17 लोगों की मौत – Live Halchal

करोलबाग स्थित होटल में हुआ अग्निकांड, 17 लोगों की मौत
राजधानी दिल्ली के करोलबाग में स्थित होटल अर्पित पैलेस अग्निकांड में मौत का आंकड़ा 17 तक पहुंच गया है. मंगलवार तड़के जब लोग होटल में सो ही रहे थे तो शॉर्ट सर्किट से आग लगी और फैलती चली गई. शुरुआत में तो आग दूसरे फ्लोर पर थी, लेकिन उसके बाद तीसरे और चौथे फ्लोर पर भी आग फैली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल की लापरवाही के कारण ही आग फैली और मौत का आंकड़ा बढ़ता चला गया. करोगबाग के होटल में जो अग्निकांड हुआ है, उसके बड़े अपडेट्..

दिल्ली के होटल अर्पित पैलेस आग बुझाने पहुंचे अग्निशमन अधिकारी की मानें तो होटल में अधिकतर काम लकड़ी से हुआ था. यही कारण रहा कि आग फैलती चली गई और पूरा होटल धुएं के गुबार से भर गया. अधिकारी के मुताबिक, ना सिर्फ फ्लोर की गैलरी बल्कि सीढ़ियों के पास भी लकड़ी का कवर लगा हुआ था.

उन्होंने बताया कि लकड़ी होने के कारण आग फैलती चली गई. इसके अलावा सीढ़ियां काफी संकरी थीं, जिसकी वजह से किसी भी व्यक्ति का तेजी से उतरना इतना आसान नहीं था.

मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, काफी लोगों की मौत धुएं की वजह से दम घुटने की वजह से हुई. जबकि दो लोगों ने ऊपरी मंजिल से छलांग लगा ली थी, इस वजह से उनकी मौत हुई.

… और फैलती चली गई आग

बता दें कि दिल्ली के करोल बाग में स्थित अर्पित पैलेस होटल में तड़के सुबह आग लग गई थी. इस हादसे में एक ही परिवार के 7 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि होटल के 40 कमरे जलकर खाक हो गए थे.

अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, होटल की पांच मंजिला इमारत से कम से कम 35 लोग निकाले गए. दिल्ली दमकल विभाग के मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि करोलबाग के अर्पित पैलेस होटल से सुबह 4.30 बजे फोन आया जिसके तुरंत बाद दमकल की 25 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं.

आपको बता दें कि दिल्ली के करोलबाग में स्थित ये होटल अर्पित पैलेस करीब 25 साल पुराना  है. इसके मालिक का नाम राकेश गोयल बताया जा रहा है. पुलिस इस समय हर पहलू से इस अग्निकांड की जांच पड़ताल कर रही है.

मोजाम्बिक में बारिश की वजह से ढहा कचरे का ढेर, 17 लोगों की मौत
जोहानिसबर्ग. मोजाम्बिक की राजधानी मापुतो में भारी बारिश के कारण कचरे के एक विशाल अंबार का हिस्सा ढहने से उसमें दबकर 17 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों का मानना है कि शहर के बाहरी इलाके में स्थित हुलेने लैंडफिल साइट के मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं.

पुर्तगाली समाचार एजेंसी ‘लुसा’ की खबर के अनुसार शहर के घनी आबादी वाले पिछड़े इलाके में स्थित इस साइट पर कचरे का अंबार तीन मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर था. लुसा और रेडियो मोजाम्बिक दोनों ने 17 लोगों के मारे जाने की खबर दी है.

कूड़े के अंबार के ढहने से आधा दर्जन घर तबाह हो गए और इस तरह के दूसरे हादसे के डर से कुछ लोग इलाके में स्थित अपना घर छोड़कर चले गये हैं. राष्ट्रीय आपदा अधिकारी फातिमा बेलचिओर ने लुसा से कहा, ‘कचरे का अंबार ढहकर कई घरों पर गिरा और उन घरों में कई परिवार रह रहे थे.’ उन्होंने कहा कि अधिकारी अपना घर गंवाने वाले लोगों की मदद की कोशिश कर रहे हैं.