारत सरकार के ड्रग कंट्रोलर ने कोविड मरीजों के लिए स्वीकृति दी है। इसे लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी के लिए उपलब्ध कराया जाए।

अठारह वर्ष से अधिक उम्र वालों को मुफ्त लगेगा टीका : पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में विचार-विमर्श के बाद तय किया था कि एक मई से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में अठारह वर्ष से अधिक उम्र वालों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा। एक मई से अठारह वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण शुरू करने के फैसले के लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया गया। इस बड़ी आबादी के टीकाकरण को अधिक प्रोत्साहित करना होगा। इसे देखते हुए सर्वसम्मति से तय किया गया कि एक मई से शुरू हो रहे कोविड टीकाकरण के तीसरे चरण में अठारह वर्ष से अधिक उम्र वालों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा। यह सारा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी।

18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को जल्द लगेगी कोरोना वैक्सीन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मोदी सरकार से मांगी इजाजत
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और अपील की है कि वो तुरंत प्रभाव से वैक्सीनेशन ड्राइव की रफ्तार और बढ़ाएं। इसके अलावा आईएमए ने कहा है कि 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने की अनुमति दें।

कोरोना के दैनिक मामलों ने सोमवार को सबके होश उड़ा दिए, जब एक दिन में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए, हालांकि सोमवार की तुलना में मंगलवार को कोरोना के दैनिक मामलों में हल्की राहत है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 96,982 नए मामले सामने आए, जबकि 446 लोगों ने इस वायरस के आगे दम तोड़ दिया। इसके अलावा एक दिन में 50 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर घर वापस गए। मौजूदा समय में देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा आठ लाख के करीब पहुंच गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,02,31,269 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 12,11,612 सैंपल टेस्ट कल यानी सोमवार को किए गए।

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दिन में कोरोना के 5,287 नए मामले सामने आए। जबकि एक दिन में 20 से ज्यादा मरीजों ने अपनी जान गंवाई। मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना के कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 3,44,030 हो गई है।

जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन को ईयू में मंजूरी, 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मिलेगा टीका
यूरोपीय यूनियन (ईयू) के दवा नियामक ने जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। फाइजर-बायोएनटेक, एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और मॉडर्ना के टीकों के बाद यह चौथा टीका है, जिसे यूरोपीय यूनियन के देशों में इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को यह टीका दिया जाएगा। यह पहली सिंगल डोज वैक्सीन है यानी इसकी एक ही खुराक कोरोना संक्रमण से बचाने में सक्षम होगी।

यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एमर कुक ने कहा कि इस मंजूरी से ईयू के देशों में महामारी से लड़ने और अपने लोगों की सेहत की रक्षा के लिए एक अतिरिक्त विकल्प होगा। ईएमए के बाद यूरोपीय कमीशन ने भी टीके को अंतिम मंजूरी दे दी है। अमेरिका, कनाडा और बहरीन में भी जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है।

जॉनसन एंड जॉनसन के चीफ साइंटिफिक ऑफिसर पॉल स्टोफेल्स ने इसे कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कंपनी ने ईयू के साथ इस साल कम से कम 20 करोड़ डोज की आपूर्ति पर सहमति जताई है।